ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भाजपा में इस्तीफों का दौर जारी, अब शिकोहाबाद से विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने दिया इस्तीफा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

भाजपा में इस्तीफों का दौर जारी, अब शिकोहाबाद से विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने दिया इस्तीफा

By @dmin
Published: January 13, 2022
Share
भाजपा में इस्तीफों का दौर जारी, अब शिकोहाबाद से विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने दिया इस्तीफा
भाजपा में इस्तीफों का दौर जारी, अब शिकोहाबाद से विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने दिया इस्तीफा
SHARE

फिरोजाबाद (एजेंसी)। मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोडऩे के बाद इस्तीफों का सिलसिला जारी है। गुरुवार को शिकोहाबाद से भाजपा के विधायक डॉ. मुकेश वर्मा से पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की चर्चाएं सोशल मीडिया पर चलने लगीं। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भेजा है। डॉ. मुकेश वर्मा पांच वर्ष पूर्व ही भाजपा में शामिल हुए थे। इससे पहले वे बहुजन समाज पार्टी में थे। 2012 का विधानसभा चुनाव उन्होंने बसपा से लड़ा था और दूसरे नंबर पर रहे थे।

Uttar Pradesh: Mukesh Verma, BJP MLA from Shikohabad (Firozabad), resigns from primary membership of the party

"Swami Prasad Maurya is our leader. We will support whatever decision he takes. Many other leaders will join us in the coming days," he says. pic.twitter.com/UAfBBAxftW

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 13, 2022

सोशल मीडिया पर दी जानकारी
वहीं गुरुवार सुबह उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि भाजपा सरकार द्वारा पांच वर्ष के कार्यकाल में दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं व जनप्रतिनिधियों को कोई तवज्जो नहीं दी गई और न ही कोई उचित सम्मान दिया गया। इसके अलावा दलित, पिछड़ों किसानों व बेरोजगारों की उपेक्षा की गई। ऐसे कूटनीतिक रवैये के कारण मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य शोषित, पीडि़तों की आवाज हैं और वह हमारे नेता हैं मैं उनके साथ हूं।

मोदी लहर में मुकेश बने थे पहली बार विधायक
वर्ष 2017 में बसपा छोड़कर भाजपा में आए डॉ. मुकेश वर्मा को मोदी लहर में विधायक बनने का सौभाग्य मिला। शिकोहाबाद विधानसभा में 87,851 वोट पाकर सपा प्रत्याशी संजय यादव को 10,777 मतों से हराया था। संजय यादव को 77, 074 वोट मिले थे। जबकि तीसरे नंबर पर बसपा के शैलेंद्र कुमार को 37, 512 वोट हासिल हुए थे।

अब सपा में जाने की लग रही अटकलें
डॉ. मुकेश वर्मा सपा में जाने की अटकलें अब तेज हो गई हैं। क्योंकि इस्तीफे में स्वामी प्रसाद मौर्य का जिक्र कर उन्हें अपना नेता बताया है। इससे यह कयास लगाया जा रहा है कि वे समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

पार्टी चल रही थी डॉ. मुकेश से नाखुश
भाजपा सूत्रों की मानें तो डॉ. मुकेश वर्मा के कामकाज से कार्यकर्ता के साथ-साथ आलाकमान नेता भी खुश नहीं थे। टिकट कटने की सूची में भी इनका नाम शामिल था ऐसा लोग बता रहे थे। वहीं कुछ दिनों पहले जैन समाज के लोगों ने भी एक मंदिर प्रकरण में इनका नाम व एक लोगों को पीटने के आरोप लगाए थे और पूरे जिले में इसका तगड़ा विरोध हुआ था। हालांकि कुछ दिनों पहले इस मामले का पटाक्षेप भी हो गया।

हो सकती है डॉ. मुकेश की चाल
राजनीति से जुड़े लोगों की मानें तो डॉ. मुकेश वर्मा ने इस्तीफा देकर बड़ी चाल खेली हो, क्योंकि डॉ. मुकेश को पार्टी इस बार टिकट न देने का मन बना चुकी थी। यह बात उन्हें भी पता थी। लेकिन पिछले दिनों से चल रहे भाजपा के घटनाक्रम व स्वामी प्रसाद मौर्य के जाने के बाद जिस तरह पिछड़े लोगों की उपेक्षा भाजपा में होने का आरोप लगाया जा रहा है, तो यह उनकी चाल भी हो सकती है। जिससे कम से कम पार्टी उनकी उम्मीदवारी को दरकिनार न किया जाए। या फिर मान मनौव्वल पार्टी के आलाकमान करें, तो टिकट देने की शर्त पर उनकी वापसी हो सके।

फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी… स्वस्थ भारत बनाने की अपील के साथ कहा यह
सीसी सड़क निर्माण से ग्रामीण बस्तियों में कीचड़-धूल की समस्याओं से मिल रहा छुटकारा
लाल किले में गूंजा ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’, गेड़ी नृत्य के अद्भुत प्रदर्शन को यूनेस्को ने सराहा
भारत में कोरोना: नए संक्रमितों से अधिक डिस्चार्ज होने वाले मरीज… दो दिन में 42 हजार से ज्यादा एक्टिव केस घटे… मौतों के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
प्रदेश के सभी परिवारों को सार्वभौम पीडीएस योजना ने दिया भरपेट भोजन का अधिकार – मंत्री मोहम्मद अकबर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना से मौत: मुआवजा पाने भटक रहे आवेदक, राशि वितरण का काम तत्काल पूरा करें-वोरा कोरोना से मौत: मुआवजा पाने भटक रहे आवेदक, राशि वितरण का काम तत्काल पूरा करें-वोरा
Next Article बारिश व ओलावृष्टि से फसल नुकसान का मिलेगा मुआवजा, जिला प्रशासन को सर्वे के निर्देश-कृषि मंत्री बारिश व ओलावृष्टि से फसल नुकसान का मिलेगा मुआवजा, जिला प्रशासन को सर्वे के निर्देश-कृषि मंत्री

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?