ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मंत्री बनने के बाद कांकेर पहुंचे मरकाम, कहा- दीपक बैज सभी विधानसभा में देंगे समय, 75 प्लस का टारगेट किया जाएगा पूरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

मंत्री बनने के बाद कांकेर पहुंचे मरकाम, कहा- दीपक बैज सभी विधानसभा में देंगे समय, 75 प्लस का टारगेट किया जाएगा पूरा

By Om Prakash Verma
Published: July 16, 2023
Share
मंत्री बनने के बाद कांकेर पहुंचे मरकाम, कहा- दीपक बैज सभी विधानसभा में देंगे समय, 75 प्लस का टारगेट किया जाएगा पूरा
मंत्री बनने के बाद कांकेर पहुंचे मरकाम, कहा- दीपक बैज सभी विधानसभा में देंगे समय, 75 प्लस का टारगेट किया जाएगा पूरा
SHARE

कांकेर। छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम रविवार को कांकेर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया, वहीं मरकाम ने मीडिया के तमाम सवालों का भी जवाब दिया। मरकाम ने कहा कि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है, लेकिन उनके चार साल पूरे हो गए थे। कहा कि, दीपक बैज को इसलिए प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, ताकि विधानसभा की 90 सीटों पर समय दे सकें। अगर वे चुनाव के समय प्रदेश अध्यक्ष होते, तो शायद उतना समय नहीं दे पाते या नहीं।

इस बार भी बस्तर की सभी सीटें जीतेंगे
मंत्री मोहन मरकाम ने कहा कि, पार्टी समय-समय पर फैसले लेती है, और जहां जिसकी जैसी उपयोगिता होती है, वहां लगाया जाता है। हमारे ऊर्जावन सांसद दीपक बैज बस्तर से आते हैं, इसीलिए उनको प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। हम लोग जमीन से उठकर इन पदों तक पहुंचे हैं। हम संगठन को जमीन से बारीकी से समझते हैं। हमें लगता है कि मुख्यमंत्री साहब के मार्गदर्शन और शैलजा कुमारी व केंद्रीय नेतृत्व में दीपक बैज व सभी कार्यकर्ता मिल-जुल कर काम करेंगे। पिछले चुनाव में बस्तर से सभी 12 विधानसभा सीट जीती है। इस बार भी बस्तर की जनता आशीर्वाद देगी।

जल्द भरे जाएंगे सहायक आयुक्तों के पद
आदिम जाति अनुसूचित जनजाति विकास विभाग मंत्री पद मिलने पर मरकाम ने कहा कि, एसटी, एससी, ओबीसी और माइनॉरिटी, जो छत्तीसगढ़ की जनसंख्या से लगभग 85 प्रतिशत निवासरत हैं। उनके विकास के लिए, उनकी प्रगति के लिए, उनके कार्य योजनाओं को संचालन करना हमारे विभाग की जिम्मेदारी है। हमारी जवाबदारी होगी कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक मिले। कहा कि, आदिम जाति विभाग में सहायक आयुक्तों के आधा दर्जन से ज्यादा पद खाली हैं। हॉस्टल से लेकर क्रीड़ा परिसरों तक सहायक आयुक्त के जो पद खाली है उन्हें जल्द भरा जाएगा।

एक दिन मिले या दो दिन, जो लक्ष्य है, उसे पूरा करेंगे
मंत्री मरकाम ने कहा कि, जो भी समय मिले एक दिन, दो या फिर तीन दिन। आप सबको पता है ना कि 20-20 मैच 20 ओवर का होता है और उसमें जो भी लक्ष्य रहता है उसे पूरा किया जाता है। हमारी सरकार का जो कार्यक्रम है। उसे आगे बढ़ाने की वह जिम्मेदारी मुझे मिली है। उसे हम पूरा करेंगे। मिशन 2023 जो भी सपने और लक्ष्य रखा है कांग्रेस सरकार की उपलब्धि नीतियों योजनाओं के दम पर हम फिर से सरकार बनाएंगे। हमारे जांबाज छत्तीसगढ़ में 19 लाख जो मेंबरशिप है, हमारे कार्यकर्ता हैं, हमारी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जाएंगे। हमें उम्मीद है जिस तरीके से 2018 में 68 सीटों से सरकार बनाई थी फिर से 75 प्लस का जो टारगेट है वह पूरा किया जाएगा।

कोरोना की दूसरी लहर पड़ी मंद, कब स्कूल जाएंगे बच्चे? केंद्र सरकार ने बताया आगे का प्लान
बच्चों के लिए गेमचेंजर साबित होगी स्वदेशी नेजल वैक्सीन, डब्ल्यूएचओ की प्रमुख वैज्ञानिक का दावा
रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर सख्ती, जांजगीर-चांपा में तीन जेसीबी व एक हाईवा वाहन जब्त
Big news : श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर कोर्ट ने दिया सर्वे आदेश, 20 जनवरी तक सौंपनी होगी रिपोर्ट
परीक्षा पे चर्चा में छत्तीसगढ़ अव्वल: देश के अभिभावकों के लिए बना रोल मॉडल… 81,533 पालकों ने कराया पंजीयन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चन्द्रयान-3 मिशन का हिस्सा बने बालोद के मिथलेश साहू, निभा रहें है अहम जिम्मेदारी, पीएम मोदी ने किया था उत्साहवर्धन चन्द्रयान-3 मिशन का हिस्सा बने बालोद के मिथलेश साहू, निभा रहें है अहम जिम्मेदारी, पीएम मोदी ने किया था उत्साहवर्धन
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 273 # 16 July 2023

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?