ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत और पाकिस्तान में से कौन जीतेगा मैच?, जानें शाहिद अफरीदी का जवाब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

भारत और पाकिस्तान में से कौन जीतेगा मैच?, जानें शाहिद अफरीदी का जवाब

By @dmin
Published: October 10, 2021
Share
भारत और पाकिस्तान में से कौन जीतेगा मैच?, जानें शाहिद अफरीदी का जवाब
भारत और पाकिस्तान में से कौन जीतेगा मैच?, जानें शाहिद अफरीदी का जवाब
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत और पाकिस्तान क्रिकेट के दो सबसे बड़े प्रतिद्वंदी माने जाते हैं। दो वर्ष बाद एक बार फिर क्रिकेट फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच ज्यादातर यादगार रहे हैं। चेतन शर्मा की गेद पर जावेद मियादाद का छक्का, मुल्तान में वीरेंद्र सहवाग का तिहरा शतक, आकिब जावेद की हैट्रिक, वेंकटेश प्रसाद और आमिर सोहैल की झड़प, चेन्नई टेस्ट में सचिन तेंदुलकर का संघर्षशील शतक, पहली बार दोनों देशों के बीच खेला गया पहला टी-20 विश्व कप फाइनल न जाने ऐसे कितने अनंत और यादगार पल हैं। 

24 अक्तूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला
संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप में 24 अक्तूबर का दिन खास होगा। इस दिन क्रिकेट की धुर विरोधी टीमें भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी महत्व रखता है। राजनीतिक संबंधों तनाव के चलते दोनों टीमें द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं खेलती हैं। भारत और पाकिस्तान सिर्फ आईसीसी और एशिया कप के मैचों में आपस में मुकाबले खेलते हैं। इन दोनों टीमों ने आखिरी बार साल 2012/13 में द्विपक्षीय सीरीज खेली थी। उस दौरान भारत दौरे पर आई पाकिस्तान की टीम ने 2-1 से एकदिवसीय सीरीज जीती थी। 

इन प्रतियोगिताओं में भारत से हारा पाकिस्तान
बीते कुछ वर्षों भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैचों पर नजर डाली जाए तो टीम इंडिया ने 2013 चैंपियन ट्रॉफी, 2014 टी-20 विश्व कप, 2015 वल्र्ड कप, 2016 टी-20 विश्व कप, 2017 चैंपियन ट्रॉफी का लीग मैच और 2019 क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान को हराया है। इस दौरान पाकिस्तान सिर्फ साल 2017 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत से जीता था। वहीं, आगामी मुकाबले की बात की जाए तो भारत का पक्ष मजबूत है क्योंकि विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम ने हमेशा एशियाई टीमों के खिलाफ तगड़ा प्रदर्शन किया है। 

अफरीदी ने बताया कौन टीम जीतेगी मैच
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले टी-20 वल्र्ड कप मुकाबले के 14 दिन बाकी हैं। इस मैच को लेकर शाहिद अफरीदी ने बयान दिया है। जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में किस टीम के जीतने के ज्यादा अवसर हैं तो अफरीदी ने कहा, भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा हाई वोल्टेज मैच होते हैं, ऐसे में जो टीम अपने आपको बेहतर तरीके से मैनेज करेगी उसके जीतने के चांस ज्यादा हैं। उन्होंने आगे कहा, देखो, भारत और पाकिस्तान के बीच बहुत दबाव वाले मुकाबले होते हैं, जो टीम प्रेशर को अच्छी तरह से मैनेज करेगी वह जीतेगी, इसके अलावा जो टीम कम से कम गलतियां करेगी उसके जीतने के चांस ज्यादा होंगे। 

विश्व कप मैचों में 12-0 से आगे है भारत
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 50 ओवर और 20 ओवर के विश्व कप को मिलाकर कुल 12 मैच खेले गए हैं। इनमें पाकिस्तान एक भी मैच नहीं जीत पाया है। भारत 50 ओवर के विश्व कप मैचों में 7-0 से आगे है जबकि टी-20 वल्र्ड कप मैचों में टीम इंडिया की 5-0 की बढ़त बरकरार है।

आधी रात को बेंड हो गया बिजली का पोल, वोरा बोले भविष्य में ऐसे हादसे न हो इसका ध्यान रखें विद्युत कंपनी
CG Big Accident : बाइक सवारों को रौंदता निकल गया भारी वाहन, दो भाइयों सहित तीन की मौत
छत्तीसगढ़ में ऑफलाइन कक्षाओं को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग का फरमान… इन शर्तों के साथ संचालन की अनुमति…. जाने क्या हैं विभाग के दिशा निर्देश
पर्यावरण दिवस पर अपने घर से पौधारोपण की शुरुवात… वन हमारी सांस्कृतिक सभ्यता का अभिनव अंग: वोरा
बालोद में सरपंच की हत्या से सनसनी, दोस्त के घर पर मिली लाश… जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी पेरारिवलन की रिहाई का आदेश, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला मरने के 21 महीने बाद कोर्ट ने बताया वो बेकसूर था, 18 साल से चल रहा था मुकदमा
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 357 # 10 october 2021

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?