ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत पर डिज्नी का फोकस: महाभारत पर अंतरराष्ट्रीय सीरीज बनाने का किया एलान…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

भारत पर डिज्नी का फोकस: महाभारत पर अंतरराष्ट्रीय सीरीज बनाने का किया एलान…

By @dmin
Published: September 10, 2022
Share
SHARE

वाल्ट डिज्नी की शुरू की गई कंपनी डिज्नी स्टूडियोज के शताब्दी वर्ष के समारोहों का आगाज अमेरिका में कैलिफोर्निया राज्य स्थित शहर अनाहाइम में शुक्रवार से शुरू हुए डी 23 एक्सपो में धूमधाम से हुआ। पहले दिन के अलग अलग सत्रों में डिज्नी, पिक्सार और डिजनी एनीमेशन स्टूडियो की नई फिल्मों और सीरीज के एलान दिन भर होते रहे। औऱ, इन सत्रों के बीच भारत को लेकर भी कंपनी ने अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं से परदा उठाया। भारतीय ओटीटी दर्शकों के लिए शुक्रवार को हुए एलान में सबसे अहम रहा पौराणिक गाथा महाभारत पर एक भव्य सीरीज बनाने का एलान। सीरीज की पटकथा पर काम शुरू हो चुका है और जल्द ही इसके कलाकारों और तकनीकी टीम भी घोषित कर दी जाएगी।

Contents
  • भारत पर डिज्नी का फोकस
  • महाभारत सीरीज का ऐलान
  • करण जौहर की नई सीरीज शोटाइम
  • ओटीटी पर जल्द आएगी ब्रह्मास्त्र

1923 में शुरू हुई कंपनी वाल्ट डिज्नी की फिल्मों, टीवी व वेब सीरीज के दुनिया भर में फैले प्रशंसकों के लिए कंपनी की तरफ से हर दो साल पर डी23 एक्सपो का आयोजन किया जाता है। इस द्विवार्षिक कार्यक्रम का पिछला आयोजन साल 2019 में हुआ था और कोरोना संक्रमण काल के चलते इसका साल 2021 में आयोजन नहीं हो सका। तीन साल बाद हो रहे इस आयोजन को लेकर दुनिया भर में फैले प्रशंसकों में खासा उत्साह यहां बीते कई दिनों से देखने को मिलता रहा है। अनाइहम स्थित डिज्नीलैंड के पास स्थित कन्वेंशन सेंटर में शुक्रवार से शुरू हुए डी23 एक्सपो में सुबह पांच बजे से लोगों का हुजूम उमड़ता देखा गया। इस कार्यक्रम में डिज्नी के अधिकारी कंपनी की अगले दो साल में रिलीज होने वाली सीरीज और फिल्मों की जानकारी प्रशंसकों के बीच साझा करते हैं।

भारत पर डिज्नी का फोकस

डी23 के पहले दिन के कार्यक्रमों में भारतीय दर्शकों के हिसाब से सबसे प्रमुख सत्र रहा, डिज्नी अंतर्राष्ट्रीय सामग्री और संचलन (इंटरनेशनल कॉन्टेंट एंड ऑपरेशन) का सत्र। इस सत्र में डिज्नी की अंतर्राष्ट्रीय सामग्री व संचलन चेयरमैन रेबेका कैम्पबेल ने डिज्नी के टेलीविजन और ओटीटी शाखाओं के संचलन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कैम्बेल ने बताया कि भारत में करीब 70 करोड़ लोग डिज्नी कंपनी के टीवी ब्रांड स्टार के चैनलों हर महीने देखते हैं। देश में डिज्नी प्लस हॉटस्टार के ग्राहकों की संख्या भी 5.8 करोड़ तक पहुंच चुकी है। भारत की नौ भारतीय भाषाओं में बन रही मनोरंजन सामग्री का जिक्र करते हुए उन्होंने यहां पहुंचे भारतीय मीडिया दल का खासतौर से स्वागत करते हुए कहा कि ये लोग सबसे लंबी दूरी की यात्रा करके यहां पहुंचे हैं।

महाभारत सीरीज का ऐलान

इस मौके पर डिज्नी के भारत में टीवी और ओटीटी सामग्री प्रमुख गौरव बनर्जी ने अपनी भावी योजनाओं का खुलासा करते हुए पौराणिक गाथा महाभारत पर एक मेगा बजट वेब सीरीज बनाने का ऐलान किया। गौरव ने बताया कि ये सीरीज मूल रूप से हिंदी में बनेगी लेकिन यह सारी भारतीय भाषाओं के अलावा विदेशी भाषाओं में भी उपलब्ध होगी। सीरीज का निर्माण निर्माताओं मधु मंटेना की कंपनी माइथोवर्स और अल्लू अरविंद की कंपनी अल्लू एंटरटेनमेंट मिलकर करेंगी। मधु मंटेना ने कुछ साल पहले अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेकर एक फिल्म ‘द्रौपदी बनाने का ऐलान भी किया था। माना जा रहा है कि ये फिल्म ही अब वेब सीरीज के रूप में विकसित की जा रही है और इसमें महाभारत की पूरी कहानी को द्रौपदी के नजरिये से बताया जाएगा।

करण जौहर की नई सीरीज शोटाइम

डी23 के डिज्नी इंटरनेशनल कॉन्टेंट एंड ऑपरेशन सेशन के दौरान ही गौरव बनर्जी ने करण जौहर के सुपरहिट शो ‘कॉफी विद करण के बारे में भी रोचक जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि करण जौहर की मेजबानी में चल रहे इस चैट शो का सातवां सीजन ओटीटी पर अब तक देखा गया सबसे लोकप्रिय चैट शो बन चुका है। सेशन के बाद में जारी की गई जानकारी में इस शो के आठवें सीजन का भी ऐलान कर दिया गया। इसके अलावा करण जौहर डिज्नी प्लस हॉटस्टार के लिए एक नई वेब सीरीज ‘शोटाइम का भी निर्माण करने जा रहे हैं। ये सीरीज हिंदी फिल्म जगत में फिल्मी परिवारों और बाहर से आए कलाकारों के बीच चलती रहने वाली जोर आजमाइश की कहानी दिखाएगी।

ओटीटी पर जल्द आएगी ब्रह्मास्त्र

सत्र के दौरान डिज्नी की अंतर्राष्ट्रीय सामग्री व संचलन चेयरमैन रेबेका कैम्पबेल ने फिल्म ब्रह्मास्त्र के भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर कुछ हफ्तों बाद प्रसारित होने की योजना का खुलासा करते हुए बताया कि जल्द ही वह भारत आने वाली हैं और यहां की भाषाई विविधता के हिसाब से बनने वाली मनोरंजन सामग्री के बारे में विचार विमर्श करेंगी। दुनिया भर में डिज्नी की मनोरंजन सामग्री जितने भी देशों में उपलब्ध है, उसमें से सिर्फ भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जहां कंपनी नौ भाषाओं में मनोरंजन सामग्री का निर्माण कर रही है।

चंडीगढ़ के मेयर चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आम आदमी पार्टी के कुलदीप होंगे मेयर
रिसाली क्षेत्र को हरा भरा करने निगम बांटेगा पौध: अब आवारा मवेशियों को मिलेगा आश्रय, पहली तारीख से डेयरी संचालक लेंगे संकल्प
प्रदेश के सूखा प्रभावित गांवों में ग्राउंड वाटर सोर्स की पहचान करने के लिए अंतरिक्ष आधारित रिमोट सेंसिंग तकनीक का उपयोग
बड़ा फैसला: 31 जुलाई तक सभी बोर्ड मूल्यांकन नीति के आधार पर जारी करें परिणाम, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
सुभाष चंद्र बोस जयंती : नेताजी के सपनों को साकार करने एवं राष्ट्रप्रेम के आदर्शों को जीवंत रखने हिन्द सेना कटिबद्ध: मंगेश वैद्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इस फिल्म से पैन इंडिया स्टार बनने के लिए तैयार हैं जयम रवि
Next Article सूर्या 42 का मोशन पोस्टर हुआ आउट: पैन इंडिया नहीं बल्कि पैन ग्लोबल होगी फिल्म…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?