ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बॉयफ्रेंड गाली देता था, इसलिए मार दिया: विधवा महिला से था अवैध संंबंध उसी ने पूर्व प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या, दोनों गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

बॉयफ्रेंड गाली देता था, इसलिए मार दिया: विधवा महिला से था अवैध संंबंध उसी ने पूर्व प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या, दोनों गिरफ्तार

By @dmin
Published: July 20, 2022
Share
वानांचल के बच्चे भी अब निजी स्कूल के तर्ज पर शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कर रहें हैं पढ़ाई
वानांचल के बच्चे भी अब निजी स्कूल के तर्ज पर शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कर रहें हैं पढ़ाई
SHARE

राजनांदगांव। राजनांदगांव में कुछ दिन पहले हुई युवक की हत्या का राज खुल गया है। युवक की हत्या उसकी प्रेमिका ने ही की थी। युवक का गांव ही एक विधवा महिला से अवैध संबंध था। बताया गया कि युवक महिला को बार-बार मिलने के लिए कहता था। गाली भी देता था, जिसकी वजह से महिला ने अपने पूर्व प्रेमी के साथ मिलकर युवक की हत्या का प्लान बनाया और सब्बल से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। मामला लालबाग थाना क्षेत्र का है।

Contents
  • पत्नी भी झगड़ा करती थी
  • मिलने के लिए बुलाया और मार दिया

14 जुलाई की रात को बागतराई और लिटिया गांव के बीच एक युवक की लाश मिली थी। रात के वक्त लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी थी। खबर मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची थी। फिर मामले में जांच शुरू की गई थी। पुलिस को जांच में पता चला कि युवक लिटिया गांव का रहने वाला था। उसका नाम हिरावन मांडले (31) है। पीएम रिपोर्ट में भी इस बात का पता चला था कि युवक की हत्या ही की गई है।

पत्नी भी झगड़ा करती थी

पुलिस ने इस मामले में और जांच की तो पता चला कि हिरावन का गांव की ही मोमिन वर्मा से प्रेम संबंध था। मोमिन विधवा है। ये पता चलने के बाद पुलिस ने मोमिन को हिरासत में लिया था। पूछताछ में ही उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उसने किसी तरह से इस वारदात को अंजाम दिया था। ये भी पता चला कि अवैध संबंध के चलते युवक की पत्नी भी उससे झगड़ा करती थी।

आरोपी महिला ने बताया कि हिरावन बार-बार उसे मिलने के लिए कहा करता था। गाली-गलौज भी काफी करता था। जिसकी वजह से मैं परेशान थी। इस वजह से मैंने अपने पूर्व प्रेमी टिकेश्वर वर्मा(37) से संपर्क किया था। टिकेश्वर कोलिहापुरी गांव का रहने वाला है। मोमिन ने बताया कि मैंने टिकेश्वर से मिलकर ही हिरावन को मारने का प्लान बना लिया था। मोमिन के इस बयान के बाद टिकेश्वर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

मिलने के लिए बुलाया और मार दिया

मोमिन ने बताया कि 13 जुलाई की रात को मैंने ही हिरावन को अपने घर में मिलने के लिए बुलाया था। रात को 10 बजे गए थे। उस दौरान भी हिरावन गाली दे रहा था। टिकेश्वर घर में ही छिपा हुआ था, जब गाली देने के बाद हिरावन विवाद करने लगा, तब टिकेश्वर बाहर निकला और सब्बल से उस पर वार कर दिया। मोमिन ने बताया कि हम दोनों ने मिलकर फिर उस पर कई वार किए थे, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

बताया गया कि हत्या के बाद युवक के शव को कपड़े में बांधकर मोमिन के ही घर में रखा गया था। फिर जब अगले दिन काफी बदबू आने लगी, तब महिला ने टिकेश्वर को बुलाया। इसके बाद 14 जुलाई की रात को शव को बाहर सड़क किनारे फेंक दिया गया था। दोनों के इस बयान के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को पूरे मामले का खुलासा किया है।

Railway breaking : सामान्य श्रेणी के यात्रियों को मिलेगी राहत… 46 ट्रेनों में लगे 92 जनरल कोच
Big news : महाकुंभ में मौनी अमवस्या पर भगदड़, 14 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत…. सीएम योगी ने की खास अपील
राहत: एयर इंडिया के टिकट से एयर एशिया की फ्लाइट में कर सकेंगे यात्रा, दोनों एयरलाइन के बीच बड़ा समझौता
मच्छर उन्मूलन को रोकने निगम क्षेत्र में चलाया जा रहा ‘हर रविवार डेंगू पर वार’ अभियान
रिसाली की सुंदरता में चार चांद लगाने सांसद सरोज ने किया गार्डन निर्माण का भूमिपूजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच हलचल तेज, सीएम ने बुलाई महाअघाड़ी की बैठक बड़ी बेंच के पास जा सकता है महाराष्ट्र का सियासी मामला, अब एक अगस्त को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
Next Article बड़ी खबर: आपरेशन शिवनाथ सफल: लोकल मछुआरों की मदद से शिवनाथ में गिरी कार तीसरे दिन मिली बड़ी खबर: आपरेशन शिवनाथ सफल: लोकल मछुआरों की मदद से शिवनाथ में गिरी कार तीसरे दिन मिली

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?