ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सत्ता में वापसी का सपना देख रही भाजपा-जितेन्द्र साहू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सत्ता में वापसी का सपना देख रही भाजपा-जितेन्द्र साहू

By Om Prakash Verma
Published: July 3, 2023
Share
भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सत्ता में वापसी का सपना देख रही भाजपा-जितेन्द्र साहू
भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सत्ता में वापसी का सपना देख रही भाजपा-जितेन्द्र साहू
SHARE

दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेंद्र साहू ने बिलासपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा आम सभा में प्रदेश सरकार पर लगाए गए आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की 15 साल के शासनकाल में कितना भ्रष्टाचार हुआ है, इसका जवाब भी भाजपा के अध्यक्ष को देना चाहिए।

जितेन्द्र साहू ने कहा कि केवल भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सत्ता में वापसी का सपना देख रहे भाजपाइयों के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे क्योंकि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने गांव, गरीब और किसान के लिए जो किया है वह आज तक किसी भी सरकार के कार्यकाल में नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा के 15 साल में पनामा घोटाला, नान घोटाला, स्काईवॉक घोटाला सहित न जाने कितने घोटाले हुए हैं जिस पर भाजपा नेता चुप्पी साधे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को यह समझ में आ गया है कि छत्तीसगढ़ में सत्ता वापसी की राह मुश्किल है, इसीलिए लगातार कांग्रेस सरकार पर हमला बोलकर छत्तीसगढ़ वासियों को बरगलाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि धर्म की आड़ में राजनीति करने वाली भाजपा कभी कवर्धा कभी बिरनपुर तो कभी नारायणपुर में हिंसा फैलाने का प्रयास कर जनता को गुमराह करती है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू ने कहा कि भाजपाई चाहे कितने भी हथकंडे अपना ले किंतु छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखकर भाजपा के पास चुनाव लडऩे के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसीलिए भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर चुनाव लडऩे का प्रयास करेगी किंतु छत्तीसगढ़ की जनता अच्छी तरह से जानती है कि किसके कार्यकाल में किसका कितना विकास हुआ है।

रायपुर साहित्य उत्सव 2026 का हुआ शुभारंभ : देशभर के 120 साहित्यकार, 42 सत्रों में करेंगे विचार-विमर्श
सरकार में बदले चेहरे, अब संगठन के कसे जाएंगे पेच, संसदीय बोर्ड में खाली 5 पद
Gustakhi Maaf: कितना सोशल है सोशल मीडिया
BCCI’s Big Decision: पाकिस्तान को करारा झटका, Asia Cup 2025 में टीम इंडिया नहीं लेगी भाग!
कान की बीमारी टिनिटस क्या है? जानिए इसकी वजह, लक्षण और इलाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News : रायपुर में तैयार हुआ गाड़ियों के लिए छत्तीसगढ़ का पहला ऑटोमैटिक फ़िटनेस टेस्टिंग सेंटर
Next Article Good News : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरियां, अब इस विभाग में होंगी 440 पदों पर भर्तियां

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?