स्पोट्र्स डेस्क/कराची (एजेंसी)। एक के बाद एक दौरा रद्द होने के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत के बाद ये टीमें हमारे निशाने पर होंगी। बता दें कि न्यूजीलैंड के बाद इंग्लैंड ने भी पाकिस्तान को दौरे को रद्द कर दिया। टीमों के इस फैसले के बाद पीसीबी प्रमुख नाराज हैं। उनका कहना है कि ‘पश्चिमी गुट’ लामबंद हो गया है और उनकी टीम का मुख्य लक्ष्य अब तीन टीमों को हराना होगा।
इंग्लैंड के दौरे से हट जाने से मैं बहुत निराश हूं
दरअसल, रमीज राजा ने वीडियो संदेश में कहा, ‘पहले एक टीम हमारे निशाने पर होती थी, हमारा पड़ोसी भारत, अब इसमें दो और टीमें जुड़ गईं हैं न्यूजीलैंड और इंग्लैंड।Ó पीसीबी प्रमुख ने कहा, ‘इंग्लैंड के दौरे से हट जाने से मैं बहुत निराश हूं लेकिन इसकी संभावना थी क्योंकि यह पश्चिमी गुट दुर्भाग्य से लामबंद हो गया है और एक दूसरे का समर्थन करने का प्रयत्न कर रहा है।
यह हमारे लिए सबक है
राजा ने कहा, ‘सभी नाराज थे क्योंकि न्यूजीलैंड यह बताए बिना ही दौरा छोड़कर चला गया कि उसे सुरक्षा को लेकर किस तरह की धमकी मिली थी।Ó उन्होंने कहा, ‘यह (इंग्लैंड) फैसला अपेक्षित था लेकिन यह हमारे लिए सबक है क्योंकि जब ये टीमें दौरा करती हैं तो हम उनके लिए पलक बिछाए रहते हैं। राजा ने कहा कि इससे वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भी सवालिया निशान लग गया है।
अन्य सीरीज भी प्रभावित हो सकती है
उन्होंने कहा, ‘हमें वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेलनी है जो प्रभावित हो सकती है और ऑस्ट्रेलिया पहले ही पुनर्विचार कर रहा है। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सभी एक गुट में हैं। हम किससे शिकायत कर सकते हैं।Ó राजा ने कहा कि जिम्बाब्वे अपनी टीम पाकिस्तान भेजने का इच्छुक है। बांग्लादेश और श्रीलंका ने भी दूसरे दर्जे की टीम भेजने की पेशकश की है लेकिन विभिन्न कारणों से ऐसा होना संभव नहीं है।




