ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मंदाकिनी: सफेद साड़ी में झरने के नीचे दिया था बोल्ड सीन, दाऊद संग नाम जुड़ते ही डूब गया था करियर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

मंदाकिनी: सफेद साड़ी में झरने के नीचे दिया था बोल्ड सीन, दाऊद संग नाम जुड़ते ही डूब गया था करियर

By @dmin
Published: July 30, 2022
Share
SHARE

फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली को कोई कैसे भूल सकता है। यदि फिल्म के बारे में न भी याद हो तो इसकी अभिनेत्री मंदाकिनी तो जरूर याद होंगी, जिन्होंने इस पिक्चर में सफेद रंग की झीनी सी साड़ी में झरने के नीचे भीगते हुए उस जमाने का बेहद ही बोल्ड सीन किया था। मंदाकिनी इस फिल्म से रातों-रात स्टार बन गई थीं। इस फिल्म के बाद अपने छह साल के करियर में उन्होंने बेहतरीन फिल्में की और फिर बॉलीवुड से कहां गायब हो गईं, इस बात की किसी को भनक भी नहीं लगी। 30 जुलाई को मंदाकिनी अपना 58वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

30 जुलाई 1963 को जन्मी मंदाकिनी का असली नाम यासमीन जोसेफ है। मंदाकिनी की मां मुस्लिम और पिता ईसाई थे। ये उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की रहने वाली हैं। मंदाकिनी को बचपन से ही एक्टिंग का बहुत शौक था, लेकिन उन्हें सही मौका नहीं मिल पा रहा था। फिर एक दिन ‘राम तेरी गंगा मैली को डायरेक्ट कर रहे एक्टर राजकपूर ने मंदाकिनी को 22 साल की उम्र में पहली बार देखा। जिसके बाद उन्होंने मंदाकिनी को फिल्म में काम करने का मौका दिया। इस फिल्म से उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया था। राज कपूर ने मंदाकिनी को ‘राम तेरी गंगा मैली के लिए साइन किया और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में झरने के नीचे बोल्ड सीन देकर मंदाकिनी रातों-रात हर तरफ चर्चा में आ गई थीं। इस सीन के बाद राजकपूर को सेंसर बोर्ड को जवाब तक देना पड़ गया था। इसी फिल्म ने उनकी शोहरत को बुलंदियों पर पहुंचा दिया था। अपने छह साल के करियर में मंदाकिनी ने एक से बढ़कर फिल्में दीं। मंदाकिनी तब विवादों में आईं जब उनको अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ स्पॉट किया गया। खबरें तो ये भी आईं कि दोनों ने शादी कर ली है और इस शादी से उन्हें एक बेटा भी है, लेकिन मंदाकिनी ने हमेशा इस बात को खारिज किया। उन्होंने ये जरूर माना किया कि दाऊद से उनकी जान पहचान थी। मंदाकिनी का करियर 1996 में आई फिल्म ‘जोरदार के साथ खत्म हो गया। कहा ये भी गया था कि दाउद के चलते ही कई फिल्मों में मंदाकिनी को लिया गया था।

बाद में बदनामी हुई तो उनको काम मिलना बंद हो गया। डूबते करियर को सहारा देने के लिए मंदाकिनी ने गाना शुरू किया और अपने दो एल्बम निकाले, लेकिन दोनों नहीं चले। बाद में मंदाकिनी डॉ. काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर से 1990 में शादी कर ली। फिलहाल मंदाकिनी अपने पति के साथ मिलकर तिब्बतन हर्बल सेंटर चलाती हैं। दोनों के दो बच्चे बेटा राबिल और बेटी राब्जे इनाया ठाकुर हैं। अब करीब 26 साल बाद मंदाकिनी 26 साल बाद एक म्यूजिक वीडियो ‘मां ओ मां में नजर आने वाली हैं।

हसदेव अरंड वन क्षेत्र में कोयला खदान परियोजना पर लगी रोक, लोगों के विरोध के बाद भूपेश सरकार ने लिया फैसला
बीएसपी इंफोर्समेेंट की बड़ी कार्रवाई, सिविक सेंटर से कब्जे खाली कराकर जब्त किया सामान
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 11713 नए मरीज… 95 कोरोना मरीजों की इलाज के दौरान मौत
पाटन के युवाओं के संपूर्ण विकास का हब होगा मल्टी स्पोट्र्स कांप्लेक्स… निरीक्षण के लिए पहुंचे कलेक्टर भुरे ने अधिकारियों को दिये तेजी से कार्य करने के निर्देश
भूपेश केबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण फैसले : वैट में 1 व 2 प्रतिशत की कमी, वहीं शिक्षाकर्मियों को भी राहत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चौपाल लगाकर कृषकों ने साधा खेती सबन्धी प्रशिक्षण…
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 283 # 30 july 2022

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?