ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भाजपा को बड़ा झटका: मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या का इस्तीफा, बेटी संघमित्रा सहित पार्टी छोड़ सकते हैं कई नेता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

भाजपा को बड़ा झटका: मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या का इस्तीफा, बेटी संघमित्रा सहित पार्टी छोड़ सकते हैं कई नेता

By @dmin
Published: January 11, 2022
Share
भाजपा को बड़ा झटका: मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या का इस्तीफा, बेटी संघमित्रा सहित पार्टी छोड़ सकते हैं कई नेता
भाजपा को बड़ा झटका: मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या का इस्तीफा, बेटी संघमित्रा सहित पार्टी छोड़ सकते हैं कई नेता
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों का एलान हो चुका है। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होंगे। 10 फरवरी को पहले फेज की वोटिंग होगी। इसके बाद 14, 20, 23, 27 फरवरी, तीन और सात मार्च को वोट पड़ेंगे। वहीं, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक फेज में 14 फरवरी को वोटिंग होगी। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद सियासी हलचलें और भी तेज हो गईं हैं। यूपी की 403 विधानसभा, उत्तराखंड की 70, मणिपुर की 60, पंजाब की 117 और गोवा की 40 सीटों को जीतने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे। चुनावी वादों की भी बौछार होने लगी है।

वहीं उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा को करारा झटका लगा है। योगी सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पद से इस्तीफा दे दिया है। यही नहीं वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले ही वह सपा छोड़कर भाजपा में आए थे। इससे पहले वह बीएसपी सरकार में मंत्री भी रहे थे और फिर मायावती को छोड़कर सपा में आए थे। पिछड़ी जाति के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की भाजपा में एंट्री को सोशल इंजीनियरिंग का नतीजा माना जा रहा था। लेकिन अब पिछड़े समाज के बड़े नेता के बीजेपी छोडऩे से पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा में शामिल होने की जानकारी खुद अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी है। अखिलेश यादव ने लिखा, ‘सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लडऩे वाले लोकप्रिय नेता स्वामी प्रसाद मौर्या जी एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता श्री स्वामी प्रसाद मौर्या जी एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!

सामाजिक न्याय का इंक़लाब होगा ~ बाइस में बदलाव होगा#बाइसमेंबाइसिकल pic.twitter.com/BPvSK3GEDQ

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 11, 2022

बेटी संघमित्रा मौर्य बदायूं से हैं सांसद, वह भी छोड़ सकती हैं पार्टी
स्वामी प्रसाद मौर्य के अलावा कई और नेता एवं विधायक भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। 2017 में उनके भाजपा में आने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य के कई समर्थक भी भगवा दल में शामिल हुए थे। स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघ मित्रा मौर्य भी बदायूं से भाजपा की सासंद हैं। मौजूदा घटनाक्रम के बाद उनके भी पार्टी छोडऩे की अटकलें हैं।

भाजपा के सात और विधायक जा सकते हैं सपा में
भाजपा सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद सात और भाजपा विधायकों के इस्तीफे की चर्चा। इन विधायकों में रोशन लाल वर्मा, भगवती सागर, बृजेश प्रजापति, ममतेश शाक्य, विनय शाक्य, धर्मेंद्र शाक्य और नीरज मौर्य शामिल हैं। रोशन लाल वर्मा ही स्वामी प्रसाद मौर्य का इस्तीफा लेकर राजभवन गए थे।

भिलाई निगम में इंजीनियर्स के प्रमोशन का रास्ता साफ, एमआईसी की बैठक में पदोन्नती के सभी प्रस्ताव पास
गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधानसभा निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित
विधायक वोरा ने कहा- कोरोना काल मे राजीव गांधी न्याय योजना से मिलेगी राहत…. अन्नदाताओं के हितों की रक्षा में भूपेश सरकार अव्वल
दिल दहला देने वाली घटना, युवक के मुंह और नाक में फेवीक्विक डालकर की हत्या
राशन कार्ड धारी अपना नामिनेशन फार्म उचित मूल्य दुकान में भरें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article क्रुज मिसाइल: भारत ने सुपरसोनिक ब्रह्मोस के नए संस्करण का किया सफल परीक्षण नौसेना को बड़ी कामयाबी: सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 88 # 11 january 2022

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?