ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भानुप्रतापपुर उपचुनाव: मतदाताओं में दिखा जोश , हुई बम्पर वोटिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

भानुप्रतापपुर उपचुनाव: मतदाताओं में दिखा जोश , हुई बम्पर वोटिंग

By Om Prakash Verma
Published: December 5, 2022
Share
भानुप्रतापपुर उपचुनाव: प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद, मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न, मतदान का प्रतिशत 71.74 रहा
भानुप्रतापपुर उपचुनाव: प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद, मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न, मतदान का प्रतिशत 71.74 रहा
SHARE

रायपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान खत्म हो गया है। सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान में दोपहर 3 बजे तक 71.74 प्रतिशत वोट पड़े हैं। इसमें भी सबसे ज्यादा महिलाओं ने उत्साह दिखाया है। चुनाव में खड़े प्रत्याशियों की किस्मत अब ईवीएम में कैद है। इसके नतीजे अब 8 दिसंबर को सबके सामने आएंगे। दोपहर करीब डेढ़ बजे तक 60 फीसदी मतदान हो चुका था। महिलाओं में मतदान को लेकर ज्यादा उत्साह दिखाई दिया। यहां के 256 बूथों में से 99 नक्सल प्रभावित हैं। इसके चलते करीब छह हजार जवानों की तैनाती हुई थी।

शांतिपूर्ण ढंग मतदान की प्रक्रिया संपन्न
भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए आज मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदान के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। उप निर्वाचन हेतु कुल 256 मतदान केंद्रों में सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराया गया। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने संपूर्ण मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निर्बाध रूप से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों-कर्मचारियों और मतदान कर्मियों को धन्यवाद दिया है।

भानुप्रतापपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल एक लाख 95 हजार 822 वैध मतदाता थे। इनमें 95 हजार 266 पुरूष एवं एक लाख 555 महिला मतदाता थे। आज मतदान दिवस को दोपहर तीन बजे तक मतदान की समाप्ति के बाद अन-अंतिम आंकड़ों के अनुसार मतदान का कुल प्रतिशत 71.74 रहा। विधानसभा क्षेत्र के 73.25 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं और 70.31 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

आज मतदान के पहले मतदान दलों द्वारा कराए गए मॉक-पोल के दौरान तकनीकी खराबी के कारण एक बैलेट यूनिट, एक कंट्रोल यूनिट और सात वीवीपैट मशीनों को बदला गया। वहीं वास्तविक मतदान के दौरान तीन वीवीपैट मशीनों में तकनीकी खराबी आने के कारण उन्हें बदला गया।

पूर्व CM के बेटे अभिषेक और पूर्व सांसद मधुसूदन के खिलाफ 420 का केस दर्ज, तीन थानों के नोटिस से मचा बवाल
लाॅकडाउन में निजी स्कूलों द्वारा नही की जा सकेगी फीस की वसूली
Railway कर्मियों के लिए खुशखबरी, अब ट्रांसफर पर मिलेगा वैकल्पिक आवास की सुविधा
लॉकडाउन खत्म हुआ तो दिसंबर तक देश में आधी आबादी हो सकती है कोरोना संक्रमित: वायरस विशेषज्ञ वी रवि
एनटीएजीआई अध्यक्ष बोले- बाकी टीकों के मुकाबले कोर्बिवैक्स बनाता है ज्यादा एंटीबॉडी, ये अधिक सुरक्षित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शिफ्ट हुआ क्रेडा जोनल कार्यालय, सिविल लाइन दुर्ग में खुला नया दफ्तर, सभागायुक्त ने किया शुभारंभ
Next Article Exit poll breaking : गुजरात में भाजपा की बल्ले-बल्ले, हिमाचल में फंसा पेंच… जानिए क्या कहता है जनता का मिजाज

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?