ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारतीय शिक्षा के इकोसिस्टम में बेहतरी और 112 गावों को गोद लेकर उसके उत्थान व अनेक उत्कृष्ठ कार्यों के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजे गए कोनेरू सत्यनारायणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारतीय शिक्षा के इकोसिस्टम में बेहतरी और 112 गावों को गोद लेकर उसके उत्थान व अनेक उत्कृष्ठ कार्यों के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजे गए कोनेरू सत्यनारायणा

By Om Prakash Verma
Published: January 24, 2023
Share
भारतीय शिक्षा के इकोसिस्टम में बेहतरी और 112 गावों को गोद लेकर उसके उत्थान व अनेक उत्कृष्ठ कार्यों के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजे गए कोनेरू सत्यनारायणा
भारतीय शिक्षा के इकोसिस्टम में बेहतरी और 112 गावों को गोद लेकर उसके उत्थान व अनेक उत्कृष्ठ कार्यों के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजे गए कोनेरू सत्यनारायणा
SHARE

विशाखापट्टनम (एजेंसी)। एक ओर बड़ी और शानदार उपलब्धि को अपने नाम के साथ जोड़ते हुए केएल डीम्ड-टू-बी-यूनिवर्सिटी के चांसलर, इंजीनियर कोनेरू सत्यनारायण को शिक्षा जगत में उनकी बेजोड़ सेवाएं, परोपकारी योगदान और कार्यनिष्ठा के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाज़ा गया। लोक नायक फाउंडेशन विशाखापत्तनम द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के हाथों से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला। यह एक बड़े गौरव की बात है।

पिछले चार दशकों से इंजीनियर कोनेरू सत्यनारायणा ने अपनी गहरी लगन और कड़ी मेहनत के चलते भारतीय शिक्षा के इकोसिस्टम में बेहतरी के लिए अपना बहुत बड़ा योगदान दिया है और इतना ही नहीं उन्होंने तकनीकी एजुकेशन सेक्टर के उत्थान में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सत्यनारायण समाज सेवा और ग्रामीण उत्थान के प्रबल समर्थक हैं और वो इस दिशा में पूरी निष्ठा से काम करने के लिए भी हमेशा तत्पर रहते हैं। एक महान फिलनथ्रोपिस्ट होने के नाते उन्होंने ग्रामीण विकास को हमेशा ही प्रोत्साहित किया है और अपने आउटरीच कार्यक्रमों की मदद से इन पिछड़े हुए गांव के आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों और महिलाओं का समर्थन भी लगातार ही जोरों शोरों से किया है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने 112 गांवों को गोद लेकर वहां के उत्थान की जिम्मेदारियों के भार को अपने कंधों पर लिया है और वो उन्हें स्मार्ट विलेज बनाने में जिस तरह और जितनी भी मुमकिन हो सके उतनी मदद हमेशा से करते आ रहे हैं।

कोनेरू सत्यनारायणा ने निर्धन बैकग्राउंड के छात्रों को स्कॉलरशिप्स और फीस में रियायत देकर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित भी किया है। वह इस बात में विश्वास रखते हैं की शिक्षा सभी का बराबर अधिकार है और रिसोर्सेज की कमी किसी भी गरीब छात्र के प्रगतिशील करियर में बाधा नहीं बनना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने पिछड़ी और अनपढ़ महिलाओं के लिए शिक्षा और प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए अपने विश्वविद्यालय में वूमेन वेलफेयर विंग के गठन समेत बहुत सी अलग-अलग नारी सशक्तिकरण परियोजनाओं का नेतृत्व भी किया है ।

इस मौके पर अपनी खुशी और विचार प्रकट करते हुए केएल डीम्ड टू-बी यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट और चांसलर कोनेरू सत्यनारायणा ने कहा कि इस लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर मुझे बहुत ही ज्यादा खुशी हो रही है। मैं काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इतने बड़े और प्रतिष्ठित सम्मान से मुझे नवाजऩे के लिए मैं ज्यूरी मेंबर्स और इस आयोजन समिति का तहेदिल से आभार प्रकट करता हूं। अपनी सालों की सर्विस के दौरान शिक्षा क्षेत्र में कई बेहतरीन बदलावों को देखना मेरे लिए बड़ी खुशी की बात है और मेरा मानना है कि केवल कड़ी मेहनत और दृढ़ता से ही नई ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है, ये दोनो चीज़ें ही सफलता का राज़ और प्रवेश द्वार है।

आपको बता दे की ये भव्य उत्सव हर साल 18 जनवरी को दिवंगत अभिनेता एनटी रामाराव और बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के दिवंगत पिता हरिवंश राय बच्चन के सम्मान की निशानी के रूप में जोरों शोरों से मनाया जाता है। इन दोनों का निधन इसी तारीख को हुआ था । और इस वर्ष (2023) को एनटीआर की जन्म शताब्दी के रूप में इसे चिह्नित किया गया था ।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 3963 नए मरीज मिले, 7 की गई जान, एक्टिव केस 32792
हादसा टला: 45 मिनट तक नासा के नियंत्रण में नहीं रहा इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन, रूसी मॉड्यूल ने की गड़बड़
दुर्ग जिले में मॉडल बनेगा भिलाई-3 के आत्मानंद स्कूल का आडिटोरियम-चैतन्य बघेल
छत्तीसगढ़ के पहले जुरासिक रॉक गार्डन का हुआ शुभारंभ, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने किया देश का सबसे अनूठा फॉसिल पार्क का उद्घाटन
बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन एक लाख से पार, अब तक 40 हजार से ज्यादा युवाओं को भत्ता स्वीकृत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Politics: नई पार्टी वाभापा का उदय, 2023 के चुनाव में दमखम दिखाने की तैयारी, सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा Politics: नई पार्टी वाभापा का उदय, 2023 के चुनाव में दमखम दिखाने की तैयारी, सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: एक भारत-श्रेष्ठ भारत और मिनी इंडिया की तासीर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?