ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भाग्यशाली हूं जो लता दीदी की जिंदगी का हिस्सा बन सका: सचिन तेंदुलकर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भाग्यशाली हूं जो लता दीदी की जिंदगी का हिस्सा बन सका: सचिन तेंदुलकर

By @dmin
Published: February 6, 2022
Share
भाग्यशाली हूं जो लता दीदी की जिंदगी का हिस्सा बन सका: सचिन तेंदुलकर
भाग्यशाली हूं जो लता दीदी की जिंदगी का हिस्सा बन सका: सचिन तेंदुलकर
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर लता मंगेशकर को मां के समान प्यार करते थे और कई बार सचिन ने ये स्वीकार किया कि उन्हें लता मंगेशकर जी में अपनी मां नजर आती हैं। लता जी का 92 वर्ष की उम्र में रविवार को निधन हो गया। सचिन तेंदुलकर लता मंगेशकर को अंतिम विदाई देने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे। वहीं सचिन ने ट्विटर के जरिए लता मंगेशकर के निधन पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है।

सचिन ने निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ‘मैं लता दीदी के जीवन का हिस्सा बनने के लिए खुद को भाग्यशाली मानता हूं। उन्होंने हमेशा मुझ पर अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखा। उनके जाने से मेरा भी एक हिस्सा खोया हुआ महसूस होता है। वह हमेशा अपने संगीत के माध्यम से हमारे दिलों में जीवित रहेंगी।

I consider myself fortunate to have been a part of Lata Didi’s life. She always showered me with her love and blessings.

With her passing away, a part of me feels lost too.

She’ll always continue to live in our hearts through her music. pic.twitter.com/v5SK7q23hs

— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 6, 2022

सचिन के लिए लता मंगेशकर मां की तरह थीं। इन दोनों के बीच बहुत खास रिश्ता था। लता मंगेशकर ने सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न दिए जाने की वकालत की थी। सचिन ने भी कई बार सार्वजनिक तौर पर लताजी के प्रति अपना सम्मान जाहिर किया था। सचिन अक्सर कहते थे कि जब वह क्रिकेट की पिच पर खराब दौर से गुजरते थे, तब उन्हें लता मंगेशकर से खूब मार्गदर्शन मिला।

आज से 12 साल पहले लता मंगेशकर ने कहा था, ‘मेरे लिए वह असली भारत रत्न हैं। उन्होंने जो देश के लिए किया है वह बहुत कम लोग कर पाते हैं। वह इस सम्मान के हकदार हैं। उन्होंने हम सबको गर्व महसूस करवाया है।

साल 2014 में जब सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया, इससे पहले ही लता ने कई बार उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने की वकालत की। उन्होंने सचिन के साथ अपने रश्तिों के बारे में कहा था, ‘सचिन मुझे मां की तरह मानते हैं और मैं हमेशा मां की तरह उनके लिए प्रार्थना करती हूं। मैं वह दिन कभी नहीं भूल सकती जब उन्होंने पहली बार मुझे आई (मां) कहा था। मुझे इसकी उम्मीद नहीं थीं। यह मेरे लिए हैरान करने वाला था और उन जैसा बेटा पाकर मैं खुद को खुशकिस्मत समझती हूं।

लताजी के पिता दीनानाथ मंगेशकर की पुण्य तिथि और सचिन का जन्मदिन दोनों 24 अप्रैल को होते हैं। लता ने याद करते हुए कहा था, ‘सचिन का जन्मदिन 24 अप्रैल को होता है और उसी दिन मेरे पिता दीनानाथ मंगेशकर की पुण्य तिथि होती है। जब सचिन तेंदुलकर की बायोपिक – ‘सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स 2017 में रिलीज हुई थीं, तब भी सोशल मीडिया के जरिए लता मंगेशकर ने सचिन को शुभकामनाएं दी थी।

तेंदुलकर 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो गए थे लेकिन लता में मौजूद क्रिकेट फैन ने विराट कोहली के टैलेंट को सराहा था। इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट में 235 रन की पारी के बाद लता मंगेशकर ने विराट कोहली को एक गीत डेडिकेट किया था।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: प्रदेश के जिलों के लिए मुख्य अतिथि घोषित, सामान्य प्रशासन विभाग ने कलेक्टरों को जारी किया पत्र
इसरो के सूर्य मिशन ‘आदित्य एल 1’ की लॉन्चिंग की उल्टी गिनती शुरू, जल्द सुलझेंगी सूरज की अनसुलझी गुत्थियां!
बिना पकाए कभी ना करें इन सब्जियों का सेवन, सेहत को होगा बड़ा नुकसान
Big Breaking: मुख्यमंत्री को ED का समन, इस मामले में होगी पूछताछ, भाजपा ने आक्रामक अंदाज में CM पर बोला हमला
किसान आंदोलन: गणतंत्र दिवस पर बवाल के बाद एक्शन में पुलिस…. दिल्ली की सीमाओं पर सड़क खोदकर लगाईं कीलें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राहुल गांधी का ऐलान- गरीब घर का बेटा चन्नी ही होगा मुख्यमंत्री का चेहरा राहुल गांधी का ऐलान- गरीब घर का बेटा चन्नी ही होगा मुख्यमंत्री का चेहरा
Next Article अब बिना स्लॉट बुक किए ही वैक्सीन लगवा सकेंगे 18-44 साल के लोग उपलब्धि : भारतीय वैज्ञानिकों का दावा- तैयार कर ली है ऑल वैरिएंट वैक्सीन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?