ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बैंक से 89 लाख का फर्जीवाड़ा: फर्जी दस्तावेज के सहारे लिया लोन, 5 गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

बैंक से 89 लाख का फर्जीवाड़ा: फर्जी दस्तावेज के सहारे लिया लोन, 5 गिरफ्तार

By @dmin
Published: August 8, 2022
Share
SHARE

बिलासपुर (ए) । बिलासपुर में फर्जी नाम-पता और दस्तावेज जमा कर 89 लाख रुपए लोन लेने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बैंक प्रबंधन ने लोन की राशि जमा नहीं होने पर खातेदारों की जानकारी जुटाई, तब उनका पता नहीं चला। इसके बाद बैंक ने लोन के लिए जमा किए गए दस्तावेजों की जांच की, तब फर्जीवाड़ा सामने आया। इसके बाद बैंक के प्रबंधक ने थाने में एफआईआर दर्ज कराया। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्रामीण बैंक का है।

Contents
  • लोन की किस्त जमा नहीं होने पर हुआ खुलासा
  • बैंक ने अपने स्तर पर जुटाई जानकारी
  • फोटो और दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • गिरफ्तार आरोपियों के खाते में 15 लाख, दो की तलाश जारी

लोन की किस्त जमा नहीं होने पर हुआ खुलासा

चकरभाठा में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की शाखा है। यहां के मैनेजर विजय दिनकर ने थाने में धोखाधड़ी की शिकायत की। इसमें उन्होंने बताया कि बैंक से सात लोगों ने 89 लाख रुपए का पर्सनल लोन लिया है। लोन लेने वालों ने खुद को अलग-अलग विभागों में सरकारी कर्मचारी बताया था। जब लोन की किस्त जमा नहीं हो रही थी, बैंक के अधिकारियों ने उनके पते पर संपर्क किया। इसके बाद पता चला कि लोन लेने वालों ने फर्जी दस्तावेज दिए हैं।

बैंक ने अपने स्तर पर जुटाई जानकारी

प्रबंधक ने पुलिस को बताया कि लोन लेने वालों की संपत्ति कुर्क करने के लिए जानकारी जुटाई जा रही थी। लेकिन, दस्तावेजों फर्जी थे। इसके चलते उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। आखिरकार, उन्होंने मुख्यालय से संपर्क किया और वहां से निर्देश मिलने पर धोखाधड़ी की शिकायत की।

टीआई मनोज नायक ने बताया कि धोखाधड़ी के इस केस में बैंक प्रबंधन और कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध है। आमतौर पर बैंक से लोन लेने पर प्रबंधन पूरी जानकारी जुटाती है। यहां तक खाता खुलवाने पर दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाता है, और उपभोक्ताओं को कई तरह की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। लेकिन, बैंक प्रबंधन ने इतनी बड़ी राशि लोन देने के पहले वेरिफाई क्यों नहीं किया। इससे बैंक प्रबंधन भी सवालों के घेरे में है। पुलिस इस केस में लोन देने वाले प्रबंधक और कर्मचारियों की जानकारी जुटाकर पूछताछ करेगी और दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

फोटो और दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

टीआई मनोज नायक ने इस मामले की जांच शुरू की, तब उनके पास आरोपियों के फोटो और फर्जी दस्तावेज थे। लिहाजा, उन्होंने स्क्क पालुर माथुर से मार्गदर्शन लिया और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के साथ टीम बनाकर मामले की जांच की। इसमें पांच आरोपियों के ठिकानों की जानकारी मिली। सभी अलग-अलग जगहों के रहने वाले थे। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली सहित अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर पांच लोगों को पकड़ा, जिनमें कोटा क्षेत्र के नरोतीकापा निवासी ज्ञानदास मेरसा (50), रामकुमार खांडे (50), कुदुदंड निवासी मदनलाल कुलमित्र (38), उसलापुर के सागरदीप कॉलोनी निवासी प्रदीप राव (44), और पुरानी बस्ती पेंड्रा के रियाज खान (35) को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों के खाते में 15 लाख, दो की तलाश जारी

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट प्रभारी हरविंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और उनके खातों की जांच की गई, जिसमें उनके खातों में 15 लाख रुपए होने की जानकारी मिली है, जिसे बैंक प्रबंधन को लौटाया गया है। वहीं, दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

गणेश प्रतिमाओं के साथ तोडफ़ोड़, भाजपा और शिवसेना के हंगामे के बाद दर्ज हुआ एफआईआर
मुख्यमंत्री ने कतकालो जल शोधन संयंत्र का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने कोविड-19 मरीजों के लिए रायपुर, दुर्ग सहित इन शहरों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश… जानकारी देने एप बनाने भी कहा
प्रदेश के पदोन्नत प्राध्यापकों की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी, उच्च शिक्षा विभाग ने आपत्तियों के निराकरण के बाद किया प्रकाशन
छत्तीसगढ़ में कोरोना: छत्तीसगढ़ में सामने आए 47 नए मरीज, प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 803
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में अब तक 614.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज
Next Article मां के लिए करियर बनाना चाहती हूं, उनका नाम रोशन करना है: जान्हवी कपूर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?