ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मधुबनी स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी भीषण आग, वीडियो में देखें अफरा-तफरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मधुबनी स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी भीषण आग, वीडियो में देखें अफरा-तफरी

By @dmin
Published: February 19, 2022
Share
मधुबनी स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी भीषण आग, वीडियो में देखें अफरा-तफरी
मधुबनी स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी भीषण आग, वीडियो में देखें अफरा-तफरी
SHARE

मधुबनी (एजेंसी)। बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह अचानक खड़ी ट्रेन में आग लग गई। जानकारी के अनुसार, आग दिल्ली से आने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में लगी है। देखते ही देखते आग की लपटें तेज होती चली गईं और ट्रेन धू-धूकर जलने लगी। गनीमत यह रही कि जब ट्रेन में आग लगी तो वह पूरी तरह से खाली थी। स्टेशन पर मौजूद लोगों और कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। इसी बीच दमकल विभाग की गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

#WATCH | Fire breaks out in an empty train at Madhubani railway station in Bihar pic.twitter.com/Rps2N8gwKk

— ANI (@ANI) February 19, 2022

प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की बोगियों में शनिवार सुबह करीब नौ बजे आग लग गई। बताया जा रहा है कि अबतक दो कोच जल चुके हैं। जबकि तीसरी बोगी भी आग के चपेट में है। अग्निशमन दस्ता आग बुझाने की कोशिश में जुटा है। ट्रेन का रैक जयनगर से लाकर यहां लगाया गया था। सदर एसडीओ अश्विनी कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार, नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अमित कुमार दल बल के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर आग बुझाने में लगे हैं। स्टेशन पर भारी संख्या में भीड़ जुटी है।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने कहा, ‘शनिवार सुबह 09.13 बजे समस्तीपुर मंडल के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी खाली ट्रेन के एक डब्बे में अचानक आग लग गई। तत्काल कार्रवाई करते हुए 09.50 बजे आग को बुझा लिया गया। रैक बंद अवस्था में थी। इस घटना में किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। जीआरपी व आरपीएफ द्वारा घटना की जांच की जा रही है। रेल प्रशासन द्वारा इसे काफी गंभीरता से लिया गया है। इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए समुचित कदम उठाए जा रहे हैं।

भिलाई में खौफनाक हत्याकांड : सो रहे पति की पत्नी ने गला घोंटकर की हत्या, भूत-प्रेत के साये की अफवाह
करॉना वायरस: घर-घर में चेकिंग, कोई चीन से तो नहीं आया?
shreekanchanpath 228 # 01 June 2024
बॉलबैडमिंटन की नेशनल प्लेयर अमृता सिंह को मिला स्टार ऑफ इंडिया एवं बेस्ट अपकमिंग अवार्ड….. भारतीय बाल बैडमिंटन महासंघ ने किया सम्मानित
लोगों के बीच नहीं जाने के आरोपों का रमन सिंह ने किया खंडन, बोले- अब क्या घर छोड़ दें?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोयला घोटाला मामला: ED की बड़ी कार्रवाई, पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में छापेमारी मदद का आरोप: ईडी ने नक्सली समर्थक पर की बड़ी कार्रवाई, अटैच की 30 लाख की संपत्ति
Next Article लगभग 160 करोड़ रूपए की लागत से भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का हो रहा निर्माण लगभग 160 करोड़ रूपए की लागत से भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का हो रहा निर्माण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?