ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मणिपुर पहुंचीं केंद्रीय बलों की 10 और कंपनियां, अमित शाह से मिल सकता है आदिवासी संगठन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मणिपुर पहुंचीं केंद्रीय बलों की 10 और कंपनियां, अमित शाह से मिल सकता है आदिवासी संगठन

By Om Prakash Verma
Published: August 7, 2023
Share
मणिपुर पहुंचीं केंद्रीय बलों की 10 और कंपनियां, अमित शाह से मिल सकता है आदिवासी संगठन
मणिपुर पहुंचीं केंद्रीय बलों की 10 और कंपनियां, अमित शाह से मिल सकता है आदिवासी संगठन
SHARE

नई दिल्ली (एजेेंसी)। मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा भड़क गई है। ऐसे में केंद्रीय बलों की 10 और कंपनियां राज्य में पहुंच गई हैं। वहीं, दूसरी तरफ नई दिल्ली में आज एक प्रमुख आदिवासी संगठन के सदस्य केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिल सकते हैं।

यह है मामला
गौरतलब है, मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्चÓ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं। राज्य में तब से अब तक कम से कम 160 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। हिंसा में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।

शनिवार को घरों के अंदर मारे गए लोग
बता दें, शनिवार को मणिपुर के क्वाक्टा इलाके में मैतेई समुदाय के तीन लोगों की उनके घरों के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई। कुछ घंटों बाद, चुराचांदपुर जिले में आदिवासी कुकी समुदाय के दो लोगों की हत्या कर दी गई। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या दोनों घटनाएं एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं।

सुरक्षा बलों की कंपनियां पहुंची
इसी के बाद फिर से हिंसा भड़क गई। बिगड़ते हालातों को देखते हुए राज्य में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की कंपनियां बुलाई गईं। अधिकारी ने पांच अगस्त को एक आदेश जारी कर बताया कि हिंसा वाली रात के बाद पांच केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, तीन सीमा सुरक्षा बल और एक-एक सशस्त्र सीमा बल और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की टीम हिंसाग्रस्त राज्य में पहुंचीं।

और बलों की जरूरत
सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर इस घटनाक्रम पर बात की। उन्होंने बताया कि हिंसा को देखते हुए अधिक बलों की आवश्यकता थी। सैनिकों को उन स्थानों पर तैनात किया जाएगा, जहां से लगातार हिंसा की खबरें आ रही हैं या जहां तनाव है। उन्होंने कहा कि यदि झड़पों को पूरी तरह से रोकना है तो बफर जोन की निगरानी के लिए अधिक कर्मियों की आवश्यकता है।

इतने सैनिक मौजूद
बता दें कि पिछले तीन महीनों से जातीय संघर्षों से जूझ रहे पूर्वोत्तर राज्य में अब विभिन्न अर्धसैनिक बलों की कम से कम 125 कंपनियां, भारतीय सेना और असम राइफल्स की लगभग 164 टुकडिय़ां मौजूद हैं। एक कंपनी में लगभग 120-135 कर्मचारी होते हैं। सेना की एक टुकड़ी में करीब 55-70 जवान होते हैं।

यूपी से लौट रही कोरबा पुलिस की टीम हादसे का शिकार, एसआई की मौत और दो आरक्षक घायल
CG Crime : बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद शव को पेड़ से बांधकर जलाया… पुलिस ने बरामद की अधजली लाश
लिटिया में आरंभ हुई गोबर पेंट यूनिट, रोजगार की संभावनाएं बढ़ी
मुख्यमंत्री साय से पोलैंड की विदेशी मामलों की समिति ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में निवेश का दिया न्योता
अफगानिस्तान के हालात चुनौतीपूर्ण, हम बदलेंगे अपनी रणनीति – रक्षा मंत्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news: राहुल गांधी की सांसदी फिर बहाल, सजा पर रोक बाद लोकसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना
Next Article फुल टाइम काम के बदले टीचर को पार्ट टाइम का पेमेंट, अनुदेशक बोले- 10 हजार में नहीं होता गुजारा फुल टाइम काम के बदले टीचर को पार्ट टाइम का पेमेंट, अनुदेशक बोले- 10 हजार में नहीं होता गुजारा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?