ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भगवंत मान का भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा ऐक्शन, स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को पद से हटाया; कमीशन मांगने का आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

भगवंत मान का भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा ऐक्शन, स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को पद से हटाया; कमीशन मांगने का आरोप

By @dmin
Published: May 24, 2022
Share
भगवंत मान का भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा ऐक्शन, स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को पद से हटाया; कमीशन मांगने का आरोप
भगवंत मान का भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा ऐक्शन, स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को पद से हटाया; कमीशन मांगने का आरोप
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार विरोधी मॉडल के तहत पंजाब की भगवंत मान सरकार ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने मंत्री को बर्खास्त कर दिया। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला के खिलाफ भ्रष्टाचार में लिप्त होने के पुख्ता सबूत मिले थे।

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला अधिकारियों से ठेके पर एक पर्सेंट कमीशन की मांग कर रहे थे। शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें बर्खास्त कर दिया। देश के इतिहास में दूसरी बार एक मुख्यमंत्री ने सीधे अपने मंत्री पर कड़ी कार्रवाई की है। भगवंत मान ने कहा कि जनता ने बहुत उम्मीदों से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई है, उस उम्मीद पर खरा उतरना हमारा कर्तव्य है। एक प्रतिशत भ्रष्टाचार भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Punjab CM Bhagwant Mann sacks state's Health Minister Vijay Singla following complaints of corruption against him. He was demanding a 1% commission from officials for contracts. Concrete evidence found against Singla: Punjab CMO pic.twitter.com/YGFw1SYtzk

— ANI (@ANI) May 24, 2022

मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने वचन लिया था कि भ्रष्टाचार के सिस्टम को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे, हम सब उनके सिपाही हैं। 2015 में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने एक मंत्री को भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त किया था। आज देश में ऐसा दूसरी बार हो रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विजय सिंगला के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने के भी निर्देश दे दिए हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार, मंत्री ने अपनी गलती मान ली है।

प्रसिद्ध दंत सर्जन हैं डॉ. सिंगला
एक आम डॉक्टर से मंत्री पद पर पहुंचे डॉ. विजय सिंगला ने अपनी बीडीएस की शिक्षा राजिंदरा मेडिकल कॉलेज पटियाला से पूरी की। उनके पिता केशोराम सिंगला गांव भुपाल कलां में एक छोटी सी किराने की दुकान चलाते थे जो बाद में मानसा आकर रहने लगे। करीब 10 वर्ष पहले ही सिंगला आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और इस बार उन्हें मानसा विधानसभा से आप ने टिकट दी। डॉ. सिंगला ने मानसा से कांग्रेस के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला को 60 हजार से अधिक वोटों से हराया था।

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को मुख्यमंत्री, गृहमंत्री ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
हाईकोर्ट का फैसला: शिक्षा विभाग द्वारा जारी महत्वपूर्ण मामले में हुई सुनवाई, एचसी ने कहा-सरकार का नीतिगत फैसला, नहीं कर सकते हस्तक्षेप
कैबिनेट बैठक में नई आबकारी नीति, नवा रायपुर में राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थान और स्टार्टअप हब को मंजूरी
नए आईटी मंत्री ने ‘कू’ पर की पहली पोस्ट, कहा- नए नियम सोशल मीडिया को यूजर्स के लिए बनाएंगे सुरक्षित
Big Breaking : भिलाई में पकड़ाया करोड़ों का ऑनलाइन सट्‌टा, भिलाई के कारोबारी सहित 6 सटोरिए गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बैठक से पहले कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की अपील- कांग्रेस का नेतृत्व करें सोनिया गांधी चिंतन शिविर के बाद ऐक्शन में कांग्रेस, टास्क फोर्स समेत तीन समूह गठित, 23 नेता संभालेंगे कमान
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 216 # 24 may 2022

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?