भिलाई। भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर की नियुक्ति के पश्चात विवेकानंद भवन स्मृति नगर भिलाई में जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं ब्लाक अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों पर आवश्यक चर्चा हुई। तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने सभी उपस्थित सदस्यों से रायसुमारी की गई।
जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक बड्डरुदीन कुरेशी, भजन सिंह निरंकारी द्वारा जिस भरोसे पर मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, उसे हम सभी को पूरी एकजुटता के साथ मिलकर पूर्ण करते हुए कांग्रेस पार्टी के हाथ को और अधिक मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। नगर निगम चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की जिम्मेदारी हम सब के कंधे पर रहेगा, यह तभी संभव है जब हम बूथ स्तर पर अथक परिश्रम करेंगे।
विधायक देवेंद्र यादव ने कांग्रेसजनों में जोश भरते हुए आगामी नगर निगम चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी आगामी नगर निगम चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ की मजबूती के लिए कार्य करें। बैठक को पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी, अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम की उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र साहू, राजेन्द्र साहू, अरुण सिंह सिसोदिया, पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव धर्मेंद्र यादव, महेश जयसवाल, शिजू एंथोनी, भिलाई जिला की प्रथम अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू, संदीप निरंकारी, श्रीमती सुभद्रा सिंह, आदित्य सिंह एवं सभी ब्लाक अध्यक्षों ने भी संबोधित किया।
बैठक में गिरी राव, उमेश सिंह, जाकिर अहमद, अतुल चंद साहू, देव कुमार बोरकर, डेरेशव बंजारे, अशोक साहू, सुमित पवार, समय लाल साहू, रज्जन अकील खान, केशव बंछोर, मनोज मिश्रा, निरंजन बिसाई ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद प्रभाकर, गौरव श्रीवास्तव, मुकुंद भाऊ, रामा विश्वकर्मा, नंदकुमार कश्यप,श्रीमती तुलसी पटेल, श्रीमती दानेश्वरी साहू, आर एस शर्मा, जेआर साहू, मोहन लाल गुप्ता, वायके सिंह, संजीत चक्रवर्ती, राजेश शर्मा, मनीष जिग्ज्ञासी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट के अध्यक्ष, सरसिज घोष, सज्जन प्रसाद दीक्षित, अमीर अहमद, दिनेश पाठक, लाल चंद वर्मा, अशोक गुप्ता, हेमन्त राव, राजेन्द्र अपाले, हरीश सिंह, मो रफीक, राजीव यादव, दीपक भाटिया, श्रीमती नेहा साहू, भुनेश्वरी रानी, जानकी देवी, सरला पोद्दार, उषा रेड्डी, सौरभ दत्ता, सुनील चौधरी, संतोष देशमुख, प्रवीण गोश्वामी, निशा कांत पांडे, ज्ञान चंद जेन, कलाम खान, पप्पू खान, अज्जु अहमद, अली हुसेन सिद्दीकी, विनोद गुप्ता, टेकराम डड़सेना, राजेन्द्र रजक, अमन दिप सोढ़ी, डी नारायण, डी काम राजू, राजेन्द्र महिलांग, मो हबीब, हनी अम्बेड, सोमनाथ यादव, दर्शन सिंह, दुर्गेश ताम्रकार, इमरान अंसारी, राजकुमार चौधरी, अजय सिर्वविकर, सुदेश मिश्रा, शेलेन्द्र सिंह, लादू राम सिन्हा, सुमन सागर सिन्हा, जी राजू, उमर फारूक, सुभाष गुप्ता, रामायण शुक्ला, एसपी थुलकर, जय प्रकाश सोनी, चंद्रशेखर गवई, बुद्धशरन बोरकर, दिनेश पटेल,नागेंद्र रेड्डी,बद्री बघेल,संजय विश्वकर्मा, बंटी साहू,महादेव बाग़,गीता सिंह,प्रतिभा पाल,राजेन्द्र यादव,भुनेश्वरी उइके,प्रमिला पंडित,धर्मेंद्र वैष्णव,रवि जोशी,महेंद्र साहू,भूपेंद्र यादव,कोंडा राव,इंद्रजीत सिंह,बादल डे,अब्दुल कादिर सिद्दीकी,कन्हैया चुरहे,फय्याज खान,मन्नान खान,सेमुअल डेविड,अरुण अग्रवाल,नईम बेग,सज्जाद हुसेन,वाशु दलाई,नानू पिल्ले,साकेत कुशवाहा,पेनुक नेताम,राजेन्द्र चौहान,ललित पाल, जावेद खान,रज़ा सिद्दीकी,जी याकूब,एल बी वर्मा,मधु चौबे,भूपेश वर्मा,मो जहीर अब्बास,ए रामा राव,अरुण राय, के जग्गा राव,हरेंद्र नारायण मिश्रा, राधे श्याम वर्मा,रामायण प्रसाद शुक्ला, चंद्रेश अग्रवाल,दीपांशु वर्मा,निर्मल सिंह धारीवाल,नसीम खान,घनश्याम सीघिया,फऱाज़ अहमद, मनीष तिवारी,वजीहुद्दीन,कन्हैया लाल,कृष्ण कुमार वर्मा,शेमशेर सिद्दीकी,मुरली धर,संदीप दृवेदी,मो हसरत,लादू मल तोलवानी,दिनेश साहू,राजेश मेश्राम,रमा शंकर चौधरी,एस वेंकट,नंद किशोर गुप्ता,सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।




