ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बैंक की महिला कैशियर का कारानामा, किसानों से फर्जी साइन करवाकर खाते से निकाले 80 लाख रुपए, मैनेजर बोला और हो सकती है गड़बड़ी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhCrimeRaipur

बैंक की महिला कैशियर का कारानामा, किसानों से फर्जी साइन करवाकर खाते से निकाले 80 लाख रुपए, मैनेजर बोला और हो सकती है गड़बड़ी

By @dmin
Published: December 10, 2022
Share
SHARE

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक महिला कैशियर ने किसानों की खाते से एक दो नहीं पूरे 80 लाख रुपए निकाल लिए। घटना जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के जगमल चौक स्थित मंडी शाखा की है। बैंक में पदस्थ कैशियर ने खाताधारक किसानों के फर्जी हस्ताक्षर कर उनके खाते से 80 लाख रुपए निकाल लिए। बैंक मैनेजर ने जांच के बाद इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की है। इसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

ऐसे खुला मामला
मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा के कपिल नगर में रहने वाले हितेश सलूजा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के जगमल चौक स्थित मंडी शाखा में प्रबंधक हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि नवंबर के पहले सप्ताह में वे धान खरीदी की तैयारी देखने के लिए समितियों का दौरा कर रहे थे। इस दौरान लेनदेन उनकी आइडी से लिपित मनोज कश्यप और विभारनी मसीह कर रहे थे। वहीं, 15 हजार रुपए से कम का लेनदेन कैशियर खुशबू शर्मा की आइडी से हो रहा था।

मिली कई अनियमिताएं
समितियों के दौरे के बाद दो नवंबर की शाम वे शाखा आए। इस बीच बैंक के कार्यालय सहायक सोम तिवारी ने हस्ताक्षर कराने के लिए वाउचर को उनके सामने रखा। हस्ताक्षर के दौरान उन्होंने एक किसान प्यारेलाल के नाम पर दो वाउचर देखे। एक में किसान ने पांच हजार रुपए जमा कराए थे। वहीं, दूसरे वाउचर से उनके खाते से 15 हजार रुपए निकाले गए थे। दोनों के खाता नंबर एक ही थे वहीं, इसमें हस्ताक्षर अलग-अलग थे। शंका होने पर बैंक मैनेजर ने किसान के खाते की जांच की। इसमें कई अनियमितता मिली।

चल रही जांच
बैंक प्रबंधक ने बताया कि बैंक में किसानों के खातों की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में 80 लाख की गड़बड़ी सामने आई है। मामले की बैंक की ओर से आगे जांच की जा रही है। वहीं, किसानों से उनके खाते की जानकारी भी मांगी गई है। किसानों के सामने आने पर और भी मामले सामने आ सकते हैं। बैंक प्रबंधक ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को देने की बात कही है।

जनहितैषी योजनाओं से हो रहे विकास को विकास प्रदर्शनी में छायाचित्र के माध्यम से किया गया प्रदर्शित
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : दुर्ग रेंज के जिलों में 250 से ठिकानों पर छापामारी, 200 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार
आईईडी ब्लास्ट में बस्तर फाइटर का जवान घायल, रायपुर में चल रहा इलाज
Big News: 2460 करोड़ से छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी शिक्षा की गुणवत्ता, स्कूलों के विकास और संचालन के लिए वर्ल्ड बैंक ने मंजूर की राशि
बड़ी घोषणा : पत्रकार और वकीलों तथा उनके परिजनों को भी फ्रंट लाईन वर्कर के समान टीकाकरण में मिलेगी प्राथमिकता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Raipur Breaking : राम मंदिर के शौर्य दिवस का स्टेटस लगाने पर मिली गला काटने की धमकी, घबराया युवक पहुंचा थाने
Next Article Breking News: भूपेंद्र चुने गए विधायक दल के नेता, आज राज्यपाल से मिल पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा Breking News: भूपेंद्र चुने गए विधायक दल के नेता, आज राज्यपाल से मिल पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?