ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ी खबर_ आर्मी जवान ने सो रहे दो अधिकारियों को गोली मारी, दोनों की मौत, आरोपी फरार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बड़ी खबर_ आर्मी जवान ने सो रहे दो अधिकारियों को गोली मारी, दोनों की मौत, आरोपी फरार

By @dmin
Published: June 27, 2022
Share
बड़ी खबर_ आर्मी जवान ने सो रहे दो अधिकारियों को गोली मारी, दोनों की मौत, आरोपी फरार
बड़ी खबर_ आर्मी जवान ने सो रहे दो अधिकारियों को गोली मारी, दोनों की मौत, आरोपी फरार
SHARE

पठानकोट (एजेंसी)। पठानकोट के मीरथल स्थित 15 गार्ड बटालियन में एक जवान ने अपने दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी सैनिक फरार हो गया। हत्या के कारण का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के जिला हुबली, नीर बोएपुर निवासी हवलदार गौरी शंकर हट्टी और महाराष्ट्र के जिला लातूर, बड़ेगांव निवासी तेलांगी सूर्याकांत शेशीराव के तौर पर हुई है। आरोपी गार्ड मैन सिपाही लोकेश कुमार ध्रुव छत्तीसगढ़ के जिला बलौदा बजार, गांव गदीदां का रहने वाला है। थाना नंगलभूर की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस को दिए बयान में नायक पन्नी राजू ने बताया कि हवलदार गौरी शंकर, तेलांगी सूर्याकांत और आरोपी लोकेश कुमार उनके साथ एक ही बैरक में रहते हैं। एक समय में 3/3 जवान डयूटी पर रहते हैं। रविवार-सोमवार की रात करीब एक बजे वह डयूटी पर थे।

आरोपी लोकेश बैरक के बाहर निगरानी पर था। रात करीब 2 बजे वह हवलदार तेलांगी और गौरी शंकर के साथ अपनी बैरक में पहुंचे और सो गए। अचानक ढाई बजे गोलियों की आवाज आई। उसने देखा कि लोकेश के हाथ में इंसास राइफल थी। वहीं, पास में हवलदार तेलांगी और गौरी शंकर खून से लथपथ तड़प रहे थे। इसी दौरान बाकी जवान भी उठ गए तो आरोपी राइफल छोड़कर भाग खड़ा हुआ। उन्होंने घायलों को मिलिट्री अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हवलदार के तकिए के नीचे से चुराई चाबी
एक सैन्य अधिकारी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जिस इंसास राइफल से आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया वह राइफल हवलदार गौरी शंकर के नाम पर जारी की गई थी। अधिकारी ने बयान में बताया कि जब वह रात को पेट्रोलिंग से वापस आए तो हवलदार गौरी शंकर ने सभी हथियारों को बैरक की अलमारी में रखा और ताला लगाकर चाबी अपने तकिए के नीचे रखकर सो गया। आरोपी लोकेश ने चुपके से हवलदार के तकिए के नीचे से चाबी निकाली और बैरक खोलकर राइफल से फायर कर दिए। पुलिस ने आरोपी सिपाही पर हत्या और आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज किया है।

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा का विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता- ताम्रध्वज साहू
नव वर्ष कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के साथ शामिल हुए मुख्यमंत्री…. कहा- कोरोना संक्रमण के दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के जवानों ने किया अतुलनीय कार्य
छायाचित्र प्रदर्शनी: मेरे घर के पते में छत्तीसगढ़ लिखा तो इसकी वजह अटल जी, राइटिंग वाल में प्रतिक्रिया लिख रहे युवा
मन की बात: जल संरक्षण का दिलाया संकल्प तो छात्रों के मन से भगाया गणित का भूत…
बालोद में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार पिता-पुत्र सहित तीन की मौत… जानिए हादसे की वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने जशपुर में किया फूड प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग लैब का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने जशपुर में किया फूड प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग लैब का लोकार्पण
Next Article बालासाहेब का जिक्र कर पार्टी पर दावा, एससी के फैसले से खुश शिंदे, कहा-असली शिवसेना जीती बालासाहेब का जिक्र कर पार्टी पर दावा, एससी के फैसले से खुश शिंदे, कहा-असली शिवसेना जीती

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?