ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत में थिएटर कमांड के गठन में अभी होगी और देरी, वायुसेना नहीं हो रही राज़ी, CDS रावत ने बुलाई बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारत में थिएटर कमांड के गठन में अभी होगी और देरी, वायुसेना नहीं हो रही राज़ी, CDS रावत ने बुलाई बैठक

By @dmin
Published: June 21, 2021
Share
भारत में थिएटर कमांड के गठन में अभी होगी और देरी, वायुसेना नहीं हो रही राज़ी, CDS रावत ने बुलाई बैठक
भारत में थिएटर कमांड के गठन में अभी होगी और देरी, वायुसेना नहीं हो रही राज़ी, CDS रावत ने बुलाई बैठक
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में थिएटर कमांड के गठन में लगातार रुकावटें आ रही हैं। बीते साल यह खबर आई थी कि भारत भी अब अमेरिकी और चीन जैसे देशों की तर्ज पर थिएटर कमांड गठित करेगा। हालांकि, तीनों सेना के बीच मतभेदों के कारण यह अभी तक संभव नहीं हो सका है। इस संबंध में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने बुधवार को एक बैठक भी बुलाई है। हालांकि, ऐसी भी खबरें हैं कि इस प्रक्रिया में अभी और देरी हो सकती है। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोट्र्स में संकेत मिले हैं कि रक्षा मंत्रालय, थल सेना और भारतीय नौसेना थिएटर कमांड गठित करने को पूरी तरह से तैयार हैं लेकिन अकेली भारतीय वायुसेना ही ऐसी है जो इस प्रक्रिया के खिलाफ है। खबरों की मानें, तो वायुसेना को कमांडों के नाम रखने पर भी कई आपत्तियां हैं।

क्या है थिएटर कमांड?
थिएटर कमांड का सीधा अर्थ यह है कि कि एक इलाके में थल सेना, वायु सेना और नौसेना, तीनों की यूनिटों को एक थिएटर कमांडर के अधीन लाया जाना। इन यूनिटों की ऑपरेशनल कमान जिस ऑफिसर के हाथ में होगी वह तीनों में से किसी भी सेना का हो सकता है। अभी तीनों सेनाएं स्वतंत्र ढंग से अपना काम करती हैं। थिएटर कमांड स्थापित होने से यह सबसे बड़ा फर्क देखने को मिलेगा कि जो काम किसी एक सेना ने किया वह दूसरी नहीं करेगी। अमेरिका और चीन समेत दुनिया के कई देशों की सेनाएं इसी व्यवस्था के तहत चल रही हैं।

थिएटर कमांड पर क्यों राजी नहीं वायुसेना?
मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार वायुसेना अपनी सीमित हवाई संपत्ति को अलग-अलग थिएटर कमांडों के बीच बांटने का विरोध कर रही है, क्योंकि पश्चिमी और पूर्वी नौसैनिक बेड़े, समुद्री स्ट्राइक फाइटर जेट्स और भारतीय वायुसेना के ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और सेना के दो इन्फैंट्री ब्रिगेड के कंट्रोल के अलावा कोस्ट गार्ड समुद्री थिएटर कमांड के अधीन हो जाएंगे।

देश में बननी हैं कुल 7 थिएटर कमान
बीते साल यह खबर आई थी कि देश की पहली थियेटर कमान साल 2021 के शुरू में अस्तित्व में आ सकती है। खबर के मुताबिक, पहली थियेटर कमान मैरीटाइम कमान होगी, जिसकी जिम्मेदारी भारतीय समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा होगी। इस कमान को बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। सेनाओं में हो रहे सुधारों के तहत देश में कुल सात थिएटर कमान बनाई जानी हैं। इनमें चीन सीमा के लिए उत्तरी थियेटर कमान, पाकिस्तान सीमा के लिए पश्चिमी थियेटर कमान तथा दक्षिण भारत के लिए पेनसुएला थियेटर कमान शामिल हैं। देश में अभी अंडमान-निकोबार एकमात्र ऐसी कमान है, जिसमें तीनों सेनाएं पहले से शामिल हैं। लेकिन इस कमान का क्षेत्र सीमित है।

शासकीय स्कूलों में कल से बच्चों को मिडडे मिल से पहले मिलेगा नाश्ता, इस जिले से शुरू हो रही है योजना
राज्य में धान खरीदी का आंकड़ा 34.30 लाख मीटरिक टन से पार
स्मोकिंग करने वालों के लिए गंभीर बन जाता है कोरोना, डब्ल्यूएचओ ने समझाई इसके पीछे की वजह
नहीं सह सकी अपमान: चरित्र को लेकर पति करता था शंका, पत्नी ने सोते वक्त कर दी हत्या
तय समय से पहले गोवा और महाराष्ट्र पहुंचा मानसून, अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Important initiative to increase the number of tigers in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या बढ़ाने महत्वपूर्ण पहल: मुख्यमंत्री बघेल ने अचानकमार टायगर रिजर्व में 26 करोड़ के कार्यो का किया शुभारंभ
Next Article Soon the road from Bhilai 3 to Puraina will be built जल्द बनेगी भिलाई 3 से पुरैना की सड़क… पुरैना के श्रमिकों के बैठने गार्डन में लगेगा चेयर… गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया 44 विकास कार्यों का भूमिूपजन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?