ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भाजपा को झटका: आज मुकुल रॉय की ‘घर वापसी’, दोपहर तीन बजे कर सकते हैं ममता से मुलाकात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

भाजपा को झटका: आज मुकुल रॉय की ‘घर वापसी’, दोपहर तीन बजे कर सकते हैं ममता से मुलाकात

By @dmin
Published: June 11, 2021
Share
भाजपा को झटका: आज मुकुल रॉय की 'घर वापसी', दोपहर तीन बजे कर सकते हैं ममता से मुलाकात
भाजपा को झटका: आज मुकुल रॉय की 'घर वापसी', दोपहर तीन बजे कर सकते हैं ममता से मुलाकात
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हारने के बाद भाजपा को एक और झटका लगने वाला है। दरअसल, भाजपा के बड़े नेता मुकुल रॉय ने घर वापसी यानी टीएमसी में लौटने की तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि वह आज दोपहर अपने बेटे सुभ्रांशु के साथ तृणमूल कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं। इसके तहत वह आज दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से पार्टी मुख्यालय में मुलाकात कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहेंगे।

सबसे पहले छोड़ी थी टीएमसी
गौर करने वाली बात यह है कि जब टीएमसी से भाजपा में जाने वाले नेताओं की कतार लगी थी तो उसमें मुकुल रॉय सबसे पहले नंबर पर थे। वह ममता बनर्जी के सबसे खास माने जाते थे, लेकिन पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाकर उन्हें टीएमसी से बाहर कर दिया गया था। बता दें कि इस वक्त भाजपा में ऐसे कई नेता हैं, जो टीएमसी में लौटने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में मुकुल रॉय को लेकर लगातार अटकलें लग रही थीं।

इस वजह से छोड़ रहे भाजपा
सूत्रों का कहना है कि पश्चिम बंगाल भाजपा में सुवेंदु अधिकारी का कद लगातार बढ़ रहा है। उन्हें नेता विपक्ष भी बनाया गया है। ऐसे में मुकुल रॉय की बेचैनी लगातार बढ़ रही थी, जिसके चलते उन्होंने अपनी पुरानी पार्टी में लौटने का मन बना लिया। 

टीएमसी नेता ने दिए थे संकेत
इस मसले पर टीएमसी नेता सौगत रॉय ने भी संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था, ‘ऐसे कई लोग हैं, जो अभिषेक बनर्जी के संपर्क में हैं और वापस आना चाहते हैं। मुझे लगता है कि पार्टी छोड़कर लौटने वालों को दो कैटिगरी में बांटा जा सकता है। ये हैं सॉफ्टलाइनर और हार्डलाइनर। सॉफ्टलाइनर वे हैं, जिन्होंने पार्टी तो छोड़ी, लेकिन ममता बनर्जी का कभी अपमान नहीं किया। हार्डलाइनर वे हैं, जिन्होंने ममता बनर्जी के बारे में सार्वजनिक रूप से बयान दिए। अहम बात यह है कि मुकुल रॉय ने ममता बनर्जी पर निजी तौर पर कोई आरोप नहीं लगाए। ऐसे में उन्हें सॉफ्टलाइनर माना जाता है।

हरियाणा के मंत्री के बयान पर सीएम का तंज, कहा- भाजपा वालों के पास सर्टिफिकेट बांटने की फैक्ट्री है क्या?
जगदलपुर के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, 23 से 27 जुलाई तक 10 ट्रेनें रद्द…. देखिए पूरी सूची
निर्भया केस: फांसी घर तैयार, पवन को बुलावा
कोरोना के मद्देनजर विश्वविद्यालयों की शेष परीक्षा ऑनलाईन कराने के आदेश जारी
CG Breaking : राजधानी के पॉश एरिया में मिली युवती की सड़ी गली लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका… जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा में आते ही जितिन को मंत्री पद का 'प्रसाद', ब्राह्मण चेहरे पर दांव खेलने की तैयारी! भाजपा में आते ही जितिन को मंत्री पद का ‘प्रसाद’, ब्राह्मण चेहरे पर दांव खेलने की तैयारी!
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 238 # 11 june 2021
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?