ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई शहर का एक ऐसा वार्ड जहां जल स्रोत के लिए भरपूर है कुएं, गर्मी के दिनों में भी पानी की मात्रा में कमी नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई शहर का एक ऐसा वार्ड जहां जल स्रोत के लिए भरपूर है कुएं, गर्मी के दिनों में भी पानी की मात्रा में कमी नहीं

By @dmin
Published: May 18, 2022
Share
भिलाई शहर का एक ऐसा वार्ड जहां जल स्रोत के लिए भरपूर है कुएं, गर्मी के दिनों में भी पानी की मात्रा में कमी नहीं
भिलाई शहर का एक ऐसा वार्ड जहां जल स्रोत के लिए भरपूर है कुएं, गर्मी के दिनों में भी पानी की मात्रा में कमी नहीं
SHARE

टैंकरों की भी जरूरत नहीं, वाटर रिचार्ज एवं कृत्रिम स्त्रोत का बड़ा माध्यम है कुआं, अधिकतर घरों में यहां है कुएं, पानी की समस्या नहीं होती है उत्पन्न
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा वार्ड जिसमें घर-घर में बहुतायत मात्रा में कुएं बने हुए हैं। जल स्रोत का बेहतर साधन इस वार्ड में दिखाई देता है। खुर्सीपार जोन क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 51 शहीद वीर नारायण सिंह नगर में घरों और सार्वजनिक स्थानों पर कुएं बने हुए है और इन कुवों में गर्मी के दिनों में भी आश्यकता के अनुरूप पानी की मात्रा भरपूर है। कुआं वाटर रिचार्ज का एक बेहतर जल स्रोत है। शहीद वीर नारायण सिंह नगर के काफी लोग इसी पानी का उपयोग निस्तारी एवं दैनिक उपयोग के लिए वर्षो से करते आ रहे हैं। ज्यादातर कुओं में नीचे मुरूम है जिससे पानी शुद्ध मिलता है।

उल्लेखनीय है की मेयर नीरज पाल पेयजल को लेकर बेहद गंभीर है और निगम के सभी वार्डो पर पानी सप्लाई को लेकर प्रतिदिन फीडबैक ले रहे है। पेयजल व्यवस्था देखने पहुंचे निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड का घूम-घूम कर निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रकार के जल स्रोतों के संरक्षण के लिए जो भी आवश्यक कदम है वह उठाया जाए।

निगमायुक्त ने स्वयं कुआं से पानी निकाला और पानी का टेस्ट लेकर पानी की गुणवत्ता परखनी चाही, पानी शुद्ध और ठंडा मिला। कुछ लोगों के घरों के अंदर के कुएं का निरीक्षण भी इस दौरान किया गया। वहां के रहवासियों ने बताया कि अधिकतर लोगों के यहां कुआं है जिसमें आवश्यकता के अनुरूप पानी मिल जाता है और इसी पानी का उपयोग दैनिक क्रियाओं के लिए करते हैं।

निगम के खुर्सीपार जोन के कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े ने आयुक्त को जानकारी देते हुए बताया कि इस वार्ड में कभी भी टैंकर की जरूरत नहीं पड़ी, इसका कारण है कि कृत्रिम जल स्रोत का एक बड़ा माध्यम इस वार्ड क्षेत्र में मौजूद है। लोगों ने बताया कि 15 से 20 कुआं इस वार्ड में निर्मित है, हालांकि अधिकतर लोग यहां पर पीने का पानी का उपयोग निगम द्वारा दिए गए नल कनेक्शन से ही करते हैं, इतना बड़ा वार्ड होने के बावजूद भी यहां पानी की समस्या उत्पन्न नहीं हुई, खुर्सीपार पानी टंकी से इस वार्ड क्षेत्रों के लोगों को पानी दिया जाता है। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, सहायक अभियंता अखिलेश चंद्राकार, उपअभियंता नितेश मेश्राम व बसंत साहू आदि मौजूद रहे।

दस हजार से अधिक लोगों को सौ दिन से ऊपर मनरेगा रोजगार देने का बना रिकॉर्ड…. पहली बार मिली ऐतिहासिक उपलब्धि
ट्रांसजेंडरों ने दिखाए जौहर, छत्तीसगढ़ी, राजस्थानी, कत्थक, ओड़िशी और लावनी पर थिरके कलाकार
मुख्यमंत्री ने दुर्ग जिले के निवासियों को ‘हर घर-एक पेड़ अभियान’ की सफलता के लिए पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं
सैलरी लेने वाले शहीद नहीं, नक्सली हमले को लेकर आपत्तिजनक कॉमेंट पर लेखिका गिरफ्तार
Air Show: वायुसेना की ताकत देख मंत्र मुग्ध हुए लोग, 65 लड़ाकू विमानों ने दिखाए हैरतअंगेज कलाबाजियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल ने दूसरे चरण का कोंटा से किया आगाज: आम जनता की मांग पर कोंटा अंचल को दी कई सौगातें सीएम बघेल ने दूसरे चरण का कोंटा से किया आगाज: आम जनता की मांग पर कोंटा अंचल को दी कई सौगातें
Next Article स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के ग्राम से प्रदेश में आयेंगी जल क्रांति:- निकोलस ऑब्स्बेर्ट स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के ग्राम से प्रदेश में आयेंगी जल क्रांति:- निकोलस ऑब्स्बेर्ट

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?