ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को वापस लाने भारतीय जेट डोमिनिका पहुंचा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को वापस लाने भारतीय जेट डोमिनिका पहुंचा

By @dmin
Published: May 30, 2021
Share
भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को वापस लाने भारतीय जेट डोमिनिका पहुंचा
भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को वापस लाने भारतीय जेट डोमिनिका पहुंचा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले का आरोपी और भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी को वापस लाने के लिए भारतीय जेट डोमिनिका में पहुुंच गया है। बुधवार को मेहुल चोकसी क्यूबा भागते वक्त रास्ते में ही डोमिनिका में पकड़ा गया। मेहुल चोकसी के पास एंटीगुआ की नागरिकता है। इसके बाद मेहुल की करतूतों से परेशान होकर एंटीगुआ की सरकार ने डोमिनिका से उसे सीधे भारत को सौंपने का अनुरोध किया है। इस प्राइवेट जेट से चोकसी को वापस भारत भेजा जा सकता है। एंटीगुआ की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउने ने पुष्टि की कि भारत से एक निजी जेट डोमिनिका के डगलस-चाल्र्स हवाई अड्डे पर पहुंचा है। बता दें कि भगोड़ा करोबारी मेहुल चाकेसी अभी डोमिनिका पुलिस की हिरासत में है।

Bombardier Global 5000 aircraft of Qatar Executive landed at the Douglas Charles Airport in Dominica; its arrival has raised questions about who it brought to Dominica and who will be leaving Dominica onboard: Antigua media

— ANI (@ANI) May 29, 2021

इससे पहले, प्रधानमंत्री ब्राउने ने कहा था, ‘मुझे लगता है कि उसे भारत को सौंपने में कोई कानूनी-अड़चन नहीं आएगी। मेरा मानना है कि उसे प्राइवेट जेट के जरिए अगले 48 घंटे में भारत को प्रत्यर्पित किया जा सकता है। मैंने भारत सरकार से अपने अधिकारियों को प्राइवेट जेट में डोमिनिका भेजने के लिए कहा है। इस प्राइवेट जेट से चोकसी को वापस भारत भेजा जाएगा। भारतीय अधिकारियों को उसे वापस ले जाने की व्यवस्था करनी होगी।

मेहुल की चोट लगी तस्वीरें आईं सामने
डोमिनिका की जेल में बंद भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में चोकसी जेल में बंद नजर आ रहा है। तस्वीरों में उसके हाथ और आंख के पास चोट लगी नजर आ रही है।

एंटीगुआ से फरार हुआ था मेहुल
भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी 23 मई की शाम को एंटीगुआ स्थित अपने घर से गायब हो गया था। उसके बाद उसके लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। हालांकि, उसके पहचान के एक शख्स ने दावा किया था कि वो क्यूबा भाग गया है। मेहुल चोकसी एंटीगुआ का नागरिक है और वो पानी के रास्ते भागने की फिराक में था, लेकिन जैसे ही वो डोमिनिका पहुंचा, उसे अधिकारियों ने पकड़ लिया।एंटीगुआ के प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने चोकसी के बारे में डोमिनिका के पीएम से बात की है। ब्राउने ने कहा कि उन्होंने चोकसी को एंटीगुआ भेजने के लिए कहा है क्योंकि उसे यहां संवैधानिक सुरक्षा मिली हुई है। उसके पास एंटीगुआ की नागरिकता है।

यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम : इंदिरा गांधी कॉलेज के दो छात्र चयनित, असिस्टेंट प्रोफेसर नोडल नियुक्त
एसआर हॉस्पिटल में अनोखे अंदाज में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, स्टाफ के बीच हुआ क्रिकेट मैच
चिंगरापगार वाटरफॉल नहीं देख सकेंगे सैलानी, एंट्री पर प्रशासन ने लगाई रोक… जानिए क्या है वजह
हल्ला बोल 8 पर कोरोना संकट: जिला प्रशासन ने नहीं दी अनुमति… अब संयंत्र प्रबंधन के साथ होगी उच्चस्तरीय बैठक
shreekanchanpath 74 # 27 December 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम प्रधानमंत्री मोदी ने की मन की बात: देश को गर्व है हमारे जवानों पर… कोरोना की लड़ाई में जुटे जल-थल-नभ के सभी जवान
Next Article 12 साल की उम्र में शाका लाका बूम बूम में नजर आईं थीं जेनिफर, आज हैं टीवी की महंगी अभिनेत्री

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?