ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ा फैसला : पत्नी के साथ जबरन बनाया गया शारीरिक संबंध रेप नहीं: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

बड़ा फैसला : पत्नी के साथ जबरन बनाया गया शारीरिक संबंध रेप नहीं: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट

By @dmin
Published: August 26, 2021
Share
बड़ा फैसला : पत्नी के साथ जबरन बनाया गया शारीरिक संबंध रेप नहीं: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट
बड़ा फैसला : पत्नी के साथ जबरन बनाया गया शारीरिक संबंध रेप नहीं: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट
SHARE

रायपुर (एजेंसी)। वैवाहिक संबंधों में रेप के आरोपी एक शख्स को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गुरुवार को बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि कानूनी रूप से शादी कर चुके दो लोगों के बीच यौन संबंध बनना भले ही जबरदस्ती की गई हो, रेप नहीं कहा जा सकता। हालांकि अदालत ने शख्स के खिलाफ अप्राकृतिक यौन संबंध की धारा 377 को बरकरार रखा है। उसके तहत शख्स के खिलाफ मामला जारी रहेगा। LiveLaw की रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने अपने पति और सास-ससुर पर दहेज की मांग करने और घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। इसके अलावा महिला ने आरोप लगाया था कि उसकी ओर से विरोध किए जाने के बाद भी पति जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है।

इस मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस एनके चंद्रवंशी ने कहा, ‘सेक्शुअल इंटरकोर्स या फिर पुरुष की ओर से ऐसी कोई क्रिया रेप नहीं कहलाएगी। बशर्ते पत्नी की उम्र 18 साल से अधिक हो। जज ने कहा कि इस मामले में शिकायतकर्ता महिला आरोपी शख्स की वैध रूप से पत्नी है। ऐसे में पति के द्वारा उससे यौन संबंध बनाया जाना रेप नहीं कहा जा सकता। भले ही यह जबरन या फिर उसकी उसकी मर्जी के बगैर ही किया गया हो। इसके साथ ही अदालत ने शख्स को सेक्शन 376 यानी रेप के आरोप से बरी कर दिया। हालांकि अब भी उस पर अप्राकृतिक संबंध बनाने, दहेज उत्पीडऩ के आरोपों के तहत केस चलता रहेगा।

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का मैरिटल रेप को लेकर यह फैसला आने वाले मामलों के लिए नजीर हो सकता है। इसलिए इस फैसले को अहम माना जा रहा है। महिला अधिकार कार्यकर्ता लंबे समय से मैरिटल रेप को लेकर भी कानून बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि इसकी जटिलता को देखते हुए अब तक इस पर कोई सहमति बनती नहीं दिखी है। एक वर्ग का मानना है कि भारत जैसे परंपरावादी समाज में इस तरह का कानून एक नई समस्या खड़ी कर सकता है। इसके अलावा मैरिटल रेप कैसे तय होगा, इसे लेकर भी सवाल उठते रहे हैं।

भारत का चीन को करारा जवाब, चीनी नागरिकों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाने के दिए एयरलाइंस को दिए आदेश
CG Assembly Elections 2023 : दूसरे चरण के लिए 70 विधानसभा क्षेत्रों से अब तक 474 अभ्यर्थियों ने भरे 740 नामांकन पत्र
गृहमंत्री ने नए निगम कार्यालय का किया निरीक्षण… मुख्यमंत्री की घोषणा से होने वाले कार्यो पर की चर्चा, कहा- नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुने
Big Breaking: भिलाई में डायरिया से दो लोगों की मौत, कैंप और खुर्सीपार के 43 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती, हड़कंप मचा तो पहुंचा निगम का अमला
महापौर ने ध्वजारोहण कर नगर निगम की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका, 9वीं के छात्र को स्कूल में मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका, 9वीं के छात्र को स्कूल में मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार
Next Article Big news: Water will be available in Khursipar area for both the times from the first week of September बड़ी खबर: सितंबर के पहले सप्ताह से दोनों समय मिलेगा खुर्सीपार क्षेत्र में पानी… कलेक्टर व प्रशासक ने निगम अधिकारियों को दिए निर्देश… इन क्षेत्रों में भी मिलेगा पानी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?