ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भाजपा में शामिल हो सकती है राधिका खेड़ा, अजय चंद्राकर ने किया स्वागत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

भाजपा में शामिल हो सकती है राधिका खेड़ा, अजय चंद्राकर ने किया स्वागत

By Om Prakash Verma
Published: May 6, 2024
Share
भाजपा में शामिल हो सकती है राधिका खेड़ा, अजय चंद्राकर ने किया स्वागत
भाजपा में शामिल हो सकती है राधिका खेड़ा, अजय चंद्राकर ने किया स्वागत
SHARE

रायपुर (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। अपनी कथित फजीहत के बाद कांग्रेस पार्टी और उसके सभी पदों को छोडऩे वाली राधिका खेड़ा के भाजपा में शामिल होने के चर्चे हैं। दरअसल, पार्टी छोडऩे के दौरान उन्होंने हिंदुत्व और राष्ट्रवाद को लेकर जिस तरह के तर्क पेश किए, उसके चलते यह संभावना जाहिर की जा रही है। इधर, पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर ने राधिका खेड़ा को राष्ट्रवादी बताते हुए भाजपा में उनके स्वागत करने की बात कही है।
कांग्रेस छोडऩे के बाद राधिका खेड़ा ने सोमवार को दोपहर दिल्ली में ंमीडिया से चर्चा की। इस दौरान भी उन्होंने अपने कमोबेश वही आरोप दोहराए, जो उन्होंने छत्तीसगढ़ में और सोशल मीडिया में कहे थे। उन्होंने अपने साथ हुए घटनाक्रम की जांच के नाम पर नौटंकी करने का आरोप भी लगाया। राधिका ने कहा कि मामले की जांच के नाम पर सिर्फ तमाशा किया गया।

गौरतलब है कि पिछले दिनों कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में हुई कथित बदसलूकी से आहत कांग्रेस की नेशनल कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने रविवार शाम पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया था कि रामलला दर्शन के कारण उनका विरोध हो रहा था। उन्हें धक्का दिया गया और कमरे में बंद कर दिया गया। वही दूसरी तरफ भाजपा ने इस मुद्दे को लपक लिया था। भाजपा के नेताओं ने खुलकर राधिका खेड़ा का समर्थन किया, उन्हें न्याय का भरोसा भी दिया। राधिका ने इस संबंध में पार्टी के बड़े नेताओं को भी खत लिखा था लेकिन किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिलने से आहत राधिका खेड़ा ने इस्तीफा दे दिया।

वहीं, अब राधिका खेड़ा के भाजपा में शामिल होने की संभावना जताया जा रही हैं। हालाँकि खुद उन्होंने इसके संकेत नहीं दिए हैं। इस बारे में मीडिया ने विधायक अजय चंद्राकर से चर्चा की। उनसे पूछा गया कि क्या राधिका खेड़ा पार्टी प्रवेश कर रही हैं? इस पर चंद्राकर ने कहा हर राष्ट्रवादी का बीजेपी में स्वागत है। जो राष्ट्र से प्रेम करता है उसका बीजेपी में स्वागत है। सुशील आनंद शुक्ला पर एफआईआर की मांग पर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि एफआईआर कराया जाना चाहिए, इस पर तुरंत कार्रवाई करना जरूरी हैं।

Mid-Day Meal: बच्चों को खिलाया कुत्ते का जुठा खाना, 78 बच्चों को लगाने पड़े एंटी-रेबीज इंजेक्शन
पति फोन पर बोला तलाक तलाक तलाक, मजाक समझी पत्नी अब लगा रही थाने के चक्कर
Bhilai : चौहान ग्रीन वैली में पानी पर बवाल के बाद पहुंचे विधायक रिकेश, लोगों को बताया कैसे होगा समाधान
बड़ा हादसा टला: वंदे भारत ट्रेन में लगी आग, विदिशा के करीब हुई घटना, सभी यात्री सुरक्षित
रद्द हुई वलसाड-पुरी-हुई रिस्टोर, नहीं होगी यात्रियों को दिक्कत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Politics: निर्णायक साबित होगा तीसरा चरण, 7 सीटों के लिए मंगलवार को होगी वोटिंग, अंतिम दिन रणनीतियों पर रहा फोकस CG Politics: निर्णायक साबित होगा तीसरा चरण, 7 सीटों के लिए मंगलवार को होगी वोटिंग, अंतिम दिन रणनीतियों पर रहा फोकस
Next Article Big Breaking : नितेश यादव के बाद भिलाई निगम के उपसभापति इंजी. सलमान की भी पार्षदी गई, संभायुक्त ने किया बर्खास्त
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?