ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai : फैक्ट्री में चोरी रोकने तैनात किया था गार्ड, उसी ने चुराया फैक्ट्री से ढाई लाख का लोहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai : फैक्ट्री में चोरी रोकने तैनात किया था गार्ड, उसी ने चुराया फैक्ट्री से ढाई लाख का लोहा

By Mohan Rao
Published: June 1, 2025
Share
SHARE

भिलाई। जिस गार्ड को चोरी रोकने के लिए फैक्ट्री में तैनात किया गया था, उसी ने मालिक का भरोसा तोड़ने का काम किया है। गार्ड ने अपने एक साथी के साथ मिलकर फैक्ट्री में रखा ढाई लाख का पिग आयरन और प्लेट कटिंग लोहे की चोरी को अंजाम दिया। चोरी के इस लोहे का खरीददार कोई और नहीं बल्कि आरोपी गार्ड का साथी है। जामुल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

चोरी की यह वारदात 29 मई की रात में लाइट इंडस्ट्रियल एरिया भिलाई के रंजना इंडस्ट्रीज में हुई। चोरी के आरोप में फैक्ट्री के गार्ड मोहम्मद रईस खान पिता मोहम्मद इदरीश खान ( 42 वर्ष ) एवं उसका साथी व चोरी के माल का खरीददार भागवत चंद्राकर पिता रमेश चंद्राकर दोनों निवासी श्याम नगर पावर हाउस थाना छावनी भिलाई को गिरफ्तार कर माल बरामद कर लिया गया है। फैक्ट्री मालिक नेहरू नगर निवासी रितेश रायका ने जामुल थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि लाइट इंडस्ट्रियल एरिया भिलाई में उसकी रंजना इंडस्ट्रीज के नाम से फैक्ट्री है। फैक्ट्री में रखे पिग आयरन और प्लेट की कटिंग लोहा को 29 मई की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए फैक्ट्री के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। हुलिया के आधार पर फैक्ट्री के गार्ड रईस खान से पूछताछ किया गया। जो अपने अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी रईस खान ने चोरी की गई सम्पत्ति को अपने साथी भागवत चन्द्राकर के पास बिक्री करना बताया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की सम्पत्ति पीन आयरन, प्लेट की कटिंग लोहा कीमती ढाई लाख रूपए को जप्त किया गया है। आरोपियों को 30 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक सौमित्री भोई, आरक्षक चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, चन्द्रभान यादव, रूपनारायण बाजपेयी व चंदन सिंह का विशेष योगदान रहा।

खनन हादसा: चार के मिले शव, बचाव कार्य जारी, माइनिंग कंपनी ने की मृतकों के परिवार को 10-10 लाख मुआवजे की घोषणा
बिग ब्रेकिंग: नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोती लाल वोरा…. दिल्ली के एस्कोर्ट हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
Big News : आईएएस अन्बलगन पी सहित 6 अफसरों को मिले नए प्रभार, अमृत तोपनो बने सक्ती के कलेक्टर
पीएचसी बेनूर के औचक निरीक्षण में मिली गंभीर लापरवाही, स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर फार्मासिस्ट बर्खास्त
सीएम बघेल ने कहा पैरा दान करने वाले यहां के किसानों ने पेश की मिसाल, 100 ट्रैक्टरों को गौठान के लिए किया रवाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम साय ने दिया विकसित छत्तीसगढ़ का मंत्र, अफसरों से कहा- डिजिटल गवर्नेंस को दें बढ़ावा
Next Article shreekanchanpath 228 # 01 June 2025
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?