ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मंत्री मोहम्मद अकबर ने आम जनता को दी करोड़ों रूपए के विकास कार्यों की सौगात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मंत्री मोहम्मद अकबर ने आम जनता को दी करोड़ों रूपए के विकास कार्यों की सौगात

By @dmin
Published: February 9, 2022
Share
तुंहर सरकार तुंहर द्वार: आवेदकों के घर छह माह में भेजे गए 4.45 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा ड्राइविंग लायसेंस
तुंहर सरकार तुंहर द्वार: आवेदकों के घर छह माह में भेजे गए 4.45 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा ड्राइविंग लायसेंस
SHARE

आर्थिक, समाजिक, शैक्षिणिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों का समुचित विकास करना छत्तीसगढ़ सरकार का मुख्य ध्येय-मंत्री अकबर
रायपुर। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज बुधवार को कबीरधाम जिले के अपने विधानसभा क्षेत्र के सहसपुर लोहारा नगर पंचायत की आम जनता को करोड़ो रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने क्षेत्र के जन आकांक्षाओं के अनुरूप 1 करोड़ 23 लाख 59 हजार रूपए के 6़ अलग-अलग विकास मूलक कार्यों का भूमिपूजन किया। साथ ही उन्होंने यादव समाज, निषाद समाज तथा नगर वासियों के मांगों को पूरा करते हुए सहसपुर लोहारा में शीतला मंदिर के समीप भवन निर्माण की आधारशिला भी रखी।

मोहम्मद अकबर ने कहा कि आर्थिक, समाजिक, शैक्षिणिक रूप से पिछड़े लोगों का जीवन उत्थान और पिछड़े क्षेत्रों का समुचित विकास करना छत्तीसगढ़ सरकार का मुख्य ध्येय है। राज्य सरकार ने जनता से जो वादा किया था, उन्हें प्राथमिकता से पूरा कर रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जनहित से जुड़े मांग और समस्याओं का प्राथमिकता में निदान कर लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि वर्षो से उपेक्षित सहसपुर लोहारा नगर पंचायत में विकास कार्यों की पहल से इसके मुख्यधारा में जुड़कर आगे बढऩे के नए रास्ते खुलेंगे।

मंत्री श्री अकबर ने नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में बस स्टैंड में 73.82 लाख रूपए से सी.सी.रोड निर्माण, वार्ड क्रमांक एक के सामुदायिक भवन परिसर में 7.47 लाख रूपए से पेवर ब्लॉक, टॉयलेट, बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक तीन, नौ और दस में 5-5 लाख रूपए की लागत राशि से सामुदायिक भवन और वार्ड क्रमांक 15 में 27.30 लाख की लागत से आर.सी.सी.नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा मनहरण श्रीवास सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

राज्य में महिलाओं को उद्योग, व्यवसाय एवं व्यापार में मिलेगा बढ़ावा, योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श शुरू
वार्षिकोत्सव में बच्चों को बेचे गए एक्सपायरी चिप्स और चॉकलेट, उतई में निजी स्कूल का डायरेक्टर गिरफ्तार
स्वीकृत नक्शे से हटकर निर्माण करना पड़ गया भारी, रेरा ने वॉलफोर्ट एलेन्सिया के प्रमोटर पर लगाया 10 लाख रुपए का जुर्माना
खुशखबरी: सरकार नहीं वसूलेगी कोई भी नया टैक्स, जानिए कारण
विधायक की अनुसंशा पर देवीश्री साहू बनीं महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में मिलेट फसलों को बढ़ावा देने हो रही समर्थन मूल्य पर खरीदी छत्तीसगढ़ में मिलेट फसलों को बढ़ावा देने हो रही समर्थन मूल्य पर खरीदी
Next Article आयकर विभाग ने 1.87 करोड़ से ज्यादा करदाताओं को जारी किया रिफंड, सीबीडीटी ने साझा की जानकारी आयकर विभाग ने 1.87 करोड़ से ज्यादा करदाताओं को जारी किया रिफंड, सीबीडीटी ने साझा की जानकारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?