ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बॉलीवुड और छत्तीसगढ़ गीत-संगीत की महफिल से सजेगा भोरमदेव महोत्सव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बॉलीवुड और छत्तीसगढ़ गीत-संगीत की महफिल से सजेगा भोरमदेव महोत्सव

By @dmin
Published: March 28, 2022
Share
SHARE

कवर्धा । छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक, पुरात्तविक, धार्मिक,पर्यटन और जन आस्था का केन्द्र के नाम से आयोजन होने वाले भोरमदेव महोत्सव की तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भोरमदेव महोत्सव का आयोजन 30 एवं 31 मार्च दो दिन का होगा। इस दो दिवसीय महोत्सव के मंच में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति की छंटा देखेंगी साथ ही साथ बॉलीवुड के उभरते सिंगर भी अपनी कला की शानदार प्रस्तुति देंगे। भोरमदेव महोत्सव के पहले दिन 30 मार्च को बॉलीवुड सिंगर,सारेगामा ऐश्वर्या पण्डित, और छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक दिलीप षंडगी मुख्य आकर्षक के केन्द्र होंगे। वही दूसरे दिन 31 मार्च को समापन आयोजन में इंडियन आईडल सेलीब्रीटी बॉलीवुड सिंगर फेम अनुष्का बनर्जी, नचिकेत लेले, निहाल तारों एवं उनकी पूरी टीम की सुपर-हिट गीत संगीत की महफिल से महोत्सव का मंच सजेंगा।

इन कलाकारों के अलावा छत्तीसढ़ और भारतीय संस्कृति की अलग-अलग विधाओं की झलक भी देखने को मिलेगी। साथ ही मंच में बालीवुड के डान्स ग्रुप की प्रस्तुति भी होती रहेगी। भोरमदेव महोत्सव में इस बार से एक नई परम्परा की शुरूआत होने जा रही है। कबीरधाम जिले के प्रमुख मंदिरों के पुजारियों की विशेष उपस्थिति में भोरमदेव महोत्सव का शुभारंभ होगा। भोरमदेव महोत्सव समिति के आमंत्रण तथा प्रस्ताव को जिले के प्रमुख मंदिरों के पुजारियों ने स्वीकार कर लिया है। समिति द्वारा दो दिवसीय महोत्सव में प्रथम एवं द्वितीय दिन के लिए मंदिर के पुजारियों को विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए प्रस्ताव एवं आमंत्रण भेजा गया था।

कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा आयोजन की तैयारियों के लिए अपनी पूरी प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ जुटे हुए है। भोरमदेव महोत्सव के दो दिनों तक होने वाले मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की तैयारियों के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इन दो दिनो में मंदिर में शिव जी की विशेष श्रृंगार, भस्म आरती और रूद्राभिषेक होगे। प्राचीन सरोवर में दीप दान भी होंगे।

भोरमदेव महोत्सव के पहले दिन कबीरधाम जिले के स्कूली बच्चों के सामुहिक नृत्य के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। मंच में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों की मीनट-टू मीनट कार्यक्रम निर्धारित कर ली गई है। इसके बाद रायपुर के सुप्रसिद्ध पियानों वादक श्री मोहम्मद आयान अपनी प्रस्तुति देंगे। भोपाल की श्रीमती अनुराधा सिंह भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करती हुए कत्थक नृत्य की प्रस्तुति देगी। बोडला के रजउ साहू अपनी गुरतुर बोली कवंई के छत्तीसगढ़ की लोकगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति देंगे। मंचीय कार्यक्रम के बाद बीच-बीच में लेजर लाईट शो की और बॉलीवुड के डांस गु्रप भी अपनी प्रस्तुति देते रहेंगे। रात 8 से 11 बजे बॉलीवुड सिंगर ऐश्वर्या पण्डित बॉलीवुड की सुपर हिट गीतों की प्रस्तुति देकर मंच का शंमा बांधेगी। इसके बाद छत्तीसढ़ की प्रसिद्ध जगराता एवं लोकगीतों के गायन की प्रस्तुति देते हुए दिलीप षडंगी आयोजन को आगे बढ़ाएंगे।

निगम स्वच्छता सेल्फी जोन ब्रांड एंबेसेडर की नवाचारी पहल : लोगों का मिल रहा जर्बदस्त रिस्पांस… सेल्फी लेने उमड़ रही भीड़
Bhilai : गर्भवती महिला के पेट पर मारी लात, गर्भ में हो गई शिशु की मौत, 4 आरोपी गिरफ्तार
रामलला दर्शन योजना : भारत गौरव स्पेशल ट्रेन राजनांदगांव से अयोध्या धाम के लिए रवाना
फिल्म विक्रम वेधा से सैफ अली खान का फर्स्ट लुक आया सामने
पार्षद सूर्यकांत सिन्हा ने आईजी व एसपी को सौंपा ज्ञापन…. कथित झूमाझटकी को लेकर कार्रवाई की रखी मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article क्षेत्रीय सरस मेला का आयोजन कल से क्षेत्रीय सरस मेला का आयोजन कल से
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साजा विधानसभा क्षेत्र की 5 नगर पंचायतों को विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रूपए देने की घोषणा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साजा विधानसभा क्षेत्र की 5 नगर पंचायतों को विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रूपए देने की घोषणा की
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?