ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भेंट-मुलाकात: ग्राम सभा में पारित नहीं होगा तो नहीं लगेगा प्लांट: भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

भेंट-मुलाकात: ग्राम सभा में पारित नहीं होगा तो नहीं लगेगा प्लांट: भूपेश बघेल

By @dmin
Published: June 12, 2022
Share
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की कड़ी में जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा अंतर्गत बटईकेला पहुंचे। मुख्यमंत्री बघेल यहां जब भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्रामीणों से चर्चा कर रहे थे, तभी ग्रामीण महिला बुधमती बाई चौहान ने मुख्यमंत्री को बताया कि क्षेत्र में स्टील प्लांट लगना प्रस्तावित है, लेकिन उन्हें अपने क्षेत्र में स्टील प्लांट नहीं चाहिए। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, अगर स्टील प्लांट को लेकर प्रस्ताव ग्राम सभा में पारित नहीं होगा तो प्लांट नहीं लगेगा।

मुख्यमंत्री बघेल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में 14 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती तीन साल के भीतर हुई है। वहीं अन्य विभागों में भी बड़ी संख्या में लगातार नौकरियां दी जा रही हैं। किसानों की आय को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते साढ़े तीन साल में छत्तीसगढ़ सरकार ने अनेक अभिनव योजनाएं शुरू की हैं, जिससे राज्य में कृषि की ओर रुझान बढ़ा है और इससे कृषि का रकबा बढऩे के साथ किसानों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 65 प्रकार के वनोपज की समर्थन मूल्य पर खरीदी, गोबर खरीदी जैसे अभिनव पहल के बाद गौठानों को रुरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां अनेक तरह के आजीविकामूलक गतिविधियों का संचालन हो रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़वासियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार लगातार कवायद कर रही है। कोरोना काल में जब पूरे देश में आर्थिक गतिविधियां ठप पड़ गई थीं, लोगों को काम नहीं मिल रहा था, तब छत्तीसगढ़ में मनरेगा के काम अनवरत रूप से जारी रहा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोगों को काम मिला। राज्य खनिज संसाधनों से समृद्ध है, ऐसे में छत्तीसगढ़ में रोजगार की अनेक संभावनाएं हैं। यदि उद्योग लगेंगे तो लोगों को रोजगार मिलेगा। आज छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी दर है।

पैसा जमा करने बैंक जा रहे व्यवसायी की जेब कटी, पुलिस ने पीछा कर बदमाश को पकड़ा… बाइक व नगदी जब्त
Good news : दिवाली से पहले महिलाओं को मिलेगी महतारी वंदन की राशि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों जाएंगे बैंक खातों में 1000 रुपए
Breaking news : भिलाई इस्पात संयंत्र क्षेत्र में भी मिलेगा हाफ बिजली बिल योजना का लाभ… ऊर्जा विभाग ने जारी किया आदेश
डेंगू से लडऩे भिलाई निगम तैयार, सफाया करने लार्वा पर फोकस, घर-घर पर पहुंच रही टीम
छत्तीसगढ़ में कोरोना : पिछले 24 घंटे में मिले 1893 नये कोरोना मरीज, 1976 मरीज हुए ठीक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्कूल की दीवारों को रंगने वाले पेंटर के बेटे के जीवन में भरे स्वामी आत्मानंद स्कूल ने रंग
Next Article सोशल मीडिया बनेगा सड़क सुरक्षा जागरुकता के लिए हथियार…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?