ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत आएंगी अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन: देश के स्वतंत्रता दिवस समारोहों में लेंगी हिस्सा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

भारत आएंगी अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन: देश के स्वतंत्रता दिवस समारोहों में लेंगी हिस्सा

By @dmin
Published: August 6, 2022
Share
SHARE

देश इस साल अपनी आजादी का 75वां साल मना रहा है। ऐसे में इस स्वतंत्रता दिवस का जश्न काफी धूमधाम से मनाया जाएगा। इसा खास मौके पर अफ्रीकी अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के समारोहों में शिरकत करेंगी। ‘ओम जय जगदीश हरे और ‘जन गण मन के गायन के लिए मशहूर मिलबेन ने एक बयान में कहा, मिलबेन ने एक बयान में कहा, डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नक्शेकदम पर चलते हुए मैं भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के जश्न के लिए सांस्कृतिक राजदूत के रूप में संयुक्त राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए सम्मानित महसूस कर रही हूं।

मिलबेन पहली ऐसी अमेरिकी कलाकार हैं, जिन्हें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आईसीसीआर द्वारा भारत में आमंत्रित किया गया है। इस बारे में जारी एक बयान में कहा गया है कि वह अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने वाली आधिकारिक अतिथि होंगी। इस खास मौके पर मिलबेन ने कहा कि, मैं इस संपन्न मातृभूमि, दुनिया भर में भारत और भारतीय समुदायों के साथ अपने सार्थक संबंधों का जश्न मनाने और भारत की स्वतंत्रता के इस महत्वपूर्ण मौके पर संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक गठबंधन को उजागर करने के लिए रोमांचित हूं।

मिलबेन ने आगे कहा कि, जब मैं अपनी पहली भारत यात्रा की तैयारी कर रही हूं, तो मेरे मन में डॉ मार्टिंन किंग लूथर के शब्द गूंज रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘दूसरे देशों में, मैं एक पर्यटक के रूप में जा सकता हूं, लेकिन भारत में, मैं एक तीर्थयात्री के रूप में आता हूं। भारत में अपनी यात्रा के दौरान मिलबेन पहली बार एनएफटी ग्लोबल कंपनी ्रड्ढह्म्द्बह्य.द्बश की को- फाउंडर/सीईओ और यूएस-भारत संबंधों पर रणनीतिक सलाहकार प्रिया सामंत के साथ परफॉर्म करेंगी। इसके साथ ही यह देश की स्वतंत्रता और इंडियास्पोरा के 10वें साल के मौके पर इंडियास्पोरा ग्लोबल फोरम में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।

मिलबेन भारत में पहली बार तब लाइमलाइट में आई जब उन्होंने 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वर्चुअली भारत का राष्ट्रगान गाया था। इसके बाद उन्होंने साल 2020 में दीवाली के दौरान ‘ओम जय जगदीश हरे गाते हुए अपना एक सिंगल वीडियो जारी किया था। देश की स्वतंत्रता समारोह में शिरकत करने के लिए भारत आ रही मिलबेन दिल्ली के अलावा, अपनी भारत यात्रा के दौरान लखनऊ की यात्रा करने की भी योजना बना रही हैं।

सीएम पद से इस्तीफा: नीतीश की आकांक्षाओं ने गठबंधन तोडऩे के लिए मजबूर किया, गिरिराज सिंह बोले-पलट गए पलटूराम
बिलासपुर में मासूम से दरिंदगी, मां, बेटी व उसके बॉयफ्रेंड ने बच्ची को अगुवा कर कराया दुष्कर्म
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के लिए तैयार हुआ आवास, राजकीय अतिथि गृह में रहेंगे सीएम
वैक्सीनेशन अपडेट: प्रदेश में अब तक लगे 1.16 करोड़ टीके… 45 प्लस वाले 86 प्रतिशत और 18 प्लस के 28 लोगों को लगा पहला टीका…. प्रदेश में इतने लाख लोगों को लगे दोनो डोज… पढ़े पूरी खबर
क्या है ‘सूरत फॉर्मूला, जिस पर रणनीति बनाने में जुटी है भाजपा, मुश्किल में कांग्रेस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article घर-घर झंडा उपलब्ध कराने महिलाओ ने लगाया स्टाॅल… रिसाली महापौर और आयुक्त ने पहले ग्राहक बनकर खरीदा झंडा
Next Article रिलीज हुआ लाइगर का नया गाना आफत, दिखी अनन्या-विजय देवरकोंडा की केमिस्ट्री

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?