ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भव्य गंगा आरती के साथ राजिम कुंभ कल्प 2024 का हुआ शुभारंभ, दिखा अयोध्या धाम का आकर्षक वैभव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

भव्य गंगा आरती के साथ राजिम कुंभ कल्प 2024 का हुआ शुभारंभ, दिखा अयोध्या धाम का आकर्षक वैभव

By Om Prakash Verma
Published: February 25, 2024
Share
भव्य गंगा आरती के साथ राजिम कुंभ कल्प 2024 का हुआ शुभारंभ, दिखा अयोध्या धाम का आकर्षक वैभव
भव्य गंगा आरती के साथ राजिम कुंभ कल्प 2024 का हुआ शुभारंभ, दिखा अयोध्या धाम का आकर्षक वैभव
SHARE

रामोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है राजिम कुंभ कल्प
‘तीर्थनगरी राजिम के पवित्र कुंभ में देशभर के साधू-संतों ने लिया हिस्सा
महामंडलेश्वर कृष्णानंद और असंग साहेब सहित संत महात्माओं ने प्रदेशवासियों को दिया आशीर्वाद
प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल ने दी कर्णप्रिय भजन की प्रस्तुति नृत्य नाटिका ‘गीतक दर्शन’ ने किया भावविभोर
रायपुर। जीवन दायिनी महानदी, पैरी नदी और सोंढूर नदी के त्रिवेणी संगम छत्तीसगढ़ का प्रयाग राजिम में राजिम कुंभ कल्प-2024 का गंगा आरती के साथ भव्य शुभारम्भ हुआ। संगम नगरी राजिम कुंभ कल्प में अयोध्या धाम का आकर्षक वैभव दिखा। यह राजिम कुंभ कल्प रामोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर मंत्रीगण बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री रामविचार नेताम, टंक राम वर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर, विधायक रोहित यादव विशेष रूप से मौजूद थे।

संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि राजिम कुंभ कल्प में संत महात्मा अमृतवाणी, शिव वर्षा करते हैं मैं उनका अभिनंदन और स्वागत करता हूं। पूरे देश में नदियों, पानी को बचाने जुटी साध्वी प्रज्ञा भारती का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि नदियों के त्रिवेणी संगम की तरह ही राजिम में तीन जिलों का भी संगम है।

छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की जन्मभूमि है, प्रभु श्रीराम का वन गमन मार्ग है यह पूरे देश और विश्व को पता लगे इसी उद्देश्य से राजिम कुंभ कल्प का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माघी पुन्नी मेला हमारे देश के हजारों लाखों साल का इतिहास है परंतु इतिहास को समृद्ध बनाना हमारी जिमेदारी हैं। इसीलिए हमारी सरकार ने संत महात्माओं के सुझाव पर इसके साथ में कल्प शब्द जोड़ा और राजिम कुंभ कल्प के रूप में आयोजन किया जा रहा है।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि आगामी 15 दिनों तक संत समागम, सहित विभिन्न आयोजन चलता रहेगा। महाशिव रात्रि के शुभ अवसर पर कुंभ मेला का समापन होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से प्रदेश का सम्मान बढे, देश भक्ति की भावना बड़े क्योंकि देश है तो धर्म है और धर्म है तो देश है। बिना धर्म के देश भी नहीं है और बिना देश के धर्म भी नहीं है। इसके देश को भी हमको बचाना है देश को भी समृद्धिशाली बनाना है।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि हम सबके लिए गौरव का पल है कि आज राजिम कुंभ कल्प का शुभारंभ सभी सम्माननीय साधु-संत-महात्माओं की उपस्थिति और महामंडलेश्वर अग्नि पीठाधीश्वर कृष्णानंद महाराज जी की उपस्थिति में शुभारम्भ हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार धार्मिक आध्यात्मिक और सबकी आस्था का सम्मान करने वाली है। कुम्भ मेला के माध्यम से प्रदेश और देश का मान बढ़े ऐसी कामना करता हूं।

पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला को प्रतिस्थापित करने में सफल हुए हैं। चंद्रकार ने कहा कि पिछली सरकार ने प्रबुद्धजनों से सुझाव लिए बिना की कुछ स्थानों पर राम वन गमन मार्ग बना दिया। हमारी सरकार लोगों की आस्था और विश्वास को टूटने नहीं देगी। कार्यक्रम को सांसद चुन्नीलाल साहू और विधायक रोहित साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल ने कर्णप्रिय भजन की प्रस्तुति दी और नृत्य नाटिका ‘गीतक दर्शनÓ ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में विधायक इन्द्र कुमार साहू, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी., संभागायुक्त संजय अलंग, प्रबंध संचालक पर्यटन मंडल जितेंद्र शुक्ला, संचालक संस्कृति विवेक आचार्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Big news : गो-तस्करी करने वालों को सीएम साय की चेतावनी, सुधर जाएं या छत्तीसगढ़ छोड़ दें
बरातियों को लेकर जा रही कार पलटी, तीन बरातियों की मौत, कई अन्य घायल
केंद्र ने राज्यों को लिखा खत, कहा- कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों को तैयार रखें
एक दशक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच सकते हैं गैस के दाम, ओएनजीसी का राजस्व हो सकता है प्रभावित
छत्तीसगढ़ के 32 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा, सराहनीय सेवा और वीरता पदक… एआईजी उदयभान सिंह चौहान को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Politics: कांकेर लोकसभा : अपराजेय भाजपा बनी कांग्रेस का सिरदर्द, एससी आरक्षित सीट में 1998 के बाद से कांग्रेस को जीत की तलाश CG Politics: कांकेर लोकसभा : अपराजेय भाजपा बनी कांग्रेस का सिरदर्द, एससी आरक्षित सीट में 1998 के बाद से कांग्रेस को जीत की तलाश
Next Article सिरपुर महोत्सव का रंगारंग आगाज: पहली बार गंगा आरती का आयोजन, स्थानीय कलाकारों को मिला प्रस्तुति का मौका सिरपुर महोत्सव का रंगारंग आगाज: पहली बार गंगा आरती का आयोजन, स्थानीय कलाकारों को मिला प्रस्तुति का मौका

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?