ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भेंट मुलाकात के लिए पहुंचे CM को ग्रामीणों ने लड्डुओं से तौला, लाखों के विकास कार्यों की घोषणा सुनकर खिले लोगों के चेहरे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-Bhilai

भेंट मुलाकात के लिए पहुंचे CM को ग्रामीणों ने लड्डुओं से तौला, लाखों के विकास कार्यों की घोषणा सुनकर खिले लोगों के चेहरे

By @dmin
Published: November 15, 2022
Share
भेंट मुलाकात के लिए पहुंचे CM को ग्रामीणों ने लड्डुओं से तौला, लाखों के विकास कार्यों की घोषणा सुनकर खिले लोगों के चेहरे
भेंट मुलाकात के लिए पहुंचे CM को ग्रामीणों ने लड्डुओं से तौला, लाखों के विकास कार्यों की घोषणा सुनकर खिले लोगों के चेहरे
SHARE

राजनांदगांव. भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र पहुंचे हैं। यहां सबसे पहले वे ग्राम घुमका पहुंचे, जहां उनका स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घुमका में महाराणा प्रताप चौक का अनावरण किया। ग्राम घुमका में जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लड्डुओं से तौला। स्थानीय लोगों ने सीएम बघेल का अभूतपूर्व उत्साह के साथ स्वागत किया। यहां सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं भी सीएम से मिलने के लिए आए हैं।

सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने घुमका में शीतला मंदिर परिसर में 6 लाख 50 हजार की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया। इस भवन में नवरात्रि के समय ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। उन्होंने मंदिर परिसर में शीतला माता कुटीर का लोकार्पण किया और वहां चंदन के पौधे भी लगाए। इस अवसर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और विधायक भुनेश्वर शोभा राम बघेल भी मौजूद रहे। इन्होंने भी कुटीर के अंदर चंदन का पौधा लगाया।

रानी अवंती बाई की प्रतिमा का भी किया अनावरण
सीएम ने ग्राम घुमका में रानी अवंती बाई की प्रतिमा का भी अनावरण किया। उन्होंने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाते हुए उनके बलिदान को याद किया। सीएम ने कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी 16 अगस्त 1861 को लोधी क्षत्रीय वंश में जन्मीं। अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी वर्तमान मध्य प्रदेश के सिवनी जिला मनकेहड़ी के जागीरदार झुझार सिंह की बेटी थीं, जिनका विवाह रामगढ़ मण्डला के राजा विक्रमाजीत सिंह से हुआ था। राजा विक्रमाजीत सिंह के निधन के समय उनके दोनों बेटे अमर सिंह और शेर सिंह नाबालिग थे, इसलिए रानी ने राजकाज संभाला।

खनिजों के अवैध परिवहन कार्रवाई, बिलासपुर में 5 ट्रैक्टर ट्रॉली वाहन जब्त
Breaking News : रसमड़ा के  रायपुर पावर एंड स्टील्स में बड़ा ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत, दो मजदूर झुलसे
यहां चुटकुले एवं गाना सुनाकर कोरोना का भय दूर कर देते हैं एम्बुलेंस के पायलेट: संक्रमितों का बढ़ाते हैं हौसला
CG Breaking : दुर्गा विसर्जन के दौरान महिलाओं के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस की गिरफ्त में आई “कुसमी गिरोह” की 10 महिलाएं
खुर्सीपार और बापू नगर स्वास्थ्य केंद्र में बढ़ेगी सुविधा,काम शुरू… 25 लाख की लागत से हो रहा बापूनगर एवं न्यू खुर्सीपार के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का संधारण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अजय देवगन के जरिए अपने पति से मिली थीं: इशिता दत्ता
Next Article Bhent Mulakat-Cm Bhupesh Baghel: कका ने रूकवाया काफिला, पूरी भीड़ में इनसे मिले सीएम बघेल, देखिये विडियो Bhent Mulakat-Cm Bhupesh Baghel: कका ने रूकवाया काफिला, पूरी भीड़ में इनसे मिले सीएम बघेल, देखिये विडियो

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?