ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भय पर भारी भरोसा: टारगेट किलिंग पर लोगों ने कहा- डर से ज्यादा सरकार और सेना पर भरोसा है हमें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भय पर भारी भरोसा: टारगेट किलिंग पर लोगों ने कहा- डर से ज्यादा सरकार और सेना पर भरोसा है हमें

By @dmin
Published: October 17, 2021
Share
भय पर भारी भरोसा: टारगेट किलिंग पर लोगों ने कहा- डर से ज्यादा सरकार और सेना पर भरोसा है हमें
भय पर भारी भरोसा: टारगेट किलिंग पर लोगों ने कहा- डर से ज्यादा सरकार और सेना पर भरोसा है हमें
SHARE

जम्मु/कश्मीर (एजेंसी)। कश्मीर घाटी में टारगेट किलिंग से लोगों में भय का माहौल है। गैर-स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। बावजूद इसके इन लोगों को सरकार, सुरक्षाबल और स्थानीय लोगों पर पूरा भरोसा है। लोगों ने कहा कि ये खून-खराबा बंद होना चाहिए। इससे केवल हमें ही नहीं कश्मीर के लोगों को भी नुकसान होता है। हमें उम्मीद है कि सरकार नफरत का बीज बोने वालों और आतंकियों के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई करेगी।

कश्मीर घाटी के अलग-अलग जिलों में काम करने वाले गैर-स्थानीय लोगों ने बातचीत के दौरान अपने मन की बात कही। इस दौरान एक गैर-स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि एक-एक नागरिक को सुरक्षा दे पाना संभव नहीं है, लेकिन एक-एक आतंकी का खात्मा करने में हमारी सेना सक्षम है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी महिला की जुबानी
कश्मीर के एक जिले में रह रही महिला ने बताया कि मैं कई साल से यहां हूं। कुछ दिनों से निशाना बनाकर की जा रहीं हत्याओं से लोगों में खौफ जरूर है, लेकिन हमें सुरक्षाबलों और यहां के स्थानीय लोगों पर पूरा भरोसा है। कोरोना काल में यहां के लोगों ने मानवता की मिसालें पेश कीं। बिना जाति-धर्म पूछे लोगों की मदद की गई। ये कहना कि पूरी तरह से दूसरे राज्यों के लोगों को आतंकी निशाना बना रहे हैं, ये भी गलत होगा। कई हमलों में जम्मू-कश्मीर के लोग मारे गए हैं। जिनमें हिंदू, मुसलमान और सिख भाई-बहन भी शामिल हैं। हमें यहां के प्रशासन, सेना, सीआरपीएफ और स्थानीय लोगों पर पूरा भरोसा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि हालात जल्दी से ठीक हो जाएं। ये खून-खराबा न हो। इससे केवल बाहरी राज्य के लोगों को ही नहीं, कश्मीर के लोगों को भी नुकसान होता है। उनके काम पर भी असर पड़ता है।

बिहार के आरा निवासी एक नागरिक का दर्द और दिल में लोगों के लिए प्रेम
नागरिक का कहना है कि अनुच्छेद-370 हटने के बाद तरह-तरह की अफवाहें फैल रही थीं। भय का माहौल बनाया जा रहा था, लेकिन ऐसे हालात नहीं हुए थे। चेहरे पर मायूसी और भय समेटे हुए नागरिक ने कहा- हम तो मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का पेट भरते हैं। कोई हमें मुफ्त में तो पैसे देता नहीं। अगर हालात बिगड़ेंगे तो हम अपने घर वापस चले जाएंगे। लेकिन हमें अभी भी यहां के उन लोगों पर भरोसा है, जो हमारा हौसला बढ़ा रहे हैं। 

यूपी के लखीमपुर निवासी कामगार की जुबानी
मैं कई साल से यहां काम कर रहा हूं। मेरे पिता भी यहीं मजदूरी करते थे। पहले कुछ घटनाएं जरूर हुई थीं लेकिन ऐसा माहौल हो जाएगा, ये नहीं सोचा था। कल(शनिवार) और इससे पहले हुए हमलों की वजह से डर जरूर लग रहा है। फिर भी हमारे परिवार ने यही निर्णय लिया है कि हम लोग अपना काम जारी रखेंगे। हमें सरकार और सेना पर पूरा भरोसा है। ये बात भी सही है कि एक-एक नागरिक को सुरक्षा दे पाना संभव नहीं है, लेकिन एक-एक आतंकी का खात्मा करने में हमारी सेना सक्षम है। बस स्थानीय लोग हमारा साथ न छोड़ें।

छत्तीसगढ़ सरकार ने किए नैसकॉम के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, साय बोले- कौशल विकास पर सरकार का ध्यान
14 आतंकी भारत में घुसे! 34 वाहनों में लगाए गए मानव बम’, मुंबई पुलिस को व्हाट्सएप पर मिली धमकी
चुनाव से पहले सीएम भूपेश का मास्टर स्ट्रोक! संविदा कर्मियों को 15 अगस्त को मिल सकती है बड़ी सौगात
71 विधायकों को दोबारा मिले टिकट, हाईकमान के आदेश का करूंगा पालन-मोहन मरकाम
PayTM से क्रेडिट कार्ड एक्टिवेशन के नाम पर युवक की ठगी, शातिर ने ऐसे दिया झांसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राहुल से मिलकर भी नहीं माने सिद्धू, सोनिया गांधी को लिखा 13 मांगों वाला खत, चन्नी की बढ़ेगी टेंशन राहुल से मिलकर भी नहीं माने सिद्धू, सोनिया गांधी को लिखा 13 मांगों वाला खत, चन्नी की बढ़ेगी टेंशन
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 04 # 17 october 2021

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?