ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत फिर खरीद रहा वह लड़ाकू विमान, जिसने पाक को दिया है सबसे बड़ा दर्द
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारत फिर खरीद रहा वह लड़ाकू विमान, जिसने पाक को दिया है सबसे बड़ा दर्द

By @dmin
Published: September 17, 2021
Share
भारत फिर खरीद रहा वह लड़ाकू विमान, जिसने पाक को दिया है सबसे बड़ा दर्द
भारत फिर खरीद रहा वह लड़ाकू विमान, जिसने पाक को दिया है सबसे बड़ा दर्द
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। जिस मिराज-2000 लड़ाकू विमानें ने कारगिल युद्ध का पासा पलट दिया था, जिसने पाकिस्तान की धरती में घुसकर जैश के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था, उस बेड़े की ताकत और बढऩे वाली है। भारतीय वायुसेना 24 सेकेंड-हैंड मिराज के साथ अपने लड़ाकू बेड़े को और मजबूत करने वाली है। मामले से परिचित लोगों ने नाम न जाहिर होने देने की शर्त पर कहा कि भारतीय वायुसेना चौथी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के अपने पुराने बेड़े को मजबूत करने के प्रयास में दसॉल्ट एविएशन द्वारा बनाए गए 24 सेकेंड-हैंड मिराज 2000 लड़ाकू विमानों का अधिग्रहण करने और साथ ही विमान के अपने दो मौजूदा स्क्वाड्रनों के लिए सुरक्षित पुर्जे भी हासिल करने की तैयारी में है।

उनमें से एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने इन लड़ाकू विमानों को खरीदने के लिए 27 मिलियन यूरो (233.67 करोड़ रुपये) के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनमें से आठ उडऩे के लिए तैयार स्थिति में हैं। एक विमान की कीमत 1.125 मिलियन यूरो यानी (9.73 करोड़ रुपये) है। विमानों को जल्द ही कंटेनरों में भारत भेज दिया जाएगा। बता दें कि यह वही मिराज-2000 है, जिसने पाकिस्तान को कारिगल से लेकर एयरस्ट्राइक के वक्त बड़ा दर्द दिया है।

भारतीय वायुसेना का 35 वर्षीय पुराना मिराज बेड़ा, जिसने 2019 बालाकोट ऑपरेशन के दौरान असाधारण प्रदर्शन किया, मिड-लाइफ अपग्रेड के दौर से गुजर रहा है। वहीं दूसरे विमानों के लिए 300 महत्वपूर्ण पुर्जों की तत्काल आवश्यकता है। अधिकारी ने कहा कि ये विमान अब फ्रांस में अप्रचलित हो रहे हैं और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने इसे खरीदने का फैसला किया है।

24 लड़ाकू विमानों में से 13 इंजन और एयरफ्रेम के साथ बेहतर स्थिति में हैं, जिनमें से आठ (लगभग आधा स्क्वाड्रन) सर्विसिंग के बाद उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। वहीं, बचे हुए 11 लड़ाकू विमान ईंधन टैंक और इजेक्शन सीटों के साथ आंशिक रूप से ठीक हैं, जिनका इस्तेमाल भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों के दो मौजूदा स्क्वाड्रनों को मोडिफिकेशन के लिए किया जाएगा।

भारतीय वायुसेना ने 1985 में करीब 50 चौथी पीढ़ी के मिराज 2000 सी और बी लड़ाकू विमानों को एक रखरखाव अनुबंध (मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट) के साथ खरीदा था, जो 2005 में समाप्त हो गया था। इसके बाद वायुसेना ने 2015-2016 में फ्रांसीसी मूल उपकरण निर्माता के साथ एक और अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

अधिकारी ने आगे कहा कि यह सौदा भविष्य में अधिग्रहण के लिए स्पेयर पाट्र्स और इंजन को भारत में स्थानांतरित करने के महत्व पर प्रकाश डालती है, क्योंकि भारत की तुलना में विदेशों में लड़ाकू विमान बहुत तेजी से चलन (इस्तेमाल) से बाहर हो जाते हैं। जब तक नरेंद्र मोदी सरकार ने 4.5 पीढ़ी के राफेल लड़ाकू विमान (डसॉल्ट से भी) का सौदा नहीं किया था, तब तक मिराज 2000 ही भारत की अग्रिम पंक्ति का लड़ाकू विमान था। यह कारगिल युद्ध के बाद से लेकर अब तक भारतीय बेड़े को मजबूती प्रदान किए हुए है। आत्मानिर्भर भारत अभियान के तहत इस बात को सुनिश्चित करना चाहिए कि लड़ाकू विमानों के मूल उपकरण और स्पेयर पाट्र्स का निर्माण अब भारत में ही किया जाए ताकि लड़ाकू विमान के सेवा में रहने तक पुर्जों की कोई कमी न हो।

जानें लड़ाकू विमान मिराज 2000 के बारे में सबकुछ

  • मिराज-2000 विमान की लंबाई 47 फीट और इस खाली विमान का वजन 7500 किलो है।
  • मिराज-2000 13800 किलो गोला बारूद के साथ भी 2336 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से उड़ सकता है।
  • मिराज-2000 125 राउंड गोलियां प्रति मिनट दागता है और 68 मिमी के 18 रॉकेट प्रति मिनट दागता है।
  • पहली बार 1970 में उड़ान भरने वाला मिराज 2000 फ्रेंच मल्टीरोल, सिंगल इंजन चौथी पीढ़ी का फाइटर जेट है। ये फाइटर जेट विभिन्न देशों में सेवा दे रहा है।
  • मिराज-2000 एक साथ हवा से जमीन और हवा से हवा में भी मार करने में सक्षम है।
  • दसॉल्ट मिराज 2000 लड़ाकू विमान ने कारगिल युद्ध में बड़ी भूमिका रही थी।
  • अक्टूबर 1982 में भारत ने 36 सिंगल सीटर सिलेंडर मिराज 2000 एचएस और 4 ट्वीन सीटर मिराज 2000 टीएसएस का ऑर्डर दिया था।
‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की अपार सफलता के बाद, कृति महेश ने खुद को साबित किया बेहतरीन कोरियोग्राफर, हुक स्टेप्स पर बन रहे रील्स
विधानसभा में 505 करोड़ 700 रुपए का तृतीय अनुपूरक बजट पारित, मुख्यमंत्री बघेल ने कहा सरकार की योजनाओं और नीतियों से खेती-किसानी के प्रति बढ़ा आकर्षण
सांसदों की सैलरी बढ़ी, पूर्व सांसदों का पेंशन में भी बढ़ोत्तरी, केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
दुर्ग निगम बजट: गोबर से बना सूटकेस लेकर सदन पहुंचे महापौर, कहा- ए दुर्ग हमर हे.. एला सब्बो झन ल मिलके संवारना हे
भारत में कोरोना: संक्रमितों का आंकड़ा 32 लाख के पार…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 67151 नए मामले सामने आए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article थाने से 100 मीटर दूर शोरूम से चोरों ने उड़ाए 50 लाख के गहने, तरीका देख हर कोई हैरान थाने से 100 मीटर दूर शोरूम से चोरों ने उड़ाए 50 लाख के गहने, तरीका देख हर कोई हैरान
Next Article मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम एससीओ समिट में अफगानिस्तान का जिक्र कर बोले पीएम मोदी: बढ़ता कट्टरपंथ इन समस्याओं का मूल कारण… जाने पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?