ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मंदसौर के लोगों को फ्री बस सुविधा के साथ मिलेगा गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट फेस्टिवल का दोगुना मज़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

मंदसौर के लोगों को फ्री बस सुविधा के साथ मिलेगा गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट फेस्टिवल का दोगुना मज़ा

By Om Prakash Verma
Published: October 17, 2024
Share
मंदसौर के लोगों को फ्री बस सुविधा के साथ मिलेगा गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट फेस्टिवल का दोगुना मज़ा
मंदसौर के लोगों को फ्री बस सुविधा के साथ मिलेगा गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट फेस्टिवल का दोगुना मज़ा
SHARE

गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट फेस्टिवल में फ्री में पहुँचने का शानदार मौका; 18 और 19 अक्टूबर को फ्री बस उपलब्ध
मंदसौर/ मंदसौर के स्थानीय रहवासियों को गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट फेस्टिवल में शामिल होने के लिए फ्री बस सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे में, स्थानीय निवासी 18 और 19 अक्टूबर को निःशुल्क शटल बस के माध्यम से बिना किसी परेशानी के इस भव्य आयोजन में शिरकत कर सकते हैं। बस का शेड्यूल इस प्रकार निर्धारित किया गया है कि हर कोई आसानी से फेस्टिवल स्थल तक पहुँच सके और इस अद्वितीय अनुभव का आनंद ले सके।

स्थानीय निवासियों की सुविधा को देखते हुए, मंदसौर से निःशुल्क शटल बस दोपहर 12:45 बजे राम टेकरी से रवाना होगी। इसके बाद क्रमशः बी.पी.एल चौराहा, नाका चौराहा और गुप्ता चौराहा से यात्रियों को लेते हुए यह दोपहर 3:30 बजे गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट फेस्टिवल स्थल पर पहुँचेगी।

फेस्टिवल में हर उम्र के लोगों के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ और आकर्षण शामिल हैं। लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस, एयर एडवेंचर एक्टिविटीज़, वॉटर एडवेंचर एक्टिविटीज़ और लैंड एक्टिविटीज़ इस साल दी जा रही सबसे खास सुविधाएँ हैं।

फेस्टिवल में रोमांचक एयर एडवेंचर एक्टिविटीज़ पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रही हैं। इसे देखते हुए और फेस्टिवल के समग्र अनुभव को और भी रोमांचक बनाते हुए, उन्हें 3 नवंबर तक हॉट एयर बलून की सवारी का आनंद लेने का अवसर मिलेगा, जबकि 13 दिसंबर तक पैरामोटर की सवारी कर सकेंगे। 18 अक्टूबर को विशेष आकर्षण के रूप में देश के प्रतिष्ठित इतिहास बैंड की प्रस्तुति होगी, जो फेस्टिवल में मौजूद तमाम संगीत प्रेमियों को अपना बना लेगी। कुल मिलाकर, स्थानीय निवासियों के पास यहाँ के अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ने का यह सबसे शानदार मौका है।

बिहार में सरकार गठन को लेकर आज एनडीए की बैठक….. सीएम के नाम पर लगेगी मुहर
KBC से 25 लाख की लॉटरी लगने का दिया झांसा, इनकम टैक्स चुकाने के नाम पर ठग लिए चार लाख
सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक, राज्यपाल रमेन डेका ने कहा- सैनिकों के कल्याण के लिए मानवीय संवेदना से करें कार्य
मिलपारा में डायरिया के दिखे लक्षण, वोरा ने मौके पर पहुंच करवाई साफ सफाई, बुलवाई मोबाइल मेडिकल यूनिट
स्कूल नेशनल रोड व ट्रैक साइकिलिंग में भाग लेंगे बीएसपी साइकलिंग क्लब के 27 खिलाड़ी, टीम रांची रवाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केजरीवाल की राह पर पीके के पदचिन्ह केजरीवाल की राह पर पीके के पदचिन्ह
Next Article Bhilai Breaking : कोहका–जुनवानी रोड पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार… चालक की हालत गंभीर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?