ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भाजपा के पूर्व मंत्री और संगठन के नेता आपस में भिड़े, हुआ अभद्र भाषा का प्रयोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

भाजपा के पूर्व मंत्री और संगठन के नेता आपस में भिड़े, हुआ अभद्र भाषा का प्रयोग

By @dmin
Published: July 27, 2021
Share
भाजपा में बगावत, मंत्री-सांसद और बागियों को टिकट देने से नाराज कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
भाजपा में बगावत, मंत्री-सांसद और बागियों को टिकट देने से नाराज कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
SHARE

बेमेतरा। बेमेतरा में एक आंदोलन के दौरान भाजपा के एक पूर्व मंत्री और संगठन के नेता आपस मे ही भीड़ गए. इन दोनों के बीच तकरार इतनी बढ़ी की दोनों एक दूसरे के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग कर एक दूसरे को मारने और देख लेने की धमकी देने लगे। इसके बाद सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बीते सोमवार को छत्तीसगढ़ में चल रही खाद की कमी को लेकर भाजपा किसान मोर्चा की तरफ से पूरे प्रदेश में आंदोलन का आयोजन किया गया था। इस दौरान बेमेतरा में चल रहे आंदोलन में युवा मोर्चा के कुछ लोगों और अपने समर्थकों को न बुलाने के चलते पूर्व मंत्री दयालदास बघेल भाजपा के जिला मंत्री को इसका कारण पूछने लगे, जिसपर जिला मंत्री दीवान भड़क उठे।

इसके बाद भाजपा के पूर्व मंत्री और जिला संगठन मंत्री के बीच तू-तू मैं-मैं इतनी बढ़ी की दोनो एक दूसरे के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। नौबत हाथापाई तक की आ गई। दीवान और उनके समर्थक बघेल की तरफ हाथापाई करने बढऩे लगे। जिसके बाद दयालदास बघेल के समर्थको ने उन्हें समझाया और उन्हें गाड़ी में बिठाकर धरना स्थल से रवाना किया।

कांग्रेस के बाद बीजेपी में बवाल
बता दें कि एक दिन पहले ही प्रदेश कांग्रेस में भी सियासी हलचल तब तेज हो गई, जब पार्टी के ही एक विधायक बृहस्पति सिंह ने सरकार में मंत्री टीएस सिंहदेव पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया। इसके बाद विधायकों की एक बैठक भी हुई। हालांकि बीते रविवार से शुरू हुआ ये बवाल सोमवार शाम तक थमता नजर आया। इस बीच बेमेतरा में बीजेपी के नेताओं के आपस में भिडऩे का वीडियो भी वायरल हो गया।

मुख्यमंत्री बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया
छत्तीसगढ़ मना रहा ‘महतारी गौरव वर्ष’: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को दी जानकारी
गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर सांस्कृतिक चेतना में नयी जान फूंकने वाले युगदृष्टा थे : डॉ. महंत
पीएम मोदी ने ठुकराया पहले विधायकों और सांसदों को टीका लगाने का प्रस्ताव
विधायक देवेंद्र ने किया विभिन्न टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण…. टीकाकरण केंद्रों में काम कर रहे नर्सों व अन्य मेडिकल स्टाफ के कार्य की तारीफ कर बढ़ाया हौसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केरल में एक और हाथी की मौत, गंभीर रूप से घायल मिला था, इलाज के दौरान दम तोड़ा पिछले तीन साल में हाथियों के हमले में 204 लोगों की मौत, विधानसभा ने दी जानकारी
Next Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation छत्तीसगढ़ मानसून सत्र: डेढ़ वर्षों में खनिज न्यास से दुर्ग में खर्च हुए 167.11 करोड़, अरूण वोरा के सवाल का मुख्यमंत्री ने दिया जवाब
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?