ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : शहीद ASP को रायपुर में गार्ड ऑफ ऑनर, पत्नी ने किया सेल्यूट, सीएम साय बोले- व्यर्थ नहीं जाएगी शहादत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

Breaking News : शहीद ASP को रायपुर में गार्ड ऑफ ऑनर, पत्नी ने किया सेल्यूट, सीएम साय बोले- व्यर्थ नहीं जाएगी शहादत

By Mohan Rao
Published: June 10, 2025
Share
शहीद की पत्नी ने किया सेल्यूट
SHARE

रायपुर। सोमवार को आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे को सोमवार को राजधानी रायपुर के माना कैंप में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उनके परिवार के लोग रोते-बिलखते रहे। शहीद की पत्नी ने रोते हुए उन्हें सेल्यूट किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह सहित मंत्री मंडल के सदस्य, विधायक व पुलिस के विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि एएसपी आकाश राव की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।

बता दें शनिवार को सुकमा में नक्सलियों ने पूरी प्लानिंग के साथ आईईडी ब्लास्ट किया था। 10 जून यानि मंगलवार को नक्सलियों ने भारत बंद का ऐलान किया। इससे पहले नक्सलियों ने आईईडी प्लांट किया और सोची समझी साजिश के तहत पोकलेन को जला दिया। जब यह बात एएसपी आकाश राव को पता चली तो वे एसडीओपी व कोंटा थाना प्रभारी के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। इस दौरान वे नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी की चपेट में आ गए। इस ब्लास्ट में एएसपी आकाश राव के साथ एसडीओपी व थाना प्रभारी सोनल ग्वाला घायल हो गए। एएसपी आकाश राव ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं दोनों घायल अफसरों का रायपुर में इलाज चल रहा है। शहीद आकाश राव गिरिपुंजे रायपुर के रहने वाले थे। वह सुकमा में एडिशनल एसपी के पद पर पदस्थ थे। रायपुर के कुशालपुर इलाके में उनका पूरा परिवार रहता है। उनके माता-पिता पत्नी दो छोटे बच्चे यहीं रहते हैं।

पुष्प चक्र अर्पित करते सीएम साय

रायपुर के माना कैंप में दी गई भावभिनी श्रद्धांजलि
आईईडी ब्लास्ट में शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को आज अंतिम विदाई दी गई। मंगलवार को शहीद के शव को माना कैंप में अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। इस दौरान परिवार के लोगों के साथ ही उन्हें अंतिम विदाई देने पूरा शहर उमड़ पड़ा। परिवार के लोग रोते बिलखते रहे। शहीद आकाश राव की पत्नी ने राते हुए सेल्यूट किया। इसके बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, अरुण साव, मंत्री केदार कश्यप सहित अन्य मंत्री व विधायकों ने शहीद के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि के बाद शहीद के पार्थिव देह को मुक्तिधाम ले जाया गया।

अंतिम सांसे गिन रहा नक्सलवाद : सीएम साय
माना कैंप में शहीद को श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम साय ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि आकाश राव बहादुर अफसर थे। सुकमा में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से वे शहीद हुए हैं। आज हम सभी उनके शहादत को नमन करने यहां आए हैं। सीएम साय ने कहा कि एएसपी आकाश राव की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के लक्ष्य को पूरा करने हमारे जवान लगातार ऑपरेशन्स चला रहे हैं। 31 मार्च 2026 से पहले छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त कर दिया जाएगा।

बुलडोजर की कार्रवाई कानून के अनुसार हो, सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से तीन दिन में मांगा जवाब
बस्तर चिंतन के दो माह : सरोकारों से पल्ला झाड़ती भाजपा…’कमजोर’ भूमिका से कैसे मिले खोया जनाधार…. पढ़े विशेष रिपोर्ट
आचार संहिता लागू होते ही बदमाशों पर कसा पुलिस ने शिकंजा, 100 से ज्यादा बदमाशों को भेजा जेल
कांगेर घाटी स्थापना दिवस: घाटी की बहुरंगी खूबसूरती से मंत्र-मुग्ध हो जाते हैं पर्यटक
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, अब्दुल नाम की आईडी से आया मेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article International Cricket: 29 साल के निकोलस पूरन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा International Cricket: 29 साल के निकोलस पूरन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
Next Article हादसा: रेलवे ट्रैक पर सोना पड़ गया महंगा, दो लोगों की मौत, दो घायल हादसा: रेलवे ट्रैक पर सोना पड़ गया महंगा, दो लोगों की मौत, दो घायल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?