ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भ्रष्टाचार मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दोषी करार, सजा का एलान 26 को
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भ्रष्टाचार मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दोषी करार, सजा का एलान 26 को

By @dmin
Published: May 21, 2022
Share
तीसरे मोर्चे की तैयारी में जुटे चौटाला, पिता की जयंती पर कर सकते हैं बड़ा ऐलान
तीसरे मोर्चे की तैयारी में जुटे चौटाला, पिता की जयंती पर कर सकते हैं बड़ा ऐलान
SHARE

दिल्ली (एजेंसी)। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी करार दिया है। इस मामले में सजा पर अदालत 26 मई को दलीलें सुनेगी। अदालत के आने वाले फैसले पर सियासी दलों से लेकर आम जनता की निगाहें टिकी हैं।

सीबीआई ने मामला 2006 में दर्ज किया था। जांच के बाद 2010 में चार्जशीट दाखिल की गई थी। सीबीआई ने 106 गवाह पेश किए और गवाही पूरी करने में करीब सात साल लगे। चौटाला का बयान चार्जशीट के सात साल बाद 16 जनवरी 2018 को दर्ज हो सका।

चौटाला के भाई प्रताप सिंह की शिकायत पर 17 जनवरी 1997 को थाना सदर डबवाली में आय से अधिक संपत्ति जमा करने के आरोप में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया था लेकिन जांच के बाद इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की गई थी। सुप्रीम कोर्ट तक मामला गया था लेकिन पुलिस की रिपोर्ट को खारिज नहीं किया गया था।

तिहाड़ में काट चुके हैं सजा
साल 2019 में प्रवर्तन निदेशालय ने चौटाला की तीन करोड़ 68 लाख की संपत्ति जब्त की। जब्त की गईं संपत्तियां नई दिल्ली, पंचकूला और सिरसा में हैं। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई थी। चौटाला को जनवरी 2013 में जेबीटी घोटाले में दोषी करार दिया गया था। इस मामले में अदालत ने उनको 10 साल की सजा सुनाई थी। पिछले साल ही चौटाला दिल्ली की तिहाड़ जेल से सजा पूरी कर बाहर आए थे।

सीए ब्रांच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण 21 को, सीए पायल जैन पहली महिला ब्रांच चेयरपर्सन के रूप में लेंगी शपथ
भारत में ओमिक्रॉन वैरिएंट के केस 200 पार, महाराष्ट्र-दिल्ली में सबसे ज्यादा मामले
जिंदगी न मिलेगी दोबारा : छात्र हो रहे मोटिवेट, भिलाई चेम्बर के प्रयासों की हो रही सराहना
Bhilai Breaking : खुले में शराब पीना पड़ा भारी, पुलिस ने रेड की तो मची भगदड़…धरे गए 9 शराबी
राजधानी में खतरनाक हादसा : तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर के एंगल से टकराई, युवती का सिर धड़ से अलग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के साथ राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के साथ राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
Next Article मदद: मुख्यमंत्री बघेल ने दिव्यांग पर्वतारोही चित्रसेन साहू को 12 लाख 60 हजार रूपए की राशि का चेक प्रदान किया बड़ी खबर: भूपेश बघेल को चौक पर गोली मारना चाहता था युवक, राष्ट्रपति से मांगी अनुमति, हुआ गिरफ्तार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?