ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बोरे बासी खाकर श्रमिकों का विधायक वोरा ने किया सम्मान… कहा- श्रमिक समाज का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा हैं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

बोरे बासी खाकर श्रमिकों का विधायक वोरा ने किया सम्मान… कहा- श्रमिक समाज का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा हैं

By @dmin
Published: May 1, 2022
Share
SHARE

दुर्ग। श्रमिक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बोरे बासी खाने की अपील के बाद दुर्ग के वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने आज रविवार को सुबह 9 बजे श्रमिक चौक, गोंडवाना भवन और एलएलआरएम सेंटर में बोरे बासी खाकर श्रमिकों का सम्मान किया। इससे पहले पूर्वी ब्लाक व दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में वोरा ने गोंडवाना भवन में श्रमिकों का गमछा पहनाकर सम्मानित किया। यहां आयोजित कार्यक्रम में करीब सौ से ज्यादा श्रमिकों और कांग्रेसजनों ने बोरे बासी खाकर श्रमिकों का सम्मान बढ़ाया।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने कहा कि श्रमिक समाज का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनकी श्रमशक्ति के कारण ही देश दुनिया का विकास हो पा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिकों की शक्ति और मेहनत को नमन करते हुए छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और खानपान के प्रति प्रेम को बढ़ावा देने के लिए आज बोरे बासी खाने की अपील की। इस अपील से लाखों श्रमिकों, हमालों, मजदूरों का सम्मान बढ़ा है। पूरे छत्तीसगढ़ में आज श्रमिकों के सम्मान में बोरे बासी खाने के साथ ही श्रमिकों की श्रम शक्ति का सम्मान किया जा रहा है।
एसएसआरएम सेंटर में महिला श्रमिकों के साथ बोरे बासी खाते हुए विधायक अरुण वोरा, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल, निगम कमिश्नर हरेश मंडावी व अन्य निगम अधिकारी बोरे बासी छत्तीसगढ़ का ऐसा भोजन है जो बचे हुए चावल को पानी में भिगोकर रात भर रख कर बनाया जाता है। सुबह उसमें हल्का नमक डालकर टमाटर की चटनी या अचार और कच्चे प्याज के साथ खाया जाता है।

छत्तीसगढ़ के लोग प्राय: सुबह बासी का ही नाश्ता करते हैं। बोरे बासी खाने से न सिर्फ गर्मी और लू से राहत मिलती है, बल्कि बीपी कंट्रोल रहता है डि-हाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है। इस मौके पर दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, ब्लाक कांग्रेस अधय्क्ष अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, सुशील भारद्वार, पप्पू श्रीवास्तव, देवेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व श्रमिक मौजूद थे।

23 से 29 जुलाई तक लगेगा दुर्ग जिले में लाकॅडाऊन: कोरोना संक्रमण से निपटने कलेक्टर भूरे ने दिए निर्देश
कोविड की दूसरी लहर से अर्थव्यवस्था को 2 लाख करोड़ का झटका
तीसरी आंख हुई एक्टिव: ट्रैफिक नियमों की न करें अनदेखी, नहीं तो लायसेंस होगा रद्द
बड़ी खबर: आयन एक्सचेंज एजेंसी करेगी बीएसपी के डब्ल्यूटीपी में केमिकल से पानी शुद्धिकरण…. निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने फिल्टर प्लांट पहुंचकर ली जानकारी
लॉक डाउन में भी श्रमिकों ने किया बेहतरीन काम: अमृत मिशन फेस टू के तहत बने 10 टंकियों की की जा रही है टेस्टिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधायक देवेंद्र यादव ने चखा बासी का स्वाद…
Next Article खुद का पक्का मकान नहीं, किराएदारी में कर रहे हैं निवास तो यह योजना आपके लिए है लाभदायी… मोर मकान-मोर चिन्हारी की योजना से मिलेगा आवास

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?