ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई टू-प्लस-टू वार्ता, इन मसलों पर हुई चर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई टू-प्लस-टू वार्ता, इन मसलों पर हुई चर्चा

By @dmin
Published: September 11, 2021
Share
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई टू-प्लस-टू वार्ता, इन मसलों पर हुई चर्चा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई टू-प्लस-टू वार्ता, इन मसलों पर हुई चर्चा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा एवं विदेश मंत्रालय स्तर के उच्च स्तरीय संवाद की शनिवार को शुरुआत की। इसका उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की ओर से बढ़ते सैन्य दबाव के बीच दोनों देशों के बीच संपूर्ण रक्षा एवं सामरिक सहयोग को और बढ़ाना है। विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्षों क्रमश: मारिस पायने और पीटर डटन के साथ यहां पर आरंभिक ‘टू-प्लस-टू’ वार्ता की। यह संवाद ऐसे वक्त हो रहा है जब पूरी दुनिया का ध्यान अफगानिस्तान में हालात पर है और इस वार्ता के दौरान भी इसपर चर्चा होने की उम्मीद है।

राजनाथ सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री डटन के साथ शुक्रवार को विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की वहीं जयशंकर ने विदेश मंत्री पायने से ‘टू-प्लस-टू’ वार्ता से ठीक पहले मुलाकात की। दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों ने वार्ता में अफगानिस्तान में नाजुक सुरक्षा हालात पर चर्चा की और तालिबान शासित अफगानिस्तान से आतंकवाद फैलने की आशंका से संबंधित ‘साझा चिंताओं के बारे में बात की।

विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय वार्ता ऐसे समय हो रही है जब क्वाड समूह के सदस्य देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के नए सिरे से प्रयास कर रहे हैं। इस समूह में भारत और ऑस्ट्रेलिया के अलावा अमेरिका और जापान भी हैं। ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पायने ने शुक्रवार को कहा कि क्वाड ”तेजी से’ और बहुत ‘प्रभावी रूप से’ उभरा है और ऑस्ट्रेलिया इस क्षेत्र में एक मजबूत नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए भारत की सराहना करता है।

पायने ने हिंद-प्रशांत के समक्ष ‘महत्वपूर्ण चुनौतियों’ के बारे में बात की और कहा कि ऑस्ट्रेलिया एक ऐसा क्षेत्र चाहता है जहां बड़े और छोटे देशों के अधिकारों का सम्मान किया जाए तथा कोई भी ‘एकल प्रभावशाली शक्ति’ दूसरों के लिए परिणाम तय नहीं करे। पिछले कुछ वर्षों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा और सैन्य सहयोग बढ़ा है।

पिछले साल जून में, भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अपने संबंधों को एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन के बीच एक ऑनलाइन शिखर सम्मेलन के दौरान साजो- समान की सैन्य ठिकानों तक पारस्परिक पहुंच के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर 0.32 प्रतिशत… बीते 24 घंटों में मिले 90 केस… 5 जिलों में कोरोना का नया मामला नहीं
श्री रामलला के भोग के लिए छत्तीसगढ़ से सब्जियों की खेप भेजी जाएगी अयोध्या
हीरा कारोबारी के 23 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, बेहिसाब खरीद-बिक्री का खुलासा
भिलाई चेम्बर ने किया गुरुओं का सम्मान, अलग अलग विद्यालयों में पहुंची टीम
छत्तीसगढ़ का जवान लापता, छुट्‌टी से लौटने के बाद पंजाब से लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एमपी में ऑनर किलिंग: बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने बेटे के साथ मिलकर अपनी बेटी के साथ किया यह घिनौना काम… पढ़े पूरी खबर मुंबई में 32 साल की दुष्कर्म पीडि़ता की मौत… महिला से की ऐसी दरिंदगी कि याद आया निर्भया कांड… आरोपी के खिलाफ फास्टट्रेक कोर्ट में सुनवाई की मांग
Next Article धरती से आसमान तक भारी बारिश की मार, एयरपोर्ट पर जलभराव से थमी रफ्तार धरती से आसमान तक भारी बारिश की मार, एयरपोर्ट पर जलभराव से थमी रफ्तार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?