ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बॉलीवुड के बड़े निर्देशकों संग भी काम कर चुके हैं करण मेहरा, इस सीरियल से बदली किस्मत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

बॉलीवुड के बड़े निर्देशकों संग भी काम कर चुके हैं करण मेहरा, इस सीरियल से बदली किस्मत

By @dmin
Published: September 10, 2022
Share
SHARE

टीवी के लोकप्रिय अभिनेता करण मेहरा 10 सितंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। पंजाब में जन्में करण मेहरा ने टीवी सीरियल्स में अपने अभिनय से एक अलग पहचान बनाई ही है। हालांकि यह कम ही लोग जानते होंगे कि करण न सिर्फ छोटे पर्दे पर बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशकों संग भी का कर चुके हैं। तो चलिए जन्मदिन के मौके पर अभिनेता की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में जानते हैं।

करण मेहरा का जन्म 10 सितंबर 1982 में पंजाब के जालंधर में हुआ था। बाद में उनका परिवार दिल्ली में बस गया और यहीं करण मेहरा ने एनआईएफटी से डिजाइनिंग की पढ़ाई की। करण मेहरा के बारे में बताया जाता है कि उन्होंने पढ़ाई के बाद बतौर ट्रेनी डोमिनोज पिज्जा में भी काम करते थे और इसके अलावा करण मेहरा मॉडलिंग, फैशन डिजाइनिंग भी कर चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, करण मेहरा जब शुरुआत में मुंबई आए थे तब उस दौरान उन्होंने निर्देशक राजकुमार हिरानी के और राम गोपाल वर्मा के असिस्टेंट के तौर पर काम किया। इस दौरान उन्होंने चार फिल्में कीं। इसके साथ ही उन्होंने एक्टिंग क्लासेस भी लीं।

साल 2008 में आई फिल्म लव स्टोरी 2050 में भी करण मेहरा ने काम किया लेकिन इसी बीच उन्हें टीवी के लोकप्रिय सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता हैÓ में नैतिक के किरदार के लिए ऑफर मिला। इस शो के बाद से करण मेहरा घर-घर पहचाने जाने लगे। इस शो में उन्होंने तकरीबन सात साल तक काम किया।

बात करें निजी जिंदगी की तो करण मेहरा ने निशा रावल से शादी की। दोनों ने लव मैरिज थी। साल 2017 में उनका एक बेटा भी हुआ लेकिन टीवी के इस लविंग कपल के बीच अचानक अनबन की खबरें सामने आने लगीं और दोनों ने अपनी राहें जुदा कर लीं।

कोरोना वैक्सीनेशन: छत्तीसगढ़ में एक लाख से अधिक कोरोना वारियर ने लगवाया टीका… उत्साह से टीके लगवा रहे हेल्थ केयर वर्कर
प्रदेश में घटी सक्रिय मरीजों की संख्या, दुर्ग के आंकड़ो ने डराया… एक माह बाद संक्रमितों का आंकड़ा 30 के पार… पूरे प्रदेश में मिले 312 नए केस
बीजापुर में एनकाउंटर : सुरक्षाबलों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया, इंसास-SLR समेत विस्फोटक सामग्री बरामद
रवीना टंडन ने बिखेरा हुस्न का जलवा, अदाओं पर फिदा हुए फैंस…
छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के चेयरमेन बने डॉ. सलीम राज… निर्विरोध चुने गए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राम चरण की अगली फिल्म में काम करेंगे अभिनेता एस जे सूर्या…
Next Article 10 महीने की बच्ची को रेलवे में मिली नौकरी, इस भावुक पल को देख अधिकारियों की भी आंखें हो गई नम 10 महीने की बच्ची को रेलवे में मिली नौकरी, इस भावुक पल को देख अधिकारियों की भी आंखें हो गई नम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?