ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मंत्री डॉ. डहरिया ने समोदा में 3.41 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मंत्री डॉ. डहरिया ने समोदा में 3.41 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात…

By @dmin
Published: July 10, 2022
Share
SHARE

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने रायपुर जिले के नगर पंचायत समोदा में करीब तीन करोड़ 41 लाख 92 हजार रूपए के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इनमें दो करोड़ 94 लाख की लागत के नौ कार्यों का भूमिपूजन एवं 46 लाख 30 हजार रूपए के कुल पांच कार्यों का लोकार्पण किया गया।

डॉ. डहरिया ने कहा कि प्रदेश के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आम लोगों की सुविधा के लिए सभी जरूरी निर्माण एवं विकास के कार्य कराये जा रहे है। उन्होंने कहा कि छात्रों की बेहतर शिक्षा प्रदान करने स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले जा रहे है। प्रदेश के सभी नागरिकों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से राशन मिले इसके लिए सभी के परिवारों के राशन कार्ड बनाये जा रहे है। उन्होंने बताया कि समोदा नगर पंचायत बन जाने से अब सभी नागरिक सुविधाएं यहां उपलब्ध होंगी।

डॉ. डहरिया ने नगर पंचायत समोदा के अंतर्गत विभिन्न आठ स्थानों पर एक करोड़ 34 लाख 34 हजार रूपए की लागत से सीसी रोड निर्माण एवं 17 लाख 55 हजार की लागत से चार स्थानों पर आरसीसी नाली निर्माण के कार्यों का भूमिपूजन किया। समोदा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-1 में महिला सामुदायिक भवन लागत 11 लाख 58 हजार, यादव पारा में सामुदायिक भवन लागत 11 लाख 98 हजार एवं निषाद पारा में 11 लाख 98 हजार रूपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत दो स्थानों पर बाउंड्रीवाल लागत 22 लाख 83 हजार रूपए, चार स्थानों पर बस स्टाप लागत 15 लाख 18 हजार रूपए, चार स्थानों में हाई मास्ट लाईट स्थापना के लिए 19 लाख 54 हजार रूपए तथा विद्युत पोल स्थापना एवं एल्टीलाइन लागत 49 लाख 24 हजार रूपए की लागत के कार्यों का भूमिपूजन किया। इसी तरह से समोदा नगर पंचायत के अंतर्गत पांच स्थानों पर करीब 46 लाख 30 हजार रूपए के लागत के सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर खिलेश देवांगन, कोमल साहू, आजूराम वंशे सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

नीरव मोदी को ब्रिटेन की अदालत से झटका, भारत प्रत्यर्पण को रोकने वाली याचिका खारिज
नौतनवा एक्सप्रेस के तत्काल टिकट में कमीशनखोरी, मरोदा स्टेशन का हेड क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार
खम्हरिया खेल मैदान से हटेगा अतिक्रमण, स्पोर्टस एंड कल्चर एसोसिएशन के प्रकरण का निराकरण तुरंत हो: कलेक्टर
मंत्रालय सहित नवा रायपुर तथा रायपुर स्थित सभी विभागाध्यक्ष कार्यालय खुलेंगे 7 अगस्त से: सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी
कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, गोलाबारी में सेना का जवान घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले 16 जुलाई को पहुंचेगी रायपुर…
Next Article आज से शुरू होगा प्रदेश व्यापी रोका-छेका अभियान किसानों को होगा फायदा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?