ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भूपेश सरकार के कामकाज से प्रभावित हुए लोग, रत्नावली के समक्ष कांग्रेस में शामिल हुए सैकड़ों ग्रामीण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भूपेश सरकार के कामकाज से प्रभावित हुए लोग, रत्नावली के समक्ष कांग्रेस में शामिल हुए सैकड़ों ग्रामीण

By Om Prakash Verma
Published: July 6, 2023
Share
भूपेश सरकार के कामकाज से प्रभावित हुए लोग, रत्नावली के समक्ष कांग्रेस में शामिल हुए सैकड़ों ग्रामीण
भूपेश सरकार के कामकाज से प्रभावित हुए लोग, रत्नावली के समक्ष कांग्रेस में शामिल हुए सैकड़ों ग्रामीण
SHARE

अजा विकास प्राधिकरण सदस्य रत्नावली कौशल ने किया स्वागत
मुंगेली। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छ्ग शासन सदस्य एवं महिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल के समक्ष धनगांव एवं आसपास के कई गांवों के सैकड़ों ग्रामीण कांग्रेस में शामिल हो गए। रत्नावली ने इन ग्रामीणों का तिरंगा गमछा पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। ग्रामीणों ने बताया कि कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कार्यशैली और मिलनसारिता तथा रत्नावली कौशल की सतत सक्रियता, लगातार बढ़ती उनकी लोकप्रियता से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया है।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों मुंगेली जिले में कांग्रेस द्वारा बूथ चलो अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर कांग्रेस की जिला प्रभारी सीमा वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर सिंह बैस, शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा एवं समस्त वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छ्ग शासन सदस्य एवं महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल जोन प्रभारी के रूप में बूथ चलो अभियान को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक ग्रामीणों को कांग्रेस से जोडऩे में जी जान से जुटी हुई हैं। वे अपने दायित्व वाले जोन के गांवों का निरंतर दौरा कर कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं एवं ग्रामीणों की बैठकें ले रही हैं।

इसी क्रम में सुश्री कौशल ग्राम धनगांव पहुंची थीं, जहां उन्होंने जोन अध्यक्ष रघुराज सिंह श्रीनेत,सह प्रभारी भरत गिरी गोस्वामी,यशवंत पात्रे,सेक्टर प्रभारी राजेंद्र यादव व सह प्रभारी मोहन खांडेकर के साथ बूथ स्तरीय बैठक ली। सेक्टर – 10 के बूथ क्रमांक 80 व 81की इस बैठक में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित थे। कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल ने कहा कि हमारी कांग्रेस पार्टी बलिदानियों की पार्टी है। देश के लिए इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने अपने प्राणों की आहुति दी है। हमारा संगठन देश को एकसूत्र में बांधे रखने में विश्वास रखता है। वर्तमान समय में देश के भीतर जो नफरती माहौल बना दिया गया है, एक समुदाय को दूसरे समुदाय से लड़ाने का काम किया जा रहा है, उसके खिलाफ जन जागरण लाने और भाईचारे का पैगाम देने के लिए हमारे नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकालकर साढ़े तीन हजार किमी से भी अधिक पैदल सफर किया। राहुल गांधी की इस पहल का असर पूरे देश में दिखाई देने लगा है। कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस को मिली बड़ी जीत राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का ही सफल है।

हिन्द सेना महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नावली कौशल ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान से छत्तीसगढ़ के लोगों में कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़ा है। इस विश्वास को मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिन रात मेहनत कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम भी संगठन की मजबूती के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। इसलिए हम सभी का दायित्व है कि कांग्रेस को और मजबूत बनाने में हम भी पूरी ताकत लगाकर काम करें। सुश्री कौशल ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत तो पक्की है, मगर हमें अति आत्मविश्वास में घर बैठे नहीं रह जाना है, बल्कि इस जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी को जी जान लगाकर काम करना है।

जन – जन तक पहुंचाएं भूपेश सरकार की योजनाएं
कार्यकत्र्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी कांग्रेस सरकार जनता के हित में बेहतरीन काम कर रही है। समाज के हर तबके के उत्थान के लिए हमारी सरकार ने बहुआयामी योजनाएं चला रखी हैं। इन योजनाओं के चलते आम आदमी, किसानों, गरीबों, मजदूरों, महिलाओं, अजा अजजा वर्ग के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठा है। फिर भी कई लोगों को हमारी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है। ऐसे वंचित तबके तक आप सभी भूपेश बघेल सरकार की नरवा, घुरवा, गरवा, बाड़ी योजना, गोठान योजना, बेरोजगारी भत्ता योजना, गोबर – गोमूत्र खरीदी योजना, निराश्रित, निशक्त व विधवा पेंशन योजना, ग्रामीण औद्योगिक पार्क योजना, बिजली बिल हाफ योजना, 2600 रु. प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, भूमिहीनों को मानदेय योजना समेत तमाम योजनाओं को पहुंचाना और उन्हें इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए काम करना होगा। अब फिर से हमारी सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ के रसोई गैस उपभोक्ताओं को सिर्फ 500 रु. में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का फैसला हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया है। यह बात भी हर घर तक पहुंचाएं। रत्नावली कौशल ने कहा कि प्रदेश में तो कांग्रेस की सरकार बन ही रही है, केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए हम सभी को बूथ लेवल तक जाकर मेहनत करनी होगी। आपके परिश्रम जाया नहीं होगा ऐसा मुझे पूरा विश्वास है।

रत्नावली से मिलने की ऐसी ललक !
बैठक में उपस्थित ग्रामीणों में महिलाओं की संख्या भी अच्छी खासी थी। इन महिलाओं का कहना था कि हमने रत्नावली मैडम का नाम बहुत सुना था,आज जब पता चला कि मैडम हमारे गांव आ रही हैं,तो हम अपने घरों का सारा कामकाज छोड़कर उन्हें नजदीक से देखने और उनकी बातें सुनने के लिए यहां आईं हैं।हमने जैसा सुना था, रत्नावली कौशल को वैसा पाया भी है। वे वास्तव में हम सभी के बीच की एक नारी हैं।उनके व्यवहार ने हमारा दिल जीत लिया है और हम सब उनके साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी की सेवा करना चाहती हैं। इसी उद्देश्य के साथ अब हम कांग्रेस में शामिल हो रही हैं। रत्नावली कौशल के समक्ष इंदु बंजारे, कांति कोशल, केशम कोसले, नीरा कोसले, गिरजा बंजारे, त्रिवेणी भास्कर, सिया भास्कर, सारिता भास्कर, ममता, शालिनी, मोहर बाई पात्रे, अमरीका गेंदले, बेदबाई, सुंती, सुकृता, पूर्णिमा समेत सैकड़ों महिलाएं एवं पुरष कांग्रेस में शामिल हुईं। सुश्री कौशल ने इन सभी को कांग्रेस दुपट्टा पहनाकर उनका कांग्रेस में स्वागत किया। इस दौरान पृथ्वीराज सिंह श्रीनेत, ग्राम चालान के नरेंद्र यादव व यशवंत यादव, राजीव युवा मितान क्लब के सचिव गोपी अनंत,सदस्य लप्पू पात्रे, ग्राम फंदवानी के मुकेश पात्रे, मालिक लहरे, बाबूलाल कोसले, मुन्नालाल जांगड़े, भरत पठारी, तारन दास कुर्रे, रुपदास चतुर्वेदी, सोनू श्रीवास समेत अन्य कांग्रेस कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

इफको कंपनी में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से दो की मौत, कई जख्मी
मेगा एंप्लायमेंट फेयर के लिए अब तक 5000 आवेदन सबमिट, सबसे ज्यादा आवेदन दुर्ग जिले से
कोरोना के खिलाफ राजधानी पुलिस ने तैयार किया अनूठा ड्रोन
पुराने बारदाना में 25 रूपए की राहत मिलने से इस जिले में धान खरीदी में आई तेजी…
गर्मियों के छुट्टियों की कुकिंग राशि छात्र या पालक के खाते में होगी जमा… लोक शिक्षण आयुक्त ने जिला शिक्षाधिकारियों को जारी की राशि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Shocking News : खेत से चोरी हो गई टमाटर की फसल, बेचने की तैयारी में था किसान… लाखों का हुआ नुकसान
Next Article 10 जुलाई से शेमारू उमंग पर देखिए गहना के निस्वार्थ प्यार और संघर्ष की कहानी ''गौना एक प्रथा' 10 जुलाई से शेमारू उमंग पर देखिए गहना के निस्वार्थ प्यार और संघर्ष की कहानी ”गौना एक प्रथा’

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?