ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भाग्य लिखना देवताओं का काम है लेकिन भाग्य बदलना महादेव का: पंडित प्रदीप मिश्रा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भाग्य लिखना देवताओं का काम है लेकिन भाग्य बदलना महादेव का: पंडित प्रदीप मिश्रा

By Om Prakash Verma
Published: April 25, 2023
Share
भाग्य लिखना देवताओं का काम है लेकिन भाग्य बदलना महादेव का: पंडित प्रदीप मिश्रा
भाग्य लिखना देवताओं का काम है लेकिन भाग्य बदलना महादेव का: पंडित प्रदीप मिश्रा
SHARE

श्री एकांतेश्वर महादेव की कथा सुनने उमड़ी लाखों की श्रद्धालुओं की भीड़
भरी दुपहरी में भी पूरी श्रद्धा और उत्साह से श्रद्धालुओं ने किया रसपान
कहा – न साधु बनने की जरूरत है, न सन्यासी ‘एक लोटा जल, हर समस्या का हल’

भिलाई। जयंती स्टेडियम भिलाई में जीवन आनंद फाउन्डेशन एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित श्री एकान्तेश्वर शिव महापुराण कथा के पहले दिन भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लाखों की संख्या में भक्त अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में शामिल हुए और भगवान शिवजी के प्रति अपनी आस्था एवं भक्ति का विराट रूप दिखाया। पूरा भिलाई बोल बम का नारा है भोलेनाथ हमारा है के नारों से गूंजने लगा। भक्तों में कथा सुनने को लेकर इतनी आतुरता थी की मंडप सजने के पहले ही भक्तजन दो- तीन दिन पूर्व ही कथा पंडाल में पहुंचकर वहां इंतजार करने लगे। जयंती स्टेडियम में कथा आज दोपहर 2 बजे से शुरू हुई लेकिन रात से ही लोग यहां डेरा जमाए बैठे थे।

प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति के संरक्षक प्रेमप्रकाश पाण्डेय और जीवन आनंद फाउन्डेशन के अध्यक्ष विनोद सिंह द्वारा कथास्थल पर पंडित प्रदीप मिश्रा का भव्य स्वागत किया गया। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन धरा ने सम्पूर्ण विश्व को कुछ न कुछ दिया है इसलिए पूरे भारत की नजर छत्तीसगढ़ पर रहती है। भिलाई ने इस्पात संयंत्र के माध्यम से देश की बड़ी बड़ी इमारतों को एक मजबूत आधार देने के साथ साथ देश के विकास एवं प्रगति में भी अतुलनीय योगदान दिया है एक मजबूत नींव दी है। ऐसे पुण्यभूमि में प्रेमप्रकाश पाण्डेय और विनोद सिंह द्वारा शिव महापुराण का आयोजन किया गया यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने आगे कहा कि प्रेमप्रकाश पाण्डेय हमेशा सनातन धर्म की रक्षा, उसके संरक्षण एवं प्रसार के लिए अग्रणी रहते हैं। सनातन ध्वज को आगे बढ़ाने का उनका योगदान बहुमूल्य है। मैं प्रार्थना करता हूँ की वे ऐसे ही सनातन धर्म व संस्कृति के प्रसार के लिए अग्रणी रहें और अपने जीवन को सार्थक बनाएं।

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ की पहली कथा है जिसमें कथा का पंडाल नहीं लग पाया था और भक्त कथा पंडाल में आकर बैठ गए थे। कितनी श्रद्धा कितना विश्वास और कितनी दृढ़ता है भक्तों में की भोलेनाथ की कथा सुनने के लिए उनके अंदर इतनी उत्सुकता है। पं. प्रदीप मिश्रा ने अपनी कथा में अंधविश्वास पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि तुम्हें उतना ही मिलेगा, जितना तुम्हारे भाग्य में मिला है। कोई भी बाबा कोई तुम्हें गड़ा धन नहीं दिला सकता। केवल एक ही बाबा हैं जो तुम्हारा भाग्य बदल सकते हैं और वो हैं बाबा भोलेनाथ। उन्हें मनाने के लिए तुम्हें कोई महान जतन करने की जरूरत नहीं है। बस एक लोटा जल और हर समस्या का हल। यानी बाबा के शिवलिंग पर एक लोटा जल अर्पित कर दो, तुम्हारी सारी समस्याओं का समाधान भी हो जाएगा और सारी मनोकामनाएं भी पूरी हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति तुम्हें साधु-संन्यासी बनने के लिए कहता है तो उन्हें कहना, मुझे माफ करो। तुम ही बन जाओ। भगवान शंकर ने अर्धनारीश्वर रूप लेकर यही संदेश दिया है कि महिला और पुरुष बनो और परिवार बनाओ। परिवार का सही तरह से पालन-पोषण करो। परिवार को खुश रखा तो जीवन भी सुखमय बन जाएगा।

कथा के दौरान पत्र के माध्यम से राजनांदगांव जिले की एक दंपति ने बताया की उन्हें संतान की प्राप्ति नहीं हो रही थी। तमाम बड़े बड़े डॉक्टर से उपचार कराने के बाद भी जब संतान की प्राप्ति नही हुई। तब उन्होंने शिव महापुराण की कथा सुनकर पशुपति नाथ जी का व्रत रखना प्रारम्भ किया। एक दिन उस दंपत्ति को अचानक सीहोर जाने की इच्छा जाग्रत हुई और सीहोर जाकर वो कथा में सम्मिलित हुए। 17 वर्षों के बाद उन्हें संतान की प्राप्ति हुई। उन्होंने एकान्तेश्वर महादेव जी की पूजा एवं कथा श्रवण का महत्व बताते हुए कहा कि एकांत में रखे हुए शिवलिंग की पूजा से आयु बढ़ती है। बीमारी से बचाती हैं, जीवन मे वैभव और लक्ष्मी की कृपा को बढ़ाती है और घर परिवार में सुख-समृद्धि का संचार करती है।

पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताया कि रायपुर बजरंग नगर के निवासी प्रदीप शर्मा ने पत्र में लिखा था कि उनकी धर्मपत्नी सीमा शर्मा को पेट मे 2 बार हार्निया की समस्या हुई, किंतु उनके पास उपचार के लिए पैसे नहीं थे। उन्होंने शिवलिंग पर 1 लोटा जल चढ़ाकर उसका आचमन करना प्रारम्भ कर दिया। उन्होंने शिव जी से प्रार्थना की अगर उनकी पत्नी स्वस्थ हो जाती हैं तो वे जहां भी कथा होगी तो पैदल कथा सुनने जाएंगे। बाबा भोलेनाथ की कृपा से उनकी पत्नी स्वस्थ हुई और वो रायपुर से पैदल भिलाई शिवमहापुराण कथा सुनने पहुँचे। प्रदीप मिश्रा जी ने एकांतेश्वर महादेव के कथा वाचन के दौरान कहा कि भाग्य लिखने वाले देवता हैं, लेकिन भाग्य बदलने वाले महादेव हैं। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने आयोजन की अच्छी व्यवस्था पर स्थानीय प्रशासन की भी प्रशंसा की।

तपती गर्मी में भी भक्तों का उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं की सेवा के लिए डटे रहे स्वयंसेवक
तपती धूप में भी पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव महापुराण सुनने के लिए भक्तों का ताँता लगा रहा। कथा स्थल में बने पंडाल के बाहर से लेकर आस-पास के जगहों में सड़कों पर भी भक्तों ने कड़ी धूप में भी उनकी कथा सुनने के लिए अडिग दिखाई दिए। इस दौरान स्वयंसेवक कथा सुनने पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तत्पर रहे, पेयजल, पार्किंग सहित सभी की व्यवस्था का संचालन सुचारू रूप से कराते रहे। इसके साथ ही सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से पंडाल में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है और चिकित्सकों की टीम भी यहां स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उपलब्ध रही।

जगह-जगह लगाई एलईडी स्क्रीन
शिव महापुराण कथा सुनने छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों एवं अन्य राज्यों से भी लाखों की संख्या में भक्त भिलाई पहुंचे हैं। दूर-दराज से पं. मिश्र की कथा सुनने आए श्रद्धालुओं को कथा सुनने में परेशानी न हो, इसलिए आयोजन समिति द्वारा जगह-जगह एलईडी स्क्रीन लगवाई गई है, ताकि जो पंडाल में प्रवेश न कर पाएं वे बाहर से ही सीधा प्रसारण देख सकें। साथ ही बड़े-बड़े लाउड स्पीकर्स भी लगाए गए थे। भक्तजनों ने इसी व्यवस्था के साथ कथा का आनंद उठाया।

लुटा दिया भंडार काशीवाले ने, भजन पर झूम उठे लोग
शिव महापुराण कथा के दौरान भक्तों में अपार उर्जा दिखाई दी। महादेव के प्रति उनकी आस्था 43 डिग्री तापमान में भी कम नहीं होने दी। जैसे ही पंडित प्रदीप मिश्रा ने लुटा दिया भंडार काशीवाले ने, कर दिया मालामाल कशीवाले ने भजन का गान किया लाखों की संख्या में उमड़े भक्त झूम उठे। आनंदमयी इस अवसर पर अपने-अपने स्थान पर भक्त खड़े होकर झुमने लगे और भजन गुनगुनाने लगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पेश किया वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट… रुरल डेवलपमेंट पर फोकस….. जाने छत्तीसगढ़ के बजट में क्या है खास
एमपी-सीजी बॉर्डर पर पधारे गजराज, जंगल में मौजूद है चार हाथी, वन विभाग हाई अलर्ट पर
कृषि कानूनों के खिलाफ आज से भूख हड़ताल….इधर सरकार ने 40 किसान संगठनों को वार्ता के लिए फिर बुलाया
वाल्व प्रत्यारोपण के दौरान बंद हुईं हृदय की नसें, स्टेंट से “चिमनी” बनाकर बचाई मरीज की जान
वैशाली नगर विधानसभा के बारह वार्डों में विधायक रिकेश सेन ने बनाए प्रतिनिधि, पार्षद व छाया पार्षद आपसी सामंजस्य से करेंगे क्षेत्र का विकास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway breaking : साउथ बिहार एक्सप्रेस सहित रेलवे ने इन ट्रेनों को किया रद्द, स्टेशन पहुंचने से पहले देख लें सूची
Next Article वैशाली नगर जोन क्षेत्र में सड़कों का हो रहा है डामरीकरण, खस्ताहाल सड़क से मिलेगी निजात, आवाजाही में होगी आसानी वैशाली नगर जोन क्षेत्र में सड़कों का हो रहा है डामरीकरण, खस्ताहाल सड़क से मिलेगी निजात, आवाजाही में होगी आसानी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?