ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत बंद का अह्वान: दुर्ग-भिलाई के रेलवे स्टेशनों पर कड़ी चौकसी, अग्निपथ योजना के विरोध में जिले में हाई एलर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भारत बंद का अह्वान: दुर्ग-भिलाई के रेलवे स्टेशनों पर कड़ी चौकसी, अग्निपथ योजना के विरोध में जिले में हाई एलर्ट

By @dmin
Published: June 20, 2022
Share
' भारत बंद ' को देखते हुए केंद्र का राज्यों को निर्देश, कहा- सुरक्षा कड़ी और शांति सुनिश्चित की जाए
' भारत बंद ' को देखते हुए केंद्र का राज्यों को निर्देश, कहा- सुरक्षा कड़ी और शांति सुनिश्चित की जाए
SHARE

जीआरपी, आरपीएफ व लोकल पुलिस के जवान कर रहे पहरेदारी
भिलाई। सेना में भर्ती के लिए लागू की जा रही अग्निपथ योजना के विरोध में विभिन्न संगठनों के आज भारत बंद के आह्वान को देखते हुए दुर्ग भिलाई के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दुर्ग व भिलाई पावरहाउस जैसे एक्सप्रेस स्टापेज वाले स्टेशन के साथ ही लोकल व पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव वाले भिलाई-3 और भिलाई नगर जैसे स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ व लोकल पुलिस के जवान पहरेदारी कर रहे हैं।

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे उपद्रवी सबसे ज्यादा नुकसान रेलवे की संपत्ति को ही पहुंचा रहे हैं। बिहार व तेलंगाना में उपद्रवियों ने ट्रेनों में आग लगा दी और ट्रैक जाम तक कर दिया। विभिन्न संगठनों की ओर से आज अग्निपथ योजना के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया गया है। इसको देखते हुए रेलवे ने दुर्ग भिलाई में भी अलर्ट घोषित कर दिया है। यहां जिला मुख्यालय दुर्ग के रेलवे स्टेशन सहित आसपास के भिलाई पावरहाउस, भिलाई नगर, भिलाई-3 व कुम्हारी स्टेशनों पर भी रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों को तैनात कर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा शासकीय रेलवे पुलिस और स्थानीय थानों के पुलिस अधिकारी और जवानों को भी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म व परिसर की सुरक्षा में अस्र शस्त्र के साथ तैनात रखा गया है।

अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए वैसे तो दुर्ग भिलाई के सभी रेलवे स्टेशन पर पिछले तीन दिनों से एहतियात के तौर पर खाकी वर्दीधारी जवानों की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। लेकिन आज भारत बंद के आह्वान को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

रेलवे स्टेशन तक जीआरपी और आरपीएफ के जवान निगरानी रखे हुए हैं। ट्रैक से गुजरने वाले लोगों पर न सिर्फ नजर रखी जा रही है, बल्कि रेलवे ट्रैक पर बिना कारण घूमते मिल रहे लोगों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई कर हवालात पहुंचाया जा रहा है। बिहार व तेलंगाना जैसी घटना न हो, इसके लिए स्टेशन परिसर के चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है।

रेलवे स्टेशन के दोनों सर्कुलेटिंग एरिया के एंट्री प्वाइंट के साथ ही सबवे से आने व जाने वालों पर सिविल पुलिस बल विशेष रूप से नजर रख रहा हैं। दोनों ही प्वाइंटों पर सख्ती से जांच के बाद ही सिर्फ टिकटधारी यात्रियों व प्लेटफार्म टिकट वालों को ही स्टेशन पर प्रवेश दिया जा रहा है।

कोरोना महामारी के दौरान कुशल प्रबंधन के लिए दुर्ग कलेक्टर व होम आइसोलेशन प्रभारी डॉ. रश्मि भुरे का शपथ फाउंडेशन ने किया सम्मान
कोरोना वैक्सीन पर अमेरिकी बॉयोटेक फर्म का बड़ा दावा, कहा- हमारी दवा का ह्यूमन ट्रायल सफल
पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता का शव घर में फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
दुर्ग रेंज आईजी विवेकानंद को दया सिंह ने दिया नवरात्रि में माता के दरबार के लिए आमंत्रण… खुर्सीपार जोन-2 माता के दरबार में राज्यपाल सहित कई राजनेता व प्रशासनिक अधिकारी हो चुके हैं शामिल
Good News : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरियां, अब इस विभाग में होंगी 440 पदों पर भर्तियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वनोपज का उचित मूल्य मिलने पर आदिवासियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत…
Next Article परिचय सम्मेलन में पहचान के साथ बनते हैं मजबूत रिश्ते: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रायपुर के लोगों को जल्द मिलेगी एक्सप्रेस वे की सौगात : मंत्री ताम्रध्वज साहू
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?