ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भीषण गर्मी का असर सिर्फ लोगों पर ही नहीं वन्यजीव पर भी, मैत्री बाग प्रबंधन ने तपिश से राहत देने किए व्यापक इंतजाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भीषण गर्मी का असर सिर्फ लोगों पर ही नहीं वन्यजीव पर भी, मैत्री बाग प्रबंधन ने तपिश से राहत देने किए व्यापक इंतजाम

By Om Prakash Verma
Published: April 22, 2025
Share
भीषण गर्मी का असर सिर्फ लोगों पर ही नहीं वन्यजीव पर भी, मैत्री बाग प्रबंधन ने तपिश से राहत देने किए व्यापक इंतजाम
भीषण गर्मी का असर सिर्फ लोगों पर ही नहीं वन्यजीव पर भी, मैत्री बाग प्रबंधन ने तपिश से राहत देने किए व्यापक इंतजाम
SHARE

भिलाई। प्रचंड गर्मी ने न केवल आम लोगों के जीवन को प्रभावित किया है, बल्कि वन्यजीव भी इससे अछूते नहीं हैं। भिलाई के प्रसिद्ध मैत्री बाग चिडिय़ाघर के प्रबंधन ने दुर्लभ वन्यजीवों को इस तपिश से राहत देने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

मैत्री बाग में रोजाना एक खास नजारा देखने को मिलता है। सफेद शेरों के इनक्लोजर में पानी का छिड़काव किया जाता है, ताकि वहां ठंडक बनी रहे और शेरों का शरीर तापमान नियंत्रित रहे। गर्मी को ध्यान में रखते हुए वन्यजीवों की डाइट में भी बदलाव किया गया है। शेर और भालू जैसे जानवरों को ठंडा मांस दिया जा रहा है, जबकि बंदरों और अन्य छोटे जानवरों को तरबूज-खरबूज जैसे फल दिए जा रहे हैं। यह व्यवस्था गर्मी से होने वाली बीमारियों, जैसे डिहाइड्रेशन, से बचाव के लिए की गई है।

छोटे वन्यजीवों के केज को विशेष टाइफा घास से ढका गया है, जिसमें दिन में तेज धूप के समय पानी की बौछार की जाती है। इससे इनक्लोजर में देर शाम तक ठंडक बनी रहती है। मैत्री बाग के प्रभारी डॉ. नवीन जैन ने बताया कि जानवरों के बैरकों में पानी का छिड़काव और खुले क्षेत्र में रहने वाले जानवरों पर बौछार की जा रही है। शेरों के पिंजरों में हवा को ठंडा रखने के लिए घास की चटाइयां लगाई गई हैं, जिनमें समय-समय पर पानी डाला जाता है।

वहीं, भालू के पिंजरों में छत पर पानी का झरना बनाया गया है, जो पिंजरे को ठंडा रखता है। बाहर निकलते समय भालू पानी से गुजरता है, जिससे उसे गर्मी से राहत मिलती है। इन उपायों से मैत्री बाग प्रबंधन यह सुनिश्चित कर रहा है कि भीषण गर्मी में भी वन्यजीवों को सुरक्षित और स्वस्थ रखा जाए।

CG Elections 2023 : दुर्ग जिले में वोटर्स की सुविधा के लिए संगवारी मतदान केन्द्र की स्थापना, सभी विधानसभा क्षेत्रों में मिलेगी सुविधा
मणिपुर में शहीद हुआ बस्तर का लाल, उग्रवादियों ने की गोलीबारी, सीएम साय ने की हमले की निंदा
CG News : पैर की उंगली में फ्रैक्चर का इलाज कराने गए CSEB कर्मचारी की मौत, परिजनों का हंगामा
वीबीजी राम जी अधिनियम के प्रति जागरूकता के लिए छत्तीसगढ़ में विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन
Raipur Breaking : नाबालिग वाहन चालकों के साथ उनके पैरेंट्स पर भी करें कार्रवाई.. समीक्षा बैठक में एसपी का अफसरों को निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article साउथ सुपरस्टार महेश बाबू को ईडी का समन, 28 अप्रैल को किया तलब… जानिए क्या है मामला
Next Article shreekanchanpath 188 # 22 April 2025

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?