ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारतीय बल्लेबाजों ने फिर किया शर्मसार, इंग्लैंड ने पारी और 76 रनों से जीता तीसरा टेस्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

भारतीय बल्लेबाजों ने फिर किया शर्मसार, इंग्लैंड ने पारी और 76 रनों से जीता तीसरा टेस्ट

By @dmin
Published: August 28, 2021
Share
भारतीय बल्लेबाजों ने फिर किया शर्मसार, इंग्लैंड ने पारी और 76 रनों से जीता तीसरा टेस्ट
भारतीय बल्लेबाजों ने फिर किया शर्मसार, इंग्लैंड ने पारी और 76 रनों से जीता तीसरा टेस्ट
SHARE

स्पोटर््स डेस्क (एजेंसी)। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला गया। इंग्लैंड ने भारत को हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर कर ली है। इंग्लैंड ने चौथे दिन भारत को दूसरी पारी को 278 रन ऑलआउट कर दिया गया। इसी के साथ इंग्लैंड ने भारत पर एक पारी और 76 रन से जीत हासिल की। इंग्लैंड की तरफ से भारत की दूसरी पारी में ओली रोबिन्सन ने सबसे ज्यादा विकेट 5 चटकाए। उनके अलावा क्रेगओवर्टन ने 3, जेम्स एंडरसन और मोईन अली ने 1-1 विकेट लिया।

भारत की तरफ से चेतेश्वर पुजारा ने सर्वाधिक 91 रन बनाए। उनके अलावा रोहित शर्मा ने 59 और विराट कोहली ने 55 रन बनाए। इन तीनों के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर लंबे समय तक नहीं टिक सका। टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत को खेल शुरू होते ही झटका लगा। चेतेश्वर पुजारा को 91 रन के स्कोर पर ओली रोबिन्सन ने एलबीडब्ल्यू किया। पुजारा अपने कल के स्कोर में एक रन भी नहीं जोड़ पाए। उन्होंने अपनी 91 रन का पारी में 15 चौके जड़े।

3rd Test. It's all over! England won by an innings and 76 runs https://t.co/FChN8SV3VR #ENGvIND

— BCCI (@BCCI) August 28, 2021

इसके बाद विराट कोहली को रोबिन्सन ने 55 रन पर जो रूट के हाथों कैच करवाया। अंजिक्य रहाणे भी कुछ खास नहीं कर पाए। उन्हें 10 रन पर जेम्स एंडरसन ने विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों आउट कराया। ऋषभ पंत के रूप में भारत का छठां विकेट गिरा। रोबिन्सन ने उन्हें क्रेग ओवर्टन के हाथों आउट कराया। भारत का सातवां विकेट मोहम्मद शमी के रूप में गिरा। उन्हें 6 रन मोईन अली ने बोल्ड किया। इसके बाद इशांत शर्मा को दो रन पर राबिन्सन ने आउट किया।

रवींद्र जडेजा के तौर पर भारत का नौवां विकेट गिरा। वो ओवरटन की गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए। सिराज को शून्य रन पर आउट कर ओवरटन ने भारत की दूसरी पारी समेट दी। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 432 रन बनाए थे। भारत की पहली पारी 78 रनों पर सिमट गई थी।

CG Big Accident : स्कूली बच्चों की ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 बच्चों की दर्दनाक मौत, सीएम बघेल ने जताया दु:ख
राज्य में अब तक 36.42 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों की बोनी, 75 प्रतिशत पूरा… जानिए कितना है लक्ष्य
राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद बोले मो शाहिद….. संगठन में जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को मिलेगा महत्व
आर्यन खान मामले में नया मोड़: गवाह का दावा-सादे कागज पर एनसीबी ने करवाए थे साइन, 18 करोड़ में तय हुई थी डील
शिवमहापुराण की कथा के दो ही परख सूत्र हैं आस्था और भक्ति- पंडित प्रदीप मिश्रा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तपस्वी “रत्न नंदा देवी पारख”का किया बहुमान
Next Article अभिनेता अरमान कोहली के घर पर रेड, ड्रग्स मामले में एनसीबी ने की कार्रवाई अभिनेता अरमान कोहली के घर पर रेड, ड्रग्स मामले में एनसीबी ने की कार्रवाई

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?