ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत पर हो सकता है बड़ा आतंकी हमला, ISI ने दो देशों के आतंकियों को सौंपा सुसाइड मिशन!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

भारत पर हो सकता है बड़ा आतंकी हमला, ISI ने दो देशों के आतंकियों को सौंपा सुसाइड मिशन!

By @dmin
Published: August 24, 2021
Share
भारत पर हो सकता है बड़ा आतंकी हमला, ISI ने दो देशों के आतंकियों को सौंपा सुसाइड मिशन!
भारत पर हो सकता है बड़ा आतंकी हमला, ISI ने दो देशों के आतंकियों को सौंपा सुसाइड मिशन!/deco pic
SHARE

नई दिल्ली (एजेेंसी)। अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद से ही पाकिस्तानी ‘आईएसआई’ और उसके समर्थक आतंकी संगठनों के दुस्साहस को लेकर कई तरह की खबरें आ रही हैं। देश की प्रमुख खुफिया एजेंसी (आईबी) ने जो अलर्ट जारी किया है, उसमें आतंकी हमले को लेकर रची जा रही एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। इस साजिश में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकी संगठन शामिल हैं। हमलों के समन्वय की जिम्मेदारी ‘आईएसआईएस’ को दी गई है। आतंकियों की इस साजिश को ‘सुसाइडल मिशन’ कहा गया है।

योजना के तहत आईएस खुरासान ‘आईएसकेपी’ के प्रशिक्षित लड़ाके भारत भेजे जाने हैं। वे चार तरह से अटैक करेंगे। लड़ाकों को इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), व्हीकल बोर्न इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (वीबीआईईडी), सुसाइडल अटैक और टारगेट किलिंग्स की ट्रेनिंग दी गई है। इन लड़ाकों को भारत में पहले से मौजूद आतंकी संगठन के सदस्य उन्हें ‘कलाश्निकोव’ राइफल और छोटे हथियार मुहैया कराएंगे। आतंकी हमलों की जद में राइट विंग लीडर, हिंदू मंदिर, सुरक्षा बल व भीड़ वाली जगह बताई गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियों ने पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक में अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन ‘आईएसआईएस’ के सदस्यों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में मालूम हुआ कि ‘आईएसआईएस’ देश के कई हिस्सों में हमलों की योजना बना रहा है। आईएस की जिस इकाई को इन हमलों की जिम्मेदारी दी गई है, वह पाकिस्तान और अफगानिस्तान आधारित है। यह इकाई विभिन्न प्रकार से हमलों को अंजाम देने में एक्सपर्ट है। आईबी ने सुरक्षा बलों को चौकस करते हुए कहा है, आईएस के गुर्गे देश में मौजूद हैं। वे आईएस के लड़ाकों को जरूरी संसाधन मुहैया कराएंगे। इसमें आर्थिक एवं हथियारों की मदद, दोनों को शामिल किया गया है।

देश के कई हिस्सों में हमलों की योजना बनाई गई है। कुछ आतंकी ऐसे हैं, जिन्हें वीबीआईईडी का इस्तेमाल कर हमले को अंजाम देने की ट्रेनिंग दी गई है। हालांकि ‘आईएसकेपी’ के प्रशिक्षित लड़ाके, जिन्हें आईएस ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान में ट्रेनिंग दी है, उन्हें भारत में भेजने की बात कही जा रही है। पिछले दिनों जम्मू कश्मीर में आईएस की ही एक अन्य इकाई जिसे ‘वॉयस ऑफ हिंद’ नेटवर्क का नाम दिया गया है, उसके सदस्यों ने जांच एजेंसियों को बताया कि पाकिस्तान बेस्ड इंडियन मुजाहिदीन ‘आईएम’ इन हमलों की प्लानिंग के लिए भारत में मौजूद आईएस ईकाई और अफगान व पाकिस्तान बेस्ड आईएस ऑपरेटिव के संपर्क में रहा है। सुरक्षा बलों से कहा गया है कि वे राइट विंग लीडर और धार्मिक स्थलों पर पैनी निगाह रखें। हिंदू मंदिरों और ऐसी दूसरी जगह, जहां भारी संख्या में लोग जुटते हैं, वैसे स्थल भी आतंकियों की सूची में हैं। सैन्य एवं केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के कैंप और यूनिटों को खासतौर पर सचेत किया गया है। जम्मू-कश्मीर में कई दिन से ड्रोन ऐसी जगहों के आसपास घूमते हुए देखे गए हैं। संभव है कि आने वाले दिनों में जांच एजेंसियां देश के कई हिस्सों में संदिग्ध लोगों के ठिकानों पर दबिश दे सकती हैं।

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश- प्रवासियों को घर भेजने की जिम्मेदारी राज्य सरकारों की, पैदल चल रहे मजदूरों को जल्द दें सारी सुविधाएं
शहीद चुम्मन यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधायक देवेंद्र यादव ने शुरू की तिरंगा यात्रा, शहीद की मां भी साथ चली
दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर दृष्टिहीन छात्रा बनी हिदायतुल्ला नेशनल लॉ युनिवर्सिटी की टॉपर
ड्रैगन फ्रूट के हैं गजब के फायदे, इन बीमारियों से रखता है दूर…
समूह बनाकर लोन की रकम हड़पने वाली शातिर ठग मंजू सोनी गिरफ्तार, कई महिला समूहों को लगाया चूना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Transfer Breaking: Prashant Agarwal will be the new SP of Raipur दुर्ग पुलिस में बड़ी तादात में तबादला: एसपी प्रशांत अग्रवाल ने 300 से अधिक पुलिस कर्मियों का किया तबादला…. देखें पूरी सूची
Next Article 'आजादी का अमृत महोत्सव' भव्य चित्र प्रदर्शनी कल से कुरूद में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ भव्य चित्र प्रदर्शनी कल से कुरूद में
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?