ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मंत्री पद के बाद अहम कैबिनेट समितियों में भी स्मृति इरानी, भूपेंद्र यादव और सिंधिया को मिली जगह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

मंत्री पद के बाद अहम कैबिनेट समितियों में भी स्मृति इरानी, भूपेंद्र यादव और सिंधिया को मिली जगह

By @dmin
Published: July 13, 2021
Share
बीजेपी का दावा- 76 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन
बीजेपी का दावा- 76 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार के कैबिनेट विस्तार में जगह पाने वाले मंत्रियों को अब अलग-अलग कैबिनेट समितियों में भी जगह दी गई है। सोमवार को इन कैबिनेट समितियों का पुनर्गठन हुआ है, जिनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्बानंद सोनोवाल और मनसुख मांडविया को जगह दी गई है। राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति में भूपेंद्र यादव, सर्बानंद सोनोवाल और मनसुख मांडविया को जगह दी गई है। इसके अलावा गिरिराज सिंह और स्मृति इरानी भी इस समिति का हिस्सा हैं। इन नेताओं को रामविलास पासवान, रविशंकर प्रसाद और हर्षवर्धन जैसे नेताओं की जगह पर शामिल किया गया है।

केंद्र और राज्य सरकार से जुड़े मामलों में इस समिति की अहम भूमिका होती है। इसके अलावा आर्थिक और राजनीतिक मामलों पर फैसला लेने में भी इस समिति की राय अहम होती है। इसके अलावा इन्वेस्टमेंट और ग्रोथ पर निगरानी रखने वाली समिति में ज्योतिरादित्य सिंधिया, नारायण राणे और अश्विनी वैष्णव को शामिल किया गया है। यह समिति महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को समयबद्ध पूरा करने और अन्य कामों पर नजर रखती है। 1,000 करोड़ रुपये या उससे अधिक के निवेश के मामलों पर यह कमिटी फैसला लेती है। यह कमिटी इन्फ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग और अन्य मामलों पर फैसले लेती है।

मोदी सरकार की ओर से 2019 में दो नई समितियों का गठन किया गया था- इन्वेस्टमेंट और ग्रोथ एवं रोजगार एवं स्किल डिवेलपमेंट। अश्विनी वैष्णव और भूपेंद्र यादव को रोजगार एवं स्किल डिवेलपमेंट पर बनी कमिटी में शामिल किया गया है। संसदीय मामलों पर की कैबिनेट कमिटी में नए बने कानून मंत्री किरेन रिजिजू, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र कुमार और आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा को शामिल किया गया है। यह समिति संसद सत्रों के शेड्यूल और पेश किए जाने वाले बिलों को लेकर फैसला लेती है।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति में पीएम नरेंद्र मोदी, होम मिनिस्टर अमित शाह भी शामिल हैं। इसके अलावा आर्थिक मामलों की समिति में भी पीएम नरेंद्र मोदी हैं। उनके अलावा राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को भी इसमें शामिल किया गया है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी इस समिति का हिस्सा हैं।

बिजली का निजीकरण: जनसुनवाई का विरोध करेंगे कर्मचारी, बिजली की दरों पर भी बात
Mitan Yojana: अब घर बैठे बन रहे पैनकार्ड, यहां की महिला ने कहा कि मितान योजना किसी वरदान से कम नहीं
बीएसपी की 12 एकड़ जमीन पर कब्जेदारों ने बना रखा था फॉर्म हाउस, प्रबंधन ने जड़ा ताला… तस्वीरें देख हो जाएंगे हैरान
केंद्रीय कैबिनेट के फैसले: एथेनॉल खरीद तंत्र को अनुमति, जूट के थैलों में होगी खाद्यान्न की पैकिंग
राज्यपाल अनुसुईया उइके को माना स्थित स्टेट हैंगर पर दी गई भाव-भीनी विदाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Kawardha robbery: absconding accused climbed up दु:खद: नहीं रहे नगर निगम भिलाई के सहायक जनसंपर्क अधिकारी व सूचना अधिकारी सुभाष सिंह ठाकुर
Next Article भारत में पिछले 24 घंटे में 13091 नए केस, 340 की मौत, सक्रिय मामलों में रिकॉर्ड गिरावट छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में एक भी कोरोना संक्रमित की नहीं हुई मौत…. संक्रमण की दर गिरकर 0.82 प्रतिशत पहुंची… 20 जिलों में संक्रमण दर एक प्रतिशत से नीचे
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?