ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत को दहलाने की साजिश, जम्मू में मंदिरों पर अटैक करने की फिराक में हैं आतंकी संगठन, हाई अलर्ट जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारत को दहलाने की साजिश, जम्मू में मंदिरों पर अटैक करने की फिराक में हैं आतंकी संगठन, हाई अलर्ट जारी

By @dmin
Published: July 30, 2021
Share
भारत को दहलाने की साजिश, जम्मू में मंदिरों पर अटैक करने की फिराक में हैं आतंकी संगठन, हाई अलर्ट जारी
भारत को दहलाने की साजिश, जम्मू में मंदिरों पर अटैक करने की फिराक में हैं आतंकी संगठन, हाई अलर्ट जारी
SHARE

श्रीनगर (एजेंसी)। पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन भारत में बड़ी आतंक घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में हैं। पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों मसलन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा भारत में सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए मंदिरों पर हमले की योजना बना रहे हैं। इस बारे में खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिलने के बाद जम्मू में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि आतंकवादी संगठन 5 अगस्त और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जम्मू में मंदिरों को निशाना बनाने का प्रयास कर सकते हैं। बता दें कि 5 अगस्त आर्टिकल 370 के खात्मे की दूसरी वर्षगांठ है और आतंकी संगठन इस मौके पर भारत को दहलाने की फिराक में हैं।

सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि ड्रोन द्वारा आईईडी गिराए जाने की हाल की कुछ घटनाओं ने इशारा किया है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जम्मू में मंदिरों के पास भीड़-भाड़ वाली जगहों पर बड़ा विस्फोटक करने की कोशिश कर रहे हैं। नॉर्थ ब्लॉक यानी रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इंडिया टुडे को बताया कि बीते दिनों आतंकी साजिश के कम से कम तीन पिछले प्रयासों को नाकाम कर दिया गया है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि ड्रोन का इस्तेमाल आईईडी लाने के लिए किया गया है ताकि घाटी में मौजूद उनके आतंकी उन्हें लगा सके और हमले को अंजाम दे सके।

बता दें कि हाल ही 23 जुलाई को में जम्मू और कश्मीर के कनाचक इलाके में एक ड्रोन को मार गिराया गया था और उसके साथ विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। इस ड्रोन से पांच किलोग्राम विस्फोटक बरामद किए गए थे। इसके अलावा, फरवरी में जम्मू शहर के व्यस्त बस स्टैंड के पास सात किलो का एक आईईडी बरामद किया गया था। हालांकि, इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया।

आतंकी साजिशों का पता इस बात से भी लगता है कि बीते 27 जून को जम्मू वायु सेना स्टेशन के तकनीकी क्षेत्र में एक ड्रोन द्वारा विस्फोट किया गया था। इसके अगले ही दिन कश्मीर में सुरक्षाबलों और नागरिकों पर कई हमलों में शामिल रहे लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर नदीम अबरार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सुरक्षाबलों ने उसके कब्जे से पिस्टल और एक ग्रेनेड बरामद किया था।

उससे पूछताछ के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कश्मीर के निवासी के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस को जम्मू में प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर पर संभावित आतंकी हमले की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को अलर्ट जारी करना पड़ा। पुलिस ने इस बात से भी इनकार नहीं किया कि जम्मू शहर में और मंदिर आतंकियों की रडार पर हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई अध्यक्ष तुलसी साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल मिला एसपी से: अवैध कार्यों पर अंकुश व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने पर चर्चा
हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: देश के लोगों को कोरोना का टीका नहीं लग पा रहा और हम दान दिए जा रहे हैं
पूरी हुई पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की सजा, जेबीटी भर्ती घोटाले में मिली थी 10 साल की कैद
बर्ड फ्लू: केरल में आपदा घोषित…. अब तक 1700 बत्तखों की मौत… यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्य अलर्ट पर
दिल्ली, मुंबई समेत 6 शहरों से कोलकाता आने वाली फ्लाइटों पर 15 अगस्त तक रहेगी पाबंदी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The school will open on August 2. Instructions given by the Commissioner 2 अगस्त को खुलेगा स्कूल… रिनोवेशन कार्य में तेजी लाने रिसाली निगम आयुक्त दिए निर्देश
Next Article रात में तीन जगहों पर फिर देखे गए ड्रोन, फायरिंग के बाद वापस पाकिस्तान लौटे रात में तीन जगहों पर फिर देखे गए ड्रोन, फायरिंग के बाद वापस पाकिस्तान लौटे

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?